एक्सप्लोरर

UP: स्कूली छात्रों के अभिभावकों के अकाउंट में 1100-1100 रुपये भेजेगी योगी सरकार, जानें क्या है योजना

सीएम योगी आदित्यनाथ आज प्राइमरी और अपर प्राइमरी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के परिजनों के अकाउंट में 1100-1100 रुपये भेजेंगे. योगी आज से इस योजना की शुरुआत करेंगे.

यूपी (Uttar Pradesh) की योगी सरकार (Yogi Government) प्राइमरी और अपर प्राइमरी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को यूनिफॉर्म और बैग खरीदने के लिए आज पैसा देगी. सरकार छात्रों के परिजनों के खाते में 1100-1100 रुपये ट्रांसफर करेगी. सीएम योगी आज इस योजना की शुरुआत करेंगे. इस योजना से प्रदेश के करीब 1 करोड़ 80 लाख छात्र-छात्राओं को लाभ होगा. 

पैसा क्यों भेजेगी सरकार?
कक्षा 1-8 तक के स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को मिलने वाली सुविधाओं का पैसा उनके अभिभावकों के खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजा जाएगा. इसमें स्कूल बैग, यूनिफॉर्म, जूते-मोजे, स्वेटर खरीदने के लिए प्रत्येक छात्र-छात्रा के परिजनों के खाते में 1100-1100 रुपये भेजे जाएंगे. सीएम योगी आज शाम 5 बजे अपने सरकारी आवास 5 कालिदास मार्ग पर योजना का शुभारंभ करेंगे. 

बता दें कि प्रदेश के प्राइमरी व अपर प्राइमरी स्कूलों में करीब 1 करोड़ 80 लाख बच्चे पढ़ते हैं. इन बच्चों को हर साल 2 जोड़ी यूनिफॉर्म, 1 स्कूल बैग, 1 स्वेटर, 1 जोड़ी जूते और 2 जोड़े मोजे दिए जाते हैं. जूते और मोजे, स्वेटर बांटने की शुरुआत योगी सरकार ने ही की थी. इसमें से 2 यूनिफॉर्म के लिए 600 रुपये, स्वेटर के लिए 200 रुपये और बैग व जूते मोजे के लिये प्रति छात्र करीब 250 से 300 रुपये का बजट रहता है. यानी एक बच्चे पर करीब 1100 रुपये का बजट सरकार खर्च करती है.

विवाद के बाद रुपये खाते में भेजने का फैसला
हर साल इन योजनाओं के लिए करीब 1800 से 1900 करोड़ का बजट खर्च होता है. योजना को लेकर भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे हैं. कई बार छात्रों को मिलने वाले सामान की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए जाते रहे हैं. ऐसे में सरकार ने छात्रों के अभिभावकों के खाते में रुपये भेजने का फैसला किया. इसके अलावा एक बड़ी समस्या बच्चों को गलत साइज के जूते मोजे, स्वेटर मिलने की थी अब वो भी खत्म होगी. इसके साथ ही हर साल इन सुविधाओं के लिए टेंडर की प्रक्रिया होती है जिसमें लेट-लतीफी से बच्चों को लाभ मिलने में देरी होती है. एक पहलू ये भी है कि इन सुविधाओं को बच्चों तक पहुंचने में विभागीय अधिकारियों से लेकर शिक्षक तक लग जाते हैं. अब जो समय शिक्षकों का इसमे जाता था वो पढ़ाने में लगेगा.

ये भी पढ़ें:

Char Dham Yatra: शीतकाल के लिए आज बंद होंगे केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट, तैयारियां पूरी

Coronavirus in UP: 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 5 नए केस, एक मरीज की हुई मौत 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में देर रात 20 IAS अधिकारियों के तबादले; बलिया, आजमगढ़ और इटावा में बड़े बदलाव
यूपी में देर रात 20 IAS अधिकारियों के तबादले; बलिया, आजमगढ़ और इटावा में बड़े बदलाव
यूपी में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर हाईकोर्ट ने उठाए सवाल, राज्य सरकार से जवाब तलब
यूपी में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर हाईकोर्ट ने उठाए सवाल, राज्य सरकार से जवाब तलब
UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
UP News: अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन
अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Delhi DTC Bus Viral Video : दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
Embed widget