एक्सप्लोरर

UP News: युवाओं के लिए योगी सरकार ने खोल दिया पिटारा, कर दिया बड़ा ऐलान

UP News: उत्तर प्रदेश की सरकार युवाओं पर ख़ास फ़ोकस बनाए हुए हैं. सीएम योगी ने सोमवार को हुई समीक्षा बैठक में कई रिक्त पदों पर जल्द से जल्द भर्ती के निर्देश दिए हैं.

UP News: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार युवाओं की नौकरियों पर तेजी से काम कर रही है. यूपी पुलिस में 60 हजार पदों पर सिपाहियों की भर्ती परीक्षा के बाद मुख्यमंत्री ने युवाओं के लिए पिटारा खोल दिया है. सीएम योगी ने निर्देश दिए हैं कि जल्द से जल्द प्रदेश में नायब तहसीलदार, तहसीलदार समेत तमाम रिक्त पदों को भरा जाए. 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर समीक्षा बैठक की, इस बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नायब तहसीलदार, तहसीलदार, उपजिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), कानूनगो और लेखपाल के रिक्त सभी पदों को यथाशीघ्र भरा जाए. इसके साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नामांतरण पैमाइश, वरासत, उत्तराधिकार तथा भूमि उपयोग से जुड़े मामलों के तत्काल निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए.

समीक्षा बैठक में दिए निर्देश
इस बैठक में सीएम योगी ने कहा कि जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी और तहसीलदार अपने क्षेत्र में ऐसे लंबित प्रकरणों को चिह्नित करें और तेजी के साथ निर्णय लेते हुए यथोचित समाधान कराएं. ये आमजन के हितों को सीधे तौर पर प्रभावित करने वाले मामले हैं, इनका हर हाल में समयबद्ध निस्तारण होना ही चाहिए.

इससे पहले मुख्यमंत्री ऐलान कर चुके हैं कि 60 हज़ार पदों पर पुलिस भर्ती की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद प्रदेश में जल्द ही एक और बड़ी भर्ती परीक्षा होगी. उन्होंने मुरादाबाद में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि साठ हजार सिपाहियों की भर्ती प्रक्रिया संपन्न होने के बाद एक ओर बड़ी भर्ती परीक्षा होगी. जिसमें 40 हजार युवाओं को पुलिस में शामिल होने के मौका मिलेगा. 

सीएम योगी ने दावा किया कि हमारी सरकार युवाओं को निष्पक्षता से नौकरी दे रही है. वही उन्होंने कहा कि अगले दो सालों में दो लाख युवाओं को नौकरी दी जाएगी.  बता दें कि यूपी में हाल ही में 60 हजार पदों पर सिपाहियों की भर्ती परीक्षा संपन्न हुई है. इस भर्ती की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा कराने पर भी जोर है. जिसके बाद यूपी में फिर से चालीस हजार पदों पर यूपी पुलिस में भर्ती निकाली जाएगी. 

'भाजपा राज की ये धक्कामार रेल', वंदे भारत एक्सप्रेस का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश यादव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा: लापरवाही ने फिर ली मासूम की जान! खुली होदी में गिरा 4 साल का गोलू
नोएडा: लापरवाही ने फिर ली मासूम की जान! खुली होदी में गिरा 4 साल का गोलू
कल से शुरू होगा यूपी विधानसभा का मानसून सत्र, सर्वदलीय बैठक आज
कल से शुरू होगा यूपी विधानसभा का मानसून सत्र, सर्वदलीय बैठक आज
मुरादाबाद में नीट छात्र ने की खुदकुशी, आम के बाग में मिला शव
मुरादाबाद में नीट छात्र ने की खुदकुशी, आम के बाग में मिला शव
यूपी में मिशन-27 को लेकर AIMIM ने कसी कमर, उठाया ये बड़ा कदम
यूपी में मिशन-27 को लेकर AIMIM ने कसी कमर, उठाया ये बड़ा कदम

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
'तुम हर जगह कमाल करोगी...', प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
How to Store Roti: रोटी टाइट हो जाती है? ऐसे करेंगे स्टोर तो घंटो रहेगी मुलायम
रोटी टाइट हो जाती है? ऐसे करेंगे स्टोर तो घंटो रहेगी मुलायम
KVS भर्ती का रिजल्ट कब होगा जारी? 23 हजार अभ्यर्थी कर रहे इंतजार
KVS भर्ती का रिजल्ट कब होगा जारी? 23 हजार अभ्यर्थी कर रहे इंतजार
Embed widget