एक्सप्लोरर

UP: गोवंश को गर्मी से बचाने के लिए ब्लाक स्तर पर बनेंगे आश्रय स्थल, सीएम योगी ने दिए निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अधिकारियों के साथ बैठक करके राज्य में विकासखंड स्तर पर गौ आश्रय स्थल स्थापित करने की योजना बनाने के निर्देश दिए.

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को राज्य में विकास खंड स्तर पर गौ आश्रय स्थल स्थापित करने की योजना बनाने के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने उच्च स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि विकासखंड स्तर पर 2,000 से 2,500 क्षमता वाले गो आश्रय स्थल स्थापित करने की योजना बनाई जाए. सीएम ने निर्देश दिया कि प्रदेश के सभी गौ-आश्रय स्थलों में व्यवस्था सुचारू रखी जाए, साथ ही गोवंश को गर्मी अथवा धूप से सुरक्षित रखने के प्रबंध किए जाएं.

सीएम ने बिजली आपूर्ति को लेकर किया केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात
योगी ने कहा, "हरे चारे-भूसे की समुचित व्यवस्था की जाए. चूंकि, इन दिनों गेहूं की कटाई चल रही है, ऐसे में पशु चारे की खरीद अभी कर लेना उचित होगा. शनिवार को अपनी दिल्ली यात्रा के दौरान उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह, ऊर्जा मंत्री आरके सिंह और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बिजली आपूर्ति के सिलसिले में बातचीत की और तीनों ने पूरे सहयोग का आश्वासन दिया है."

UP: CM योगी ने किया ई-पेंशन पोर्टल का शुभारंभ, साढ़े 11 लाख लोग होंगे लाभांवित

सीएम ने त्योहारों पर न हो अनावश्यक बिजली कटौती
मुख्यमंत्री ने अक्षय तृतीया, परशुराम जयंती और ईद के अवसर पर बिजली आपूर्ति सुचारू रखने और अनावश्यक कटौती न करने के निर्देश दिए. योगी के मुताबिक, कोयले की ढुलाई के लिए रेलवे उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त रैक देने जा रहा है. वहीं, केंद्र सरकार से भी अतिरिक्त बिजली प्राप्त होगी. सीएम ने निर्देश दिया कि रोस्टर के अनुरूप निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए समुचित प्रबंध किए जाएं.

उपभोक्ताओं को कराई जाए सही समय पर बिल उपलब्ध
मुख्यमंत्री ने कहा कि फिलहाल स्थिति सामान्य है और रोस्टर के अनुरूप बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाए. उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को समय से सही बिल उपलब्ध कराया जाए, जिसके लिए ठोस कार्य योजना बनाने की जरूरत है. प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में ट्रैक, टेस्ट, ट्रीट और टीकाकरण की नीति के सफल क्रियान्वयन से उत्तर प्रदेश में कोविड महामारी पर प्रभावी नियंत्रण बना हुआ है.

कोरोना पर बना हुआ है नियंत्रण
सीएम ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में कुल 1,587 संक्रमितों का इलाज किया जा रहा है, जिनमें से 99 फीसदी लोग घर पर ही स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश में कोविड पर प्रभावी नियंत्रण बना हुआ है. हालांकि, विगत दो सप्ताह से गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद में संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं. पिछले 24 घंटे में पूरे प्रदेश में 269 नए मामलों की पुष्टि हुई है. गौतमबुद्ध नगर में 117, गाजियाबाद में 55, लखनऊ में 26 और आगरा में 15 मरीजों को संक्रमित पाया गया है. प्रदेश में कोविड-19 रोधी टीके की 31 करोड़ 48 लाख खुराक लगाई जा चुकी हैं. 18 वर्ष से अधिक आयु की पूरी आबादी को टीके की कम से कम एक खुराक दी जा चुकी है, जबकि 88 फीसदी से अधिक वयस्क लोगों को दोनों खुराक मिल चुकी हैं.इसके अलावा, 15 से 17 साल के आयु वर्ग में 95.33 फीसदी से अधिक किशोरों को पहली खुराक, जबकि 66.84 प्रतिशत को दोनों खुराक लग चुकी है. योगी ने कहा कि 12 से 14 साल के बच्चों के टीकाकरण को और गति दिए जाने की जरूरत है.

यह भी पढ़ें-

Sitapur: अस्पताल में खराब व्यवस्था देखकर यूपी के मंत्री का पारा गर्म, बोले-सीएम योगी से जरूर करूंगा शिकायत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget