एक्सप्लोरर

UP News: यूपी में निवेश प्रस्ताव को धरातल पर उतारने की तैयारी, CM योगी आदित्यनाथ ने दिए दिशा निर्देश

UP Investment: सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा वर्तमान में प्रदेश का माहौल निवेश के लिए सबसे उपयुक्त है. इस लिहाज से छोटे जिलों के पर भी विशेष फोकस करते हुए ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी की तैयारी की जाए.

UP Investment Ground Breaking Ceremony: उत्तर प्रदेश में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के बाद अब ग्राउंड बेकिंग सेरेमनी की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने सभी जिलाधिकारियों को एक माह में निवेश संबंधी रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया है. उन्होंने जिलाधिकारियों के साथ मंडलायुक्तों को भी हर स्तर पर जवाबदेही तय करने का फरमान सुनाया. मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के जरिए ज्यादा से ज्यादा निवेश प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारा जाए.

अब ग्राउंड बेकिंग सेरेमनी की तैयारी

बता दें कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 36 लाख करोड़ से अधिक का निवेश प्रस्ताव आया था. प्रदेश के सभी 75 जिलों में निवेशकों ने निवेश करने की काफी रुचि भी दिखाई थी. मुख्यमंत्री योगी ने उच्च स्तरीय बैठक में निवेश के लिए लैंड बैंक पर फोकस करने को कहा. उन्होंने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 की तरह ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी को भव्य रूप दिया जाए. उन्होंने जिलाधिकारियों और मंडलायुक्तों को पारदर्शिता से काम करने की नसीहत दी. मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि वर्तमान में निवेश के लिए प्रदेश का सबसे अच्छा माहौल है.

CM योगी का सभी डीएम को निर्देश

प्रदेश के छोटे जिलों जैसे कासगंज, मिर्जापुर, महाराजगंज, संत रविदास नगर, बलरामपुर, हाथरस, अयोध्या, गोंडा, बाराबंकी और सुल्तानपुर को भी बड़े निवेश प्रस्ताव मिले हैं. इस लिहाज से छोटे जिलों पर भी विशेष फोकस करते हुए तैयारी की जाए. बड़े जिलों के लिए आए निवेश प्रस्ताव पर संबंधित जिलाधिकारी भी विशेष तैयारी करें. मुख्यमंत्री योगी फरवरी महीने में हुए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को जमीन पर उतारने के लिए इसी साल बड़े स्तर पर ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी आयोजित करना चाहते हैं. इसलिए अगले 1 महीने में जिलाधिकारियों से रिपोर्ट मांग कर आगे की कार्य योजना पर काम किया जाना है. माना जा रहा है कि ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के जरिए बीजेपी का मंसूबा डबल इंजन सरकार की ब्रांडिंग करने पर भी है. 

Kanpur News: फरार बीजेपी नेता पर पुलिस ने किया इनाम घोषित, हाथों में तख्तियां लेकर विरोध जताने पहुंचे समर्थक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget