एक्सप्लोरर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दिल्ली में, बड़े नेताओं से हो सकती है मुलाकात, DGP के मुद्दे पर होगी चर्चा!

सीएम योगी शनिवार को नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में हिस्सा लेंगे, जहां राष्ट्रीय विकास, आर्थिक नीतियों और सहकारी संघवाद जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी.

UP News:  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार शाम को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लिए रवाना होंगे. उनकी यह यात्रा महत्वपूर्ण बैठकों और संभावित उच्च-स्तरीय मुलाकातों के लिए अहम मानी जा रही है. सीएम योगी शनिवार को नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में हिस्सा लेंगे, जहां राष्ट्रीय विकास, आर्थिक नीतियों और सहकारी संघवाद जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी. इसके बाद 25 मई को एनडीए के मुख्यमंत्रियों की बैठक में भी वह शामिल होंगे, जिसमें गठबंधन की रणनीति और महत्वपूर्ण राजनीतिक मुद्दों पर विचार-विमर्श होने की संभावना है.

ऑपरेशन सिंदूर के बाद सीएम योगी की ये यात्रा महवपूर्ण मानी जा रही है. राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि सीएम के इस दौरे में यूपी मंत्रीमंडल में बदलाव और प्रदेश के डीजीपी को लेकर अहम चर्चा होने के आसार हैं. 

यूपी का हारून पाकिस्तानी जासूस है या नहीं? परिजनों ने बताया सच, कहा- पुलिस कहकर ले गई कि...

दिल्ली में अहम मुलाकातें

सूत्रों के अनुसार, इस यात्रा के दौरान सीएम योगी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और अन्य वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ मुलाकातें हो सकती हैं. ये मुलाकातें उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था, विकास परियोजनाओं और आगामी राजनीतिक रणनीतियों पर केंद्रित हो सकती हैं. पार्टी संगठन और मंत्री मंडल में तालमेल पर भी चर्चा होगी. प्रदेश में अभी नए अध्यक्ष की घोषणा भी नहीं हुई है, लिहाजा इस पर भी मंत्रणा होनी और काफी समय से मंत्री-मंडल का विस्तार भी अटका हुआ है. कई विधायक और बड़े नेता लखनऊ से दिल्ली तक पैरवी लगवाने में जुटे हैं. साथ  ही अगले वर्ष होने वाले पंचायत चुनावों में रणनीति और विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर बातचीत हो सकती है.

यूपी डीजीपी नियुक्ति की चर्चा
यूपी में नए डीजीपी की नियुक्ति भी इस समय चर्चा का केंद्र है. मौजूदा कार्यवाहक डीजीपी प्रशांत कुमार का रिटायरमेंट 31 मई 2025 को प्रस्तावित है. योगी सरकार ने हाल ही में डीजीपी चयन नियमावली 2024 को मंजूरी दी है, जिसके तहत चयन समिति योग्य आईपीएस अधिकारी को डीजीपी नियुक्त कर सकती है. दिल्ली में सीएम योगी की मुलाकातों के दौरान इस नियुक्ति पर भी विचार-विमर्श हो सकता है. कुछ सूत्रों के मुताबिक मौजूदा डीजीपी का कार्यकाल बढ़ाया भी जा सकता है.

साल 2013 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. संसद भवन, भारतीय राजनीति, विदेश नीति और ग्राउंड रिपोर्ट पर फोकस. उत्तर प्रदेश की सियासत पर पैनी नज़र रखते हैं. इजराइल-ईरान युद्ध, इजराइल-हमास युद्ध, चीन-ताइवान तनाव, तुर्किए भूकंप ग्राउंड ज़ीरो से कवर चुके हैं. इजराइल वॉर डायरी पुस्तक के लेखक भी हैं. यूपी विधानसभा चुनाव 2027 पर यूपी चुनाव का विशाल विश्लेषण नाम से एक विशेष कार्यक्रम भी होस्ट करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
Embed widget