एक्सप्लोरर

Mirzapur News: विंध्याचल पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मां विंध्यवासिनी मंदिर में की पूजा-अर्चना

Vindhyanchal: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज विंध्याचल पहुंचकर मां विंध्यवासिनी की पूजा अर्चना की. इस दौरान उन्होंने यहां निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया.

CM Yogi in Vindhyanchal Temple: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिर्जापुर के विंध्याचल धाम में पहुंचे. यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लक्ष्मी स्वरूपा माता विंध्यवासिनी का श्री सूक्त के मंत्रों के साथ पूजा-अर्चना की. सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूरी विधि से पूजा-अर्चना के साथ ही मंदिर परिसर में विराजमान महाकाली, महालक्ष्मी के साथ ही महादेव का भी दर्शन कर नमन किया. उनके साथ कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने भी दर्शन पूजन किया. सीएम योगी आदित्यनाथ पूजा पाठ उनके तीर्थ पुरोहित पशुपतिनाथ मिश्र ने कराया.

सीएम योगी ने देखा निर्माण कार्य
मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने विंध्य कॉरिडोर के निर्माणाधीन खंभों तथा निर्माण कार्य को देखा. विंध्याचल में मुख्यमंत्री योगी का काफिला पुरानी वीआईपी मार्ग से विंध्याचल धाम में पहुंचा. काफिले पर नजर पड़ते ही तैनात पुलिस के जवान अलर्ट हो गए. धाम में पहुंचे योगी आदित्यनाथ ने सर्वप्रथम माता विंध्यवासिनी के दरबार में हाजिरी लगाई. इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर में ही विराजमान ऊर्ध्वमुखी महाकाली का दर्शन किया. इसके बाद सीएम योगी ने महादेव का दर्शन कर महासरस्वती के चरणों में भी माथा टेका. मंदिर की परिक्रमा करने के बाद उन्होंने निर्माणाधीन कॉरिडोर का निरीक्षण कर उसकी जानकारी ली.

सीएम ने की समीक्षा बैठक
विंध्याचल पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंदिर में पैदल ही निरीक्षण करते हुए न्यू वीआईपी मार्ग पर पहुंचे. इसके बाद वह लौटकर पुराने वीआईपी मार्ग पर आ गए. कॉरिडोर का निरीक्षण कर सीएम का काफिला मंडलायुक्त कार्यालय स्थित सभागार के लिए निकल गया. जहां उन्होंने पार्टी के नेताओं से मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने विंध्य कॉरिडोर की समीक्षा बैठक की. विंध्याचल के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ हेलीकॉप्टर से प्रयागराज के लिए रवाना हो गए. आपको बता दें कि 26 तारीख से नवरात्रि की शुरूआत होने वाली है. इस दौरान विंध्याचल मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ पहुंचती है.

यह भी पढ़ें:

Ankita Bhandari Murder Case: ‘अगर बेटे ने गलती की है तो उसे सजा मिले’, आरोपी पुलकित आर्य के पिता का बड़ा बयान

UP: 'वक्फ संपत्तियों पर अवैध कब्जों के खिलाफ चलेगा योगी सरकार का बुलडोजर', मंत्री दानिश अंसारी ने दी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET मामले पर PM मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान तो सीएम योगी बोले- 'अब पेपर लीक माफिया...'
NEET मामले पर PM मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान तो सीएम योगी बोले- 'अब पेपर लीक माफिया...'
यूपी का सबसे महंगा प्रोजेक्ट होगा विंध्य एक्सप्रेसवे, सीएम योगी ने दी मंजूरी, प्रति किमी इतने करोड़ होगी लागत
यूपी का सबसे महंगा प्रोजेक्ट होगा विंध्य एक्सप्रेसवे, सीएम योगी ने दी मंजूरी, प्रति किमी इतने करोड़ होगी लागत
मुजफ्फरनगर: 10 चोरी के आरोप में चौथी की छात्रा ने की आत्महत्या, शिक्षक पर लगाए पिटाई के आरोप
मुजफ्फरनगर: 10 चोरी के आरोप में चौथी की छात्रा ने की आत्महत्या, शिक्षक पर लगाए पिटाई के आरोप
टोल प्लाजा से रोजाना गुजरने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर, फास्ट टैग से लिंक होंगे दैनिक पास
टोल प्लाजा से रोजाना गुजरने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर, फास्ट टैग से लिंक होंगे दैनिक पास

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget