एक्सप्लोरर

चुनावी राज्यों में CM योगी आदित्यनाथ की डिमांड, बीजेपी के लिए साबित हो रहे हैं लकी मैस्कॉट

चुनावी राज्यों में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की काफी डिमांड होती है। बीजेपी के लिए योगी लकी मैस्कॉट साबित हो रहे हैं। महाराष्ट्र और हरियाणा में चुनाव प्रचार के बीच मंगलवार से योगी यूपी विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रचार शुरू कर रहे हैं।

लखनऊ, अनुभव शुक्ला। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बीजेपी के स्टार प्रचारकों में से एक हैं। चुनाव कहीं भी हो योगी आदित्यनाथ की डिमांड हमेशा रहती है। यही वजह है कि महाराष्ट्र और हरियाणा में होने वाले विधानसभा के चुनाव में भी योगी आदित्यनाथ ने पार्टी का धुआंधार प्रचार कर रहे हैं।  मुख्यमंत्री ने महाराष्ट्र में लगभग 10 से ज्यादा चुनावी रैलियां की, तो वहीं हरियाणा में भी वो धुआंधार प्रचार करते देखे गए। यहां तक की वो,  मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नामांकन में भी मौजूद रहे। साथ ही, एक दर्जन चुनावी रैलियां भी की और बीजेपी उम्मीदवारों के पक्ष में वोट मांगे।
महाराष्ट्र और हरियाणा के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में भी विधानसभा के उपचुनाव हो रहे हैं और यहां भी उन्होंने प्रचार की कमान संभाल रखी है। आज से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यूपी में होने वाले चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। सीएम योगी आज से अपनी ताबड़तोड़ रैलियां शुरू कर रहे हैं। 18 अक्टूबर तक योगी आदित्यनाथ यूपी की उन सभी 11 सीटों पर चुनावी जनसभा करेंगे, जहां 21 अक्टूबर को वोट डाले जाने हैं।
18 अक्टूबर तक योगी की ताबड़तोड़ जनसभाएं
इसी कड़ी में मंगलवार 15 अक्टूबर को  वो उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की गोविंदनगर, चित्रकूट की मानिकपुर, लखनऊ कैंट और प्रतापगढ़ सदर सीट पर पार्टी के उम्मीदवारों के लिये चुनावी जनसभा करेंगे।
जबकि 16 अक्टूबर को योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश में बाराबंकी की जैदपुर, अंबेडकरनगर की जलालपुर, बहराइच के बलहा और मऊ के घोसी में चुनावी रैलियां करेंगे। जबकि चुनाव प्रचार खत्म होने से एक दिन पहले 18 अक्टूबर को मुख्यमंत्री सहारनपुर के गंगोह, रामपुर और अलीगढ़ की इगलास विधानसभा में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले 14 अक्टूबर को मुख्यमंत्री योगी ने महाराष्ट्र के सोलापुर, सांगली, बीड और औरंगाबाद में पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित किया था।
ब्रांड हिंदुत्व का सबसे बड़ा चेहरा हैं योगी
इसमें कोई दो राय नहीं है कि योगी आदित्यनाथ ब्रांड हिंदुत्व का सबसे बड़ा चेहरा हैं और देश के तमाम राज्यों में उनकी खूब डिमांड रहती है। योगी जहां-जहां पार्टी का प्रचार करते हैं, वहां पार्टी की सीटें भी बढ़ती हैं। एक तरीके से योगी आदित्यनाथ अब बीजेपी के लकी मैस्कॉट साबित हो रहे हैं। जिन राज्यों में पार्टी की स्थिति बेहतर नहीं होती है, वहां योगी आदित्यनाथ के चुनावी रैलियों में खूब भीड़ जुटती है। चाहे हैदराबाद, हो, केरल हो या फिर पश्चिम बंगाल।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सुनने के लिए इन राज्यों में खूब भीड़ जुटती है और जाहिर सी बात है इसका सीधा फायदा बीजेपी को चुनावों में मिलता है।
यह भी पढ़ें:
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सावन के पहले सोमवार पर उमड़े भक्त, वाराणसी-अयोध्या में बम-बम के जयकारों से गूंजे मंदिर
सावन के पहले सोमवार पर उमड़े भक्त, वाराणसी-अयोध्या में बम-बम के जयकारों से गूंजे मंदिर
मिशन-27 को लेकर उत्तराखंड BJP की बैठक, चुनाव को लेकर बनी रणनीति
मिशन-27 को लेकर उत्तराखंड BJP की बैठक, चुनाव को लेकर बनी रणनीति
अलीगढ़ में किन्नर गुरु के घर हुई चोरी का खुलासा, सोना-चांदी भी बरामद
अलीगढ़ में किन्नर गुरु के घर हुई चोरी का खुलासा, सोना-चांदी भी बरामद
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया में वोटो की गिनती जारी, BJP ने बनाई बढ़त, कितना पीछे हैं कांग्रेस के घनश्याम सिंह?
Live: दतिया में वोटो की गिनती जारी, BJP ने बनाई बढ़त, कितना पीछे हैं कांग्रेस के घनश्याम सिंह?
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Manjalpur By-Election 2026 Results LIVE: मांजलपुर में बीजेपी की जीत या कांग्रेस देगी कड़ी टक्कर? शुरू हुई मतगणना
LIVE: मांजलपुर में बीजेपी की जीत या कांग्रेस देगी कड़ी टक्कर? शुरू हुई मतगणना
World Breastfeeding Week 2026: बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
Embed widget