एक्सप्लोरर

UP News: 'जनहानि रोकने के लिए जागरूकता सबसे बड़ा हथियार', CM योगी बोले- आपदा प्रबंधन के कामों को और प्रभावी बनाएं

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कहा कि बाढ़, भूकंप, आकाशीय बिजली पर जन-जागरूकता को और बढ़ाया जाए. आपदाओं के समय 'क्या करें-क्या न करें' की जानकारी जनता तक पहुंचाई जाए.

UP News: उत्तर प्रदेश आपदा राहत वितरण के लिए एंड-टू-एंड कम्प्यूटराइज्ड रिलीफ मैनेजमेंट सिस्टम लागू करने वाला देश का पहला सूबा बन गया है. एंड-टू-एंड कम्प्यूटराइज्ड रिलीफ मैनेजमेंट सिस्टम के तहत लाभार्थियों का चयन, डिजिटल अप्रूवल और खाते में धनराशि ट्रांसफर करने तक की पूरी प्रक्रिया पेपरलेस की गई है. आपदा राहत वितरण में पारदर्शिता के साथ-साथ समयबद्धता भी सुनिश्चित हो गई है. बीजेपी सरकार आपदा प्रभावितों तक मदद पहुंचाने के लिए गंभीर है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) का जोर एंड-टू-एंड कम्प्यूटराइज्ड रिलीफ मैनेजमेंट सिस्टम को ज्यादा उपयोगी बनाने पर है.

'बाढ़, भूकंप, आकाशीय बिजली पर बढ़े जन-जागरूकता'

सीएम ने कहा कि बाढ़, भूकंप, आकाशीय बिजली पर जन-जागरूकता को और बढ़ाया जाए. आपदाओं के समय 'क्या करें-क्या न करें' की जानकारी जनता तक पहुंचाई जाए. मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आपदाओं के बचाव कार्य में लगे कार्मिकों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जानी चाहिए. बारिश-बाढ़ में छोटी नौकाओं का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए. नौकाओं में लाइफ जैकेट जैसे सुरक्षा प्रबंध की व्यवस्था जरूर हो. स्कूलों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, NCC, NSS, स्काउट गाइड आदि स्वयंसेवकों को आपदा राहत कार्यों के बारे में जागरूक किया जाए. मुख्यमंत्री ने नदी, पोखरों, तालाबों में बच्चों के डूबकर मरने की घटना पर चिंता जताई.

'जनहानि रोकने के लिए जागरूकता सबसे बड़ा हथियार'

उन्होंने बताया कि जनहानि को रोकने के लिए जागरूकता सबसे बड़ा हथियार है और इस दिशा में काम होना चाहिए. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के बीच परस्पर समन्वय बनाने पर जोर दिया. उन्होंने प्रदेश में आपदा प्रबंधन के कार्यों को और प्रभावी बनाने की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी जनपदों में स्थापित इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर को आईसीसीसी से इंटीग्रेट किया जाना चाहिए. उन्होंने आपदाकाल में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ जवानों की सेवा और दक्षता को सराहा. 

Gyanvapi Masjid Case: राम मंदिर आंदोलन की तर्ज पर हिंदू पक्ष ज्ञानवापी मुद्दे को ले जाएगा जनता के बीच, जानिए कैसी है तैयारी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10वीं के अंकों से खुलेगा डॉक्टर-इंजीनियर बनने का रास्ता, योगी सरकार में मिलेगी फ्री कोचिंग
10वीं के अंकों से खुलेगा डॉक्टर-इंजीनियर बनने का रास्ता, योगी सरकार में मिलेगी फ्री कोचिंग
यूपी में जमीन के रिकॉर्ड में बड़ा बदलाव, 65 लाख वरासत ऑनलाइन
यूपी में जमीन के रिकॉर्ड में बड़ा बदलाव, 65 लाख वरासत ऑनलाइन
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'सौ-सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली', केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
'सौ-सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली', केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget