एक्सप्लोरर

PM मोदी के जनसंपर्क कार्यालय में अचानक पहुंच गए CM योगी, मुख्यमंत्री को देख चौंक गया हर कोई

UP News: सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसामान्य से मिले शिकायत पत्रों को अधिकारियों को सौंपते हुए निर्देश दिया कि सभी समस्याओं का निस्तारण पूरी गुणवत्ता के साथ शीघ्र किया जाए.

CM Yogi Reached PM Modi Office: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को अचानक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसंपर्क कार्यालय पहुंच गए. बिना किसी पूर्व सूचना के उनके यहां पहुंचने से फरियादियों में उत्साह दिखा. सीएम ने स्वयं लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि हर चेहरे पर खुशहाली लाना प्रधानमंत्री का संकल्प है और प्रदेश सरकार इसी दिशा में लगातार काम कर रही है.
 
मुख्यमंत्री वाराणसी के जवाहर नगर स्थित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय जनसंपर्क कार्यालय पहुंचे, जहां पहले से मौजूद कई लोग अपनी समस्याओं को लेकर आए थे. उन्होंने एक-एक कर लोगों की शिकायतें सुनीं और मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर शिकायत का त्वरित समाधान किया जाए और कोई भी समस्या लंबित न रहे.

सीएम ने जनसामान्य से मिले शिकायत पत्रों को अधिकारियों को सौंपते हुए निर्देश दिया कि सभी समस्याओं का निस्तारण पूरी गुणवत्ता के साथ शीघ्र किया जाए. उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और कोई भी व्यक्ति सरकारी तंत्र की उदासीनता के कारण परेशान न हो.

प्रधानमंत्री का संकल्प-हर चेहरे पर खुशहाली

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि देश के हर नागरिक के चेहरे पर खुशहाली हो और प्रदेश सरकार उसी दिशा में कार्य कर रही है. उन्होंने कहा कि गरीबों, किसानों, व्यापारियों और नौजवानों की समस्याओं का समाधान हमारी प्राथमिकता है.

जनता के लिए हमेशा तैयार सरकार

सीएम के इस अचानक दौरे से साफ संकेत मिला कि प्रदेश सरकार जनता की समस्याओं को गंभीरता से ले रही है. योगी सरकार पहले से ही जनता दरबार, जनता शिकायत समाधान पोर्टल और हेल्पलाइन सेवाओं के माध्यम से लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने पर जोर दे रही है.


PM मोदी के जनसंपर्क कार्यालय में अचानक पहुंच गए CM योगी, मुख्यमंत्री को देख चौंक गया हर कोई

मुख्यमंत्री के साथ इस दौरान स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी और सौरभ श्रीवास्तव सहित कई अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.

वाराणसी में विकास कार्यों की भी ली जानकारी

पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में सीएम योगी ने चल रहे विकास कार्यों की भी समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि हर सरकारी योजना का लाभ सीधे आम जनता तक पहुंचे, यह सुनिश्चित किया जाए. सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारी सरकार जनता की सरकार है. जब तक हर गरीब, किसान और मजदूर को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक हमारी मेहनत जारी रहेगी.

योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचे- सीएम योगी

सीएम ने कहा कि सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, गरीब कल्याण अन्न योजना जैसी तमाम योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए अधिकारी गंभीरता से काम करें. उन्होंने कहा कि अगर कोई गरीब इन योजनाओं से वंचित है तो तुरंत कार्रवाई कर उसे योजना का लाभ दिया जाए.

जनता से जुड़ाव को प्राथमिकता दे रही सरकार- सीएम योगी

मुख्यमंत्री के इस औचक दौरे से यह संदेश साफ है कि सरकार जमीनी हकीकत को खुद समझना चाहती है और अधिकारियों को भी जनता के प्रति जवाबदेह बनाना चाहती है. इस दौरे से पीएम मोदी और सीएम योगी की “जनता पहले” नीति की झलक साफ नजर आई. मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि हर फरियादी को न्याय मिलेगा और कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या को लेकर निराश नहीं होगा.

नमो घाट की मरम्मत पर सीएम ने दिया जोर

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को वाराणसी में विकास कार्यों की समीक्षा की. सर्किट हाउस सभागार में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक में सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री के हाथों जिन परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास होना है, उनकी तैयारियां समय पर पूरी होनी चाहिए.

नमो घाट पर हुई जमीन धंसने की घटना पर जताई नाराजगी

सीएम योगी ने नमो घाट पर कुछ जगहों पर जमीन धंसने की घटना पर नाराजगी जताई और अधिकारियों को इसकी गुणवत्ता की जांच कराने और जल्द से जल्द मरम्मत कराने का निर्देश दिया. इसके साथ ही वरुणा रिवर फ्रंट के सुंदरीकरण कार्य को तेज करने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए.

पीएम मोदी के प्रस्तावित सभास्थल का सीएम योगी ने किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजा तालाब के मेहंदीगंज में प्रधानमंत्री के प्रस्तावित सभास्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभा में आने वाले लोगों को कोई असुविधा न हो, इसके लिए पेयजल, छाया, मोबाइल टॉयलेट और सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की जाए.

जल जीवन मिशन पर चीफ इंजीनियर को लगाई फटकार

इस बैठक के दौरान जल जीवन मिशन के तहत वाराणसी के 211 ग्राम पंचायतों में हर घर नल योजना की जानकारी दी गई. मुख्यमंत्री ने इस योजना को जल्द पूरा करने को कहा. लेकिन जब चीफ इंजीनियर संतोषजनक जवाब नहीं दे सके, तो सीएम ने नाराजगी जताई और भविष्य में पूरी तैयारी के साथ आने की चेतावनी दी.

फुट पेट्रोलिंग बढ़ाने और अपराध नियंत्रण के निर्देश

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी दी. मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि चेन स्नेचिंग, लूट और महिला अपराधों को रोकने के लिए फुट पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए. उन्होंने गौ-तस्करी पर पूरी तरह अंकुश लगाने और लव जिहाद व धर्मांतरण की घटनाओं पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए.

हरिशचंद्र और मणिकर्णिका घाट का कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश

सीएम योगी ने हरिशचंद्र घाट और मणिकर्णिका घाट के निर्माण कार्यों में तेजी लाने और बरसात से पहले सभी कार्य पूरे करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि शवदाह प्रक्रिया में गोबर के कंडों का अधिक से अधिक प्रयोग किया जाए.

स्वच्छता अभियान में आम जनता की भागीदारी जरूरी

मुख्यमंत्री ने स्वच्छता अभियान को जनभागीदारी के साथ चलाने की बात कही. उन्होंने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए और स्वच्छता को अभियान के रूप में चलाया जाए.

गर्मी में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश

सीएम योगी ने नगर निगम को निर्देश दिया कि गर्मी में लोगों को शुद्ध पेयजल की दिक्कत न हो. उन्होंने कहा कि वाराणसी विकास प्राधिकरण के अंतर्गत आने वाले गांवों में आवासीय नक्शों की स्वीकृति में अनावश्यक देरी न की जाए ताकि लोग आसानी से अपने घर बना सकें.

धीरेंद्र शास्त्री के हिंदू ग्राम वाले बयान का संतों ने किया समर्थन, महामंडलेश्वरों से की ये अपील

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में फॉर्मलिन टैंकर पलटने से अफरातफरी, 50 से ज्यादा हॉस्टलों के छात्र परेशान
लखनऊ में फॉर्मलिन टैंकर पलटने से अफरातफरी, 50 से ज्यादा हॉस्टलों के छात्र परेशान
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
स्वामी प्रसाद मौर्य का कांग्रेस से गठबंधन फाइनल, 10 सीटों पर बनी बात
स्वामी प्रसाद मौर्य का कांग्रेस से गठबंधन फाइनल, 10 सीटों पर बनी बात
खरगे के 'बाप' वाले बयान पर भड़के प्रमोद कृष्णम, 'रावण' से कर दी तुलना
खरगे के 'बाप' वाले बयान पर भड़के प्रमोद कृष्णम, 'रावण' से कर दी तुलना

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget