एक्सप्लोरर

चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की जीत पर गदगद हुए सीएम योगी, इस अंदाज में दी बधाई

Champions Trophy Final: चैंपियन ट्रॉफी के फाइनल में टीम इंडिया की जीत पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने टीम को इस जीत बधाई दी है.

Champion Trophy Final 2025: टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हरा दिया है. फाइनल में जीत के साथ ही टीम ने 12 सालों के अंतराल के बाद फिर से चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की है. टीम की इस जीत पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी है.

उन्होंने पोस्ट कर लिखा, 'ऐतिहासिक विजय. चैंपियंस का अभिनंदन! देश वासियों को हार्दिक बधाई! चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर विजय के रंगों से त्योहारों की बेला को और अधिक रंगमय, उल्लासमय बनाने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के हर खिलाड़ी पर देश को गर्व है. आप सभी के उज्ज्वल भविष्य हेतु अनंत मंगलकामनाएं. जय हिंद.'

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इस जीत पर सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी है. उन्होंने पोस्ट कर लिखा, 'चैम्पियंस. चैम्पियंस ट्रॉफी-2025 के फाइनल मुक़ाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूज़ीलैंड को हराकर ICC चैम्पियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम करने पर भारतीय क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. यह जीत आप सभी के अथक परिश्रम, लगन और निष्ठा का परिणाम है. हमें आप पर गर्व है.'

उपमुख्यमंत्री ने भी जीत की दी बधाई
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने टीम इंडिया की जीत पर लिखा, 'Well played टीम भारत! आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मैच में भारतीय क्रिकेट टीम को शानदार प्रदर्शन एवं विजयश्री के लिए हार्दिक शुभकामनाएं. 140 करोड़ देशवासियों को आप पर अत्यंत गर्व है! जय हिंद!'

होली के दिन बदला जुमे की नमाज का वक्त, मुसलमानों से की गई ये बड़ी अपील

फाइनल जीतने पर एक क्रिकेट प्रशंसक ने कहा, "मैं इस मैच के लिए अहमदाबाद से आई थी. मध्यक्रम के बल्लेबाजों पर मेरा भरोसा बढ़ गया है. हमने मैच जीत लिया. मैं बहुत खुश हूं." टीम की जीत पर देशभर में जश्न का माहौल है. 

बता दें कि न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया को 252 रनों का लक्ष्य दिया था. ये लक्ष्य भारत ने 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा एलिवेटेड रोड फिर से धंसा, सेक्टर 18 आने-जाने वाला रास्ता कब तक बंद? जानें अपडेट
नोएडा एलिवेटेड रोड फिर से धंसा, सेक्टर 18 आने-जाने वाला रास्ता कब तक बंद? जानें अपडेट
योगी कैबिनेट में खटपट! आरक्षण के मुद्दे पर आमने-सामने आए दो मंत्री
योगी कैबिनेट में खटपट! आरक्षण के मुद्दे पर आमने-सामने आए दो मंत्री
एशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने बढ़ाया यूपी का मान, सीएम योगी ने दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने बढ़ाया यूपी का मान, सीएम योगी ने दी बधाई
कानपुर में बीरू हत्या मामले में बवाल, परिजनों ने शव को हाईवे पर रखकर किया हंगामा
कानपुर में बीरू हत्या मामले में बवाल, परिजनों ने शव को हाईवे पर रखकर किया हंगामा

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget