एक्सप्लोरर

Exclusive: राहुल गांधी और प्रियंका गांधी क्यों नहीं यूपी से लड़ना चाहते हैं चुनाव? सीएम योगी ने बताई वजह

Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने को लेकर तमाम कयास लगाए जा रहे हैं. इसपर सीएम योगी आदित्यनाथ ने जवाब दिया है.

Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने अभी तक अपने एक भी उम्मीदवार के नाम का एलान नहीं किया है. पार्टी में तमाम नामों पर बीते कई दिनों से मंथन जारी है. इस बीच सूत्रों की मानें तो कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश से चुनाव नहीं लड़ेंगे. इसपर सीएम योगी आदित्यनाथ ने पहली प्रतिक्रिया दी है. 

एबीपी न्यूज के खास कार्यक्रम घोषणा पत्र में शनिवार को पत्रकार रोहित सावल के सवालों को जवाब देते हुए सीएम योगी ने कहा, 'गठबंधन का यह प्रयोग यूपी में पिछले चुनाव में भी हो चुका है. लेकिन जनता ने जवाब दे दिया था. इस बार भी ऐसा ही होगा.' जब उनसे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने का सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'दोनों भाई-बहन यहां से चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं.'

Exclusive: 'देश संविधान से चलेगा, शरीयत इससे बड़ी नहीं', ABP News से बोले सीएम योगी आदित्यनाथ

दूसरे दलों पर टूट पर क्या बोले सीएम योगी?
सीएम योगी ने इस दौरान एनडीए के साथ जुड़ने वाले सहयोगियों पर भी बात की. उन्होंने कहा कि हमारे साथ जो आता है वो दिल से आता है. दिल जब साथ हैं तो दल पीछे-पीछे आ जाता है. राज्यसभा चुनाव के दौरान सपा में हुई टूट पर सीएम योगी ने कहा कि हम किसी को तोड़ते नहीं है ये लोकसभा चुनाव का पूर्वाभास था.

सीएम योगी ने कहा कि ये चीजें दिखाती हैं कि उनके नेताओं का विश्वास ही उनपर नहीं है तो जनता जनार्दन भी उनके साथ नहीं होगी. उन्होंने कहा कि सभी लोग बीजेपी के साथ आना चाहते हैं. बीजेपी से जुड़ना चाहते हैं लेकिन, हम सबको लेना नहीं चाहते हैं. हम जनभावना का सम्मान करने वाले.. प्रदेश की सुरक्षा का सम्मान करने वाले लोग ही हमारे साथ होंगे. 

आगामी चुनाव पर सीएम योगी ने कहा ये चुनाव पहला ऐसा चुनाव है जिसके परिणाम को लेकर पूरा देश पहले से आश्वस्त है. मोदी की गारंटी पर देश का विश्वास है. लोगों को भरोसा है कि चार जून को जब परिणाम आएंगे तो मोदी जी तीसरी बार इस देश के प्रधानमंत्री बनेंगे. हर व्यक्ति के जीवन में परिवर्तन आया है. नए भारत में और विकास होगा. हर व्यक्ति अपना आशीर्वाद मोदी जी को देगा. 

Yogi Adityanath: 'देश संविधान से चलेगा, शरीयत इससे बड़ी नहीं', ABP News से बोले सीएम योगी आदित्यनाथ 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget