एक्सप्लोरर

प्रयागराज आएंगे सीएम योगी, दिसंबर में पांचवां दौरा, महाकुंभ की तैयारियों का लेंगे जायजा

CM Yogi Visit to Prayagraj: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को एक बार फिर महाकुम्भ की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए प्रयागराज आएंगे. सीएम योगी लगभग 4 घंटे प्रयागराज में रहेंगे.

CM Yogi Visit to Prayagraj: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज फिर प्रयागराज दौरे पर रहेंगे. सीएम योगी का दिसंबर महीने में ये पांचवां प्रयागराज दौरा है. इस दौरान मुख्यमंत्री नैनी में बायो सीएनजी प्लांट का अनावरण करेंगे और महाकुंभ की तैयारियों का जायजा लेंगे. इसके साथ ही ऐरावत घाट, संगम नोज घाट और गंगा सेतु के समानांतर बने स्टील ब्रिज का भी निरीक्षण करेंगे. 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को एक बार फिर महाकुम्भ की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए प्रयागराज आएंगे. सीएम योगी लगभग 4 घंटे प्रयागराज में रहेंगे और इस दौरान वह स्थलीय निरीक्षण के साथ ही आईसीसीसी सभागार में समीक्षा बैठक भी करेंगे. इससे पहले मुख्यमंत्री 7 दिसंबर, 12 दिसंबर, 13 दिसंबर और 23 दिसंबर को भी प्रयागराज का दौरा कर चुके हैं.  

दिसंबर में सीएम योगी का पांचवां दौरा
मंगलवार को सीएम योगी करीब 11.55 पर डीपीएस प्रयागराज हैलिपैड पर पहुंचेंगे और यहां से वो सीधा नैनी बायो सीएनजी प्लांट जाएंगे और इस महत्वाकांक्षी परियोजना का अनावरण करेंगे. यहां से सीएम संगम ऐरावत घाट और संगम नोज घाट का भी निरीक्षण करेंगे.  इसके बाद सीएम प्रयागराज मेला प्राधिकरण में बने आईसीसीसी सभागार में 1.20 मिनट से 2.20 बजे तक महाकुंभ के प्रगति कार्यों की समीक्षा करेंगे. यहां से वो विभिन्न मार्गों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए पुलिस लाइन हेलीपैड से वापल लखनऊ के लिए रवाना होंगे. 

हर दिन 209 टन जैविक खाद बनाएगा प्लांट
सीएम योगी आज नैनी में जिस बायो सीएनजी प्लांट का शुभारंभ करेंगे. ये प्लांट प्रतिदिन 21.5 टन गैस के साथ 209 टन जैविक खाद बनाएगा. प्रयागराज शहर में घरों, होटल-रेस्टोरेंट्स और मंदिरों से 200 टन गीला कचरा हर दिन निकलता है. अब इसी कचरे से प्रयागराज नगर निगम 53 लाख रुपए सालाना कमाई करने जा रहा है. यानी जिस सब्जी, फल-फूल या जूठन को कभी यूं ही फेंक दिया करते थे, उसी से रोजाना अब 21500 किलो बायो सीएनजी और 209 टन जैविक खाद बनेगी.  

इस प्लांट की कुल क्षमता 343 टन प्रति दिन उत्पादन की है. पीपीपी मॉडल से इस बायो सीएनजी प्लांट का संचालन होगा. इसके लिए प्रयागराज नगर निगम ने 12.49 एकड़ जमीन नैनी के जहांगीराबाद में अरैल घाट के पास दी है. प्लांट का संचालन एवर एनवायरो रिसोर्स मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड करेगी. प्लांट के माध्यम से जैविक कचरे को ऊर्जा में बदलकर हर साल करीब 56700 टन कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन को कम किया जा सकेगा. 

Atul Subhash Case: 'निकिता सिंघानिया बच्चे का इस्तेमाल...', इंजीनियर अतुल सुभाष सुसाइड केस में वकील का बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या कोर्ट में पेशी पर आया कैदी फरार, तलाश तेज
अयोध्या कोर्ट में पेशी पर आया कैदी फरार, तलाश तेज
उन्नाव पोस्टमार्टम हाउस में पैसे मांगने का आरोप, जांच के आदेश
उन्नाव पोस्टमार्टम हाउस में पैसे मांगने का आरोप, जांच के आदेश
आजमगढ़: स्कूलों में YouTubers की एंट्री बैन, बिना अनुमति घुसे तो एक्शन
आजमगढ़: स्कूलों में YouTubers की एंट्री बैन, बिना अनुमति घुसे तो एक्शन
आजमगढ़: छात्रसंघ चुनाव को लेकर मार्च, पुलिस से नोकझोंक
आजमगढ़: छात्रसंघ चुनाव को लेकर मार्च, पुलिस से नोकझोंक

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget