एक्सप्लोरर

Exclusive: 'देश संविधान से चलेगा, शरीयत इससे बड़ी नहीं', ABP News से बोले सीएम योगी आदित्यनाथ

Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने एबीपी न्यूज के खास कार्यक्रम घोषणापत्र में कई सवालों का जवाब दिया है.

Yogi Adityanath News: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले बयानबाजी तेज हो गई है. सीएम योगी ने कहा, 'शरियत संविधान से बड़ी नहीं है. ये देश संविधान से चलेगा. शरियत भारत से बड़ी नहीं हो सकती है. मुस्लिमों को घर-मकान सब मिल रहा है लेकिन वो भारत के क़ानून को भी तो मानें.'  

एबीपी न्यूज के खास कार्यक्रम घोषणा पत्र में मुसलमानों की चिंता की सवाल पर सीएम योगी ने कहा कि, 'मुस्लिमों की कौन चिंता नहीं करता.. उसे मकान मिल रहा है.. खाने को मिल रहा है लेकिन, वो भारत का कानून भी तो माने.. कानून भारत के अनुसार माने..भारत के संविधान का सम्मान करे.

शरियत से ये देश नहीं चलेगा
सीएम योगी ने आगे कहा, 'संविधान के अनुसार ये देश चलेगा... शरियत हमारा व्यक्तिगत विषय होगा. लेकिन, शरियत संविधान से बड़ा तो नहीं हो सकता. वो इस बात को माने.. तो भारत की जनता उन्हें सिर आंखों पर बिठाएगी. 

सीएम योगी ने कहा कि हम तो उस मंत्र को साथ लेकर चल रहे हैं जिसमें किसी के साथ भेदभाव न हो, योजनाओं का लाभ सबको हो. सबकी आस्था का सम्मान किया जाएगा लेकिन कानून से खिलवाड़ करने की इजाजत किसी को नहीं होगी. मदरसों के सवाल पर सीएम योगी ने कहा कि हमने मदरसों के आधुनिकीकरण की ही बात की है. हमें स्किल्ड मैन पॉवर चाहिए...हमें इसके लिए अपने शिक्षण संस्थानों को बनाना होगा. इसी पर सरकार काम कर रही है. 

Exclusive: सीएम योगी के बयान पर अखिलेश यादव का जबरदस्त पलटवार, कहा- 'मैंने उनको सुना लेकिन...'

आस्था का सम्मान भी करते हैं- मुख्यमंत्री
सीएम योगी ने कहा, 'हम ध्रुवीकरण की राजनीति नहीं करते हैं. हम केवल विकास की राजनीति कर रहे हैं. लेकिन लोक आस्था का सम्मान भी करते हैं. हम उसके साथ खिलवाड़ नहीं करते हैं. वो कर्फ्यू लगाते थे हम लोक आस्था का सम्मान करके कांवड़ यात्रा निकालते हैं. यह यात्रा निकलनी चाहिए क्योंकि वह आस्था है.'

वह दंगा करते थे हम प्रदेश को कानून के राज के साथ दंगा मुक्त राज्य के रुप में स्थापित करते हैं. उन्होंने प्रदेश को अराजतका के भट्ठी में झोंकने का प्रयास किया था. हमने उत्तर प्रदेश को देश के विकास का अड्डा बनाकर रखा है. लोग जिस भाव से उत्तर प्रदेश को देखते थे उस भाव को हमने प्रस्तुत किया है. यह हमारे लिए एक अवसर है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget