एक्सप्लोरर

यूपी का हारून पाकिस्तानी जासूस है या नहीं? परिजनों ने बताया सच, कहा- पुलिस कहकर ले गई कि...

UP NEWS: यूपी एटीएस ने दिल्ली के सीलमपुर से मोहम्मद हारून को गिरफ्तार किया है. हारून पर आरोप है कि वीजा दिलाने के नाम पर लोगों से पैसे लिए और भारत की आंतरिक सुरक्षा से जुड़ी जानकारियां साझा की.

UP ATS Arrested mohammed haroon:  उत्तर प्रदेश एटीएस (ATS) ने दिल्ली के सीलमपुर इलाके से गिरफ्तार किए गए मोहम्मद हारून के परिजनों ने उसकी बेगुनाही का दावा करते हुए कहा है कि उसे धार्मिक भेदभाव के तहत फंसाया जा रहा है. परिवार का आरोप है कि हारून सिर्फ अपनी पत्नी से मिलने पाकिस्तान जाता था और उसका किसी तरह की देश विरोधी गतिविधियों से कोई लेना-देना नहीं है.

एटीएस की जांच में मोहम्मद हारून पर आरोप है कि वह नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग के कर्मचारी मोहम्मद मुजम्मिल हुसैन के संपर्क में था. जांच एजेंसियों का कहना है कि हारून ने हुसैन के साथ मिलकर वीजा दिलाने के नाम पर लोगों से पैसे लिए और भारत की आंतरिक सुरक्षा से जुड़ी जानकारियां साझा की.

हारून की गिरफ्तारी पर परिजन क्या बोलें? 
पाकिस्तानी नागरिक मुजम्मिल हुसैन को भारत सरकार ने पहले ही PERSONA NON GRATA घोषित कर देश छोड़ने का आदेश दे दिया था. हारून को हुसैन का करीबी बताया जा रहा है. हारून के परिवार वालों ने मीडिया को बताया कि हारून की एक शादी पाकिस्तान के गुजरांवाला में हुई थी और उसकी पत्नी का नाम सिम्मी है. भारत में उसकी पहली पत्नी शबाना के साथ उसके तीन बच्चे हैं. हारून की पाकिस्तान में रिश्तेदारी भी बताई जा रही है, जिसके कारण उसकी मुलाकात मुजम्मिल हुसैन से हुई थी.

हारून के भाई मोहम्मद शाहिद ने एबीपी न्यूज से बातचीत में कहा, “पुलिस कहकर ले गई कि पासपोर्ट की इंक्वायरी करनी है, फिर बिना बताए लखनऊ ले गई. हारून सिर्फ अपनी बीवी से मिलने पाकिस्तान गया था.” परिवार के अनुसार हारून 5 अप्रैल को पाकिस्तान गया था और 25 अप्रैल को लौटा. इससे पहले वह 6-7 महीने पहले भी गया था. हारून की मां रुकैय्या ने बताया कि, “हारून की शादी पाकिस्तान में हुई है लेकिन वह कोई गैरकानूनी काम नहीं करता. पुलिस उसे जबरन उठा कर ले गई. मैं खुद हार्ट की मरीज हूं और दवा लेने गई थी तभी वे ले गए.”

एटीएस की जांच जारी
इस बीच यूपी एटीएस की जांच अभी जारी है. हारून पर आरोप है कि उसने पाकिस्तान उच्चायोग के कर्मचारी के कहने पर बैंक खाते भी उपलब्ध कराए और महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की. एजेंसियों के अनुसार, वह वीजा दिलाने के नाम पर लोगों से पैसे वसूलता था. हारून की गिरफ्तारी पर भांजे मोहम्मद बिलाल ने कहा, “हारून कभी-कभार ही पाकिस्तान जाता था, वो भी सिर्फ रिश्तेदारों से मिलने ही वहां गया था.” परिवार का कहना है कि वे जल्द ही सुप्रीम कोर्ट का रुख करेंगे. 

यह भी पढ़ें- AMU की स्थापना में प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद के पूर्वजों की रही अहम भूमिका? यहां पढ़ें डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'

वीडियोज

Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
Embed widget