एक्सप्लोरर

Anganwadi Workers: चुनाव से पहले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सीएम योगी की सौगात, दिया स्मार्टफोन का तोहफा

Uttar Pradesh News: सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन की सौगात दी है. योगी ने 1.23 स्मार्टफोन के अलावा 1.87 लाख इन्फैंटोमीटर भी बांटे.

Smartphones To Anganwadi Workers: यूपी (Uttar Pradesh) में विधानसभा चुनाव (Assembly Election) से पहले योगी सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्ट फोन की सौगात दी है. सीएम योगी ने आज कोरोना काल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन दिए. लोकभवन के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी ने ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मोबाइल फोन के साथ ही बच्चों की जांच के लिए इन्फैंटोमीटर (Infantometer) भी बांटे. आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 1.23 स्मार्टफोन और बच्चों की जांच के लिए 1.87 लाख इन्फैंटोमीटर भी बांटे गए.

तकनीक से जोड़ने के लिए दिए गए स्मार्टफोन
इस दौरान योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया. योगी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को तकनीक से जोड़ने और उनकी कार्य क्षमता बेहतर करने के लिए स्मार्टफोन दिए गए हैं. आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जो इन्फैंटोमीटर दिए जा रहे हैं, उससे बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण प्रभावी तरीके से किया जा सकेगा. योगी ने कहा कि प्रदेश की लाखों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर बाल पोषण से जुड़ी परियोजनाओं के संचालन की अहम जिम्मेदारी है. इन्फैंटोमीटर की मदद से बच्चों के पोषण स्तर पर प्रभावी ढंग से नजर रखी जा सकेगी.

योगी ने बताए इन्फैंटोमीटर के फायदे
मुख्यमंत्री ने बताया कि स्मार्टफोन होने से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की कार्य दक्षता और तकनीकी क्षमता बढ़ेगी. उन्होंने बताया कि इन्फैंटोमीटर बाल पोषण से संबंधित एक महत्वपूर्ण उपकरण है. इससे बच्चों की लंबाई और वजन की माप की जाती है. इन्फैंटोमीटर से बच्चों में पोषण की स्थिति का सही अंदाजा लगाकर उन्हें बेहतर खानपान की सलाह दी जा सकती है. इन्फैंटोमीटर की मदद से बच्चों के पोषण स्तर पर प्रभावी ढंग से नजर रखी जा सकेगी.

ये भी पढ़ें:

UP Conversion News: IAS इफ्तखारुद्दीन के वायरल वीडियो ने पकड़ा तूल, अब SIT करेगी मामले की जांच

Covid Guidelines: यूपी में खुले स्थानों पर शादी समारोह के आयोजन को लेकर बड़ी खबर, जानिए क्या है नई गाइडलाइन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
'UP मतलब अनलिमिटेड पोटेंशियल स्टेट', GCC इनोवेशन समिट में बोले CM योगी
'UP मतलब अनलिमिटेड पोटेंशियल स्टेट', GCC इनोवेशन समिट में बोले CM योगी
'अखिलेश यादव के मुंह से भाईचारे की बात शोभा नहीं देती', भड़के संजय निषाद
'अखिलेश यादव के मुंह से भाईचारे की बात शोभा नहीं देती', भड़के संजय निषाद
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!
Bollywood News: 21 साल बाद फिर लौटेगी सुरों की जादुई जोड़ी, Udit Narayan और Kumar Sanu की होगी वापसी! (26.10.26)
AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget