एक्सप्लोरर

गोरखपुर पहुंचते ही अधिकारियों से मीटिंग करेंगे सीएम योगी, ब्रह्मलीन महंत के पुण्‍यतिथि सप्‍ताह समारोह में होंगे सम्मिलित

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिन गोरखपुर प्रवास पर रहेंगे. इस दौरान वे शहर में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे. इसके अलावा गोरखनाथ मंदिर में आयोजित होने वाले शुरुआती कार्यक्रमों में शामिल होंगे.

गोरखपुरः मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ माह के अंतिम दो दिन गोरखपुर में रहेंगे. वे यहां पर विकास कार्यों को लेकर आयोजित बैठक में भाग लेंगे. इसी माह के दूसरे सप्‍ताह में गोरखपुर प्रवास के दौरान विकास कार्यों को तेजी से पूरा करने के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं. इसके बाद वे गोरखनाथ मंदिर स्थित आवास पर जाएंगे. जहां पर वे दोपहर 2.30 बजे ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ और ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ के पुण्‍यतिथि सप्‍ताह के शुभारम्भ के दौरान आयोजित कथा और संगोष्‍ठी में सम्मिलित होंगे. हालांकि इस बार ये कार्यक्रम ऑनलाइन आयोजित किया गया है.

विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा

सीएम योगी आदित्‍यनाथ 30 अगस्‍त को सुबह 10 बजे हेलीकॉप्‍टर से सर्किट पहुंचेंगे. यहां पर वे विकास कार्यों और कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण की रोकथाम के लिए आयोजित बैठक में अधिकारियों को दिशा-निर्देश देंगे. इसी माह के दूसरे सप्‍ताह उन्‍होंने बीआरडी मेडिकल कालेज 500 बेड के बन रहे बाल रोग संस्‍थान और शहर के विकास कार्यों का निरीक्षण कर काम में तेजी लाने का निर्देश दिया था. यही वजह है कि इस बैठक को अहम माना जा रहा है. अधिकारी भी उनके सख्‍त तेवर को देखकर किसी भी तरह की हीलाहवाली नहीं करना चाहते हैं. शहर के विकास कार्यों को तेजी से पूरा करने और उसकी खुद मॉनीटरिंग के कारण उन्‍हें हर वस्‍तुस्थिति की जानकारी भी रहती है.

गोरखनाथ मंदिर में कार्यक्रम

इसके बाद वे गोरखनाथ मंदिर पहुंचेंगे. युगपुरुष ब्रह्मलीन महन्त दिग्विजयनाथ की 51वीं और राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महन्त अवेद्यनाथ की 6ठवीं पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी पावन स्मृति में सप्तदिवसीय श्रद्धांजलि समारोह 31 अगस्त से 06 सितम्बर, 2020 तक श्री गोरक्षनाथ मन्दिर में सम्पन्न होगा. साप्ताहिक श्रद्धांजलि समारोह के अन्तर्गत कल से साप्ताहिक ‘श्रीराम कथा ज्ञान-यज्ञ’ शुरू हो रही है. श्री गोरक्षनाथ मन्दिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ ने सप्तदिवसीय श्रद्धांजलि समारोह के संबंध में जानकारी दी. उन्‍होंने बताया कि हर साल की तरह इस वर्ष भी 31 अगस्त से 06 सितम्बर, 2020 तक सप्तदिवसीय श्रद्धांजलि समारोह आयोजन किया जा रहा है.

इन कार्यक्रमों का होगा आयोजन

साप्ताहिक श्रद्धांजलि समारोह के अन्तर्गत समसामायिक विषयों पर चलने वाला सम्मेलन 31 अगस्त से शुरू होगा. 31 अगस्त को उद्घाटन समारोह में ‘श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर निर्माण का शुभारम्भ: भारत में एक नए युग का आरम्भ’, 01 सितम्बर को ’स्वच्छ भारत अभियान एवं हमारा स्वास्थ्य’, 02 सितम्बर को ‘सामाजिक समरसता एवं सन्त समाज’, 03 सितम्बर को ‘संस्कृत एवं भारतीय संस्कृति’, 04 सितम्बर को ‘भारतीय संस्कृति एवं गो-सेवा’ विषयक सम्मेलन सम्पन्न होंगे. 05 सितम्बर को युगपुरुष महन्त दिग्विजयनाथ और 06 सितम्बर को राष्ट्रसन्त महन्त अवेद्यनाथ की श्रद्धांजलि सभा आयोजित होगी.

30 अगस्त से 05 सितम्बर 2020 तक अपराह्न 3 बजे से सायं 6 बजे तक संगीतमय ’श्रीराम कथा ज्ञान-यज्ञ’ का आयोजन किया गया है. अयोध्या धाम से पधारे अनन्त श्रीविभूषित जगद्गुरु श्रीस्वामी राघवाचार्य के मुखार बिन्दु से श्रीराम कथा की अमृत वर्षा होगी. यह मांगलिक अनुष्ठान भी श्रीगोरक्षनाथ मन्दिर के फेसबुक पेज तथा यू-ट्यूब पर लाइव होगा. कोविड-19 के कारण इस वर्ष सम्पूर्ण आयोजन निर्धारित निर्देशों का अनुपालन करते हुए सम्पन्न किया जाएगा. सम्पूर्ण आयोजन श्री गोरखनाथ मन्दिर के फेसबुक पेज एवं यू-ट्यूब तथा सिटी चैनल पर लाइव होगा. सभी श्रद्धालुओं-भक्तजनों से आग्रह है कि वे आयोजन में आनलाइन सम्मिलित हों.

ये भी पढ़ें.

महिला यू ट्यूबर पर कसा जांच एजेंसियों का शिकंजा, पांच दिनों की कस्टडी रिमांड में तलाशा जाएगा पाकिस्तानी कनेक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम खान से जेल में मुलाकात करेंगे अखिलेश यादव, 22 अक्टूबर को पहुंचेंगे रामपुर
आजम खान से जेल में मुलाकात करेंगे अखिलेश यादव, 22 अक्टूबर को पहुंचेंगे रामपुर
वाराणसी में गंगा के ऊपर गरजे राफेल-सुखोई, एयर शो की रिहर्सल देख रोमांचित हुए लोग
वाराणसी में गंगा के ऊपर गरजे राफेल-सुखोई, एयर शो की रिहर्सल देख रोमांचित हुए लोग
मुजफ्फरनगर में रावण के साथ जलेगा 15 फीट का 'कॉकरोच', जानें वजह
मुजफ्फरनगर में रावण के साथ जलेगा 15 फीट का 'कॉकरोच', जानें वजह
लखनऊ में AI सिटी के जरिए टेक्नोलॉजी हब बनाने की तैयारी तेज, योगी सरकार ने बढ़ाए कदम
लखनऊ में AI सिटी के जरिए टेक्नोलॉजी हब बनाने की तैयारी तेज, योगी सरकार ने बढ़ाए कदम

वीडियोज

Chitra Tripathi : फडणवीस सरकार पर उठे गंभीर सवाल | Tiger Shroff Firing | Crime | Lawrence Bishnoi
Tiger Shroff Firing News: कैसे पकड़ा गया लॉरेंस का शूटर्स? जानिए घटना की INSIDE STORY! | ABP News
Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
फूट-फूटकर रोए TMC सांसद कल्याण बनर्जी, मां दुर्गा से मांगा आशीष- VIDEO वायरल
फूट-फूटकर रोए TMC सांसद कल्याण बनर्जी, मां दुर्गा से मांगा आशीष- VIDEO वायरल
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
Embed widget