एक्सप्लोरर

CM Yogi Adityanath ON Sam Pitroda: 'कांग्रेस की नजर आम जनता की संपत्ति पर', सैम पित्रोदा के बयान के बाद भड़के CM योगी

UP Lok Sabha Chunav 2024: कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के संपत्ति बांटने वाले बयान को लेकर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अब पलटवार किया है. उन्होंने कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर भी हमला बोला.

UP Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के संपत्ति बांटने वाले बयान को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है. उन्होंने अमेरिका के इनहेरिटेंस (उत्तराधिकार) टैक्स की वकालत की है, जिसके बाद उनके इस बयान को लेकर बीजेपी कांग्रेस पर हमलावर हो गई है. इंडियन ओवरसीज़ कांग्रेस के चेयरमैन सैम पित्रोदा के बयान पर पीएम मोदी, गृहमंत्री पहले ही चुनावी रैली में निशाना साध चुके हैं और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके बयान पर पलटवार किया है. 

सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस की मानसिकता देश की जनता के प्रति क्या है यह हर कोई जानता है. कांग्रेस के घोषणा पत्र की और इशारा है. कांग्रेस की नजर आम जनता की संपत्ति है. संपत्ति कांग्रेस घुसपैठी को बांटना चाहती है. रोहिग्या जो देश के नार्थ ईस्ट में आये हैं, यह कांग्रेस के कारण ही आए हैं. जो बात पीं चिदंबरम ने कहा था वही सैम पित्रोद कह रहे हैं. कांग्रेस ओबीसी आरक्षण को मुस्लिम को देना चाहती है.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा?

कर्नाटक सरकार की तरफ से राज्य में मुस्लिमों की सभी जातियों और समुदायों को OBC की सूची में शामिल करने को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "कांग्रेस का यह वक्तव्य बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. यह भारत के इस्लामीकरण करने और भारत को विभाजन की ओर धकेलने की एक कुचेष्टा का हिस्सा है. UPA सरकार आने के बाद कांग्रेस ने यह प्रयास किए थे. उस वक्त भी बीजेपी ने बड़ा आंदोलन किया था. तो, चाहे वह जस्टिस वर्मा समिति की रिपोर्ट हो या सच्चर समिति की रिपोर्ट वे सभी कांग्रेस की तरफ से OBC, SC, ST के आरक्षण को लूटने के प्रयास थे. PM मोदी ने इन मुद्दों की ओर देश का ध्यान आकर्षित किया है. आपने कर्नाटक में कांग्रेस सरकार का रुख देखा, जहां उन्होंने कहा कि वे राज्य में मुसलमानों को 32% आरक्षण देंगे. यह क्या है? सच सामने आ रहा है. इससे पता चलता है कि देश के प्रति इनकी मंशा अच्छी नहीं है."

#WATCH लखनऊ: कर्नाटक सरकार द्वारा राज्य में मुस्लिमों की सभी जातियों और समुदायों को OBC की सूची में शामिल करने को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "कांग्रेस का यह वक्तव्य बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। यह भारत के इस्लामीकरण करने और भारत को विभाजन की ओर धकेलने की… pic.twitter.com/pUWnewyH4k

— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 25, 2024

">

पीएम मोदी ने किया पलटवार

पीएम मोदी भी सैम पित्रोद के संपत्ति बटवारे के बायान को लेकर चुनावी रैली में जिक्र कर चुके हैं. उन्होंने कांग्रेस नेता के इस बयान पर पलटवार करते हुए छत्तीसगढ़ के सरगुजा में कहा, ''आपके जीवित रहने तक कांग्रेस आपको ज्यादा टैक्स से मारेगी और जब जीवित नहीं रहेंगे तो आप पर विरासत कर (Inheritance Tax) का बोझ लाद देगी. पूरी कांग्रेस को अपनी पैतृक संपत्ति मानकर जिन लोगों ने अपने बच्चों को दे दी, अब वो नहीं चाहते कि भार​तीय अपनी संपत्ति अपने बच्चों को दें.''

सैम पित्रोदा ने क्या कहा है? 

सैम पित्रोदा ने विरासत टैक्स का जिक्र करते हुए कहा कि अमेरिका में 55 फीसदी विरासत टैक्स लगता है. सरकार 55 फीसदी हिस्सा ले लेती है. उन्होंने कहा कि संपत्ति जनता के लिए छोड़नी चाहिए. किसी व्यक्ति के पास 100 मिलियन डॉलर की संपत्ति है तो उसके मरने के बाद 45 फीसदी संपत्ति उसके बच्चों को और 55 फीसदी पर सरकार का अधिकार होता है. पित्रोदा ने कहा कि भारत में ऐसा कानून को लेकर चर्चा करनी चाहिए. सैम पित्रोदा के इस बयान से कांग्रेस ने अपने आप को अलग कर लिया है. बता दें कि इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के चेयरमैन सैम पित्रोदा के बयान से कांग्रेस पार्टी ने किनारा कर लिया है. वहीं सैम पित्रोदा ने अपने बयान पर भी सफाई दी है.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Elections: 'कांग्रेस पार्टी हो गई है बेनकाब', सैम पित्रोदा के बयान के बाद भड़के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
Ram Mandir Case: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'
राम मंदिर विवाद: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'
Meerut News: ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
ललिता गौतम हत्याकांड: कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget