एक्सप्लोरर

Purnagiri Mela: पूर्णागिरी मेले में पहुंचे सीएम धामी, श्रद्धालुओं से किया वादा, 'हर की पौड़ी की तरह होगा विकसित'

Champawat News: उत्तराखंड के चंपावत में हर साल की तरह इस साल भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूर्णागिरी धाम मेले में जुटने लगे हैं. बीते साल 35 लाख श्रद्धालुओं ने माता पूर्णागिरी के दर्शन किए थे.

Purnagiri Dham Mela: उत्तराखंड के टनकपुर (Tanakpur) में सुप्रसिद्ध माता पूर्णागिरि धाम (Purnagiri) मेले का शुभारंभ हो गया है. सीएम पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने विधिवत पूजा पाठ कर पूर्णागिरि धाम मेले का शुभारंभ किया. इस दौरान सांसद अजय टम्टा (Ajay Tamta) भी वहां मौजूद थे. इस अवसर पर सीएम धामी ने कहा,' यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे मुख्य सेवक के रूप में मेले का शुभारंभ करने का अवसर मिला है. माता पूर्णागिरि में लाखों भक्तों की श्रद्धा है इसको देखते हुए हमें आने वाले सभी भक्तों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखना है.'

सीएम धामी ने कहा, 'हम चाहते हैं कि चंपावत जनपद एक मॉडल के रूप में विकसित हो, प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सभी देव स्थलों का विकास जरूरी है और हमारी सरकार लगातार इस पर काम कर रही है.' सीएम ने भविष्य में पूर्णागिरि धाम में रोपवे लगाए जाने के बारे में कहा कि हम शारदा घाट को हरिद्वार की 'हर की पौड़ी' के तर्ज पर विकसित करेंगे. साथ ही बरसात में होने वाले जलभराव की समस्या के निदान के लिए कई योजनाएं लाई जा रही हैं. बता दें कि माता पूर्णागिरि धाम को माता सती का नाभि स्थल शक्ति पीठ माना जाता है. धाम में लगने वाले मेले में हर वर्ष लाखों की संख्या में भारतीय और नेपाली मूल के श्रद्धालु माता के दर्शन करने आते हैं. कोरोना काल के बाद 2022 में 35 लाख से ज्यादा भक्तों ने माता पूर्णागिरी के दर्शन किए थे. 

मेला क्षेत्र को 6 जोन में बांटा गया
सीएम पुष्कर सिंह धामी के विधानसभा क्षेत्र में लगने वाले प्रदेश के इस सुप्रसिद्ध मेले को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन जुटा हुआ है. लगभग तीन महीने तक चलने वाले सरकारी मेले में सुरक्षा के लिए पुलिस बल उपलब्ध कराया गया है. आसपास के जिलों से भी पुलिस बल उपलब्ध कराया गया है. मेला क्षेत्र को छह जोनों में बांटा गया है. हर जोन के लिए एक सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है. कुल छह सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं जो मेले में आने वाले तीर्थ यात्रियों को दी जाने वाली सुविधाओं और व्यवस्थाओं का ध्यान रखते हुए मेले का संचालन करेंगे.

ये भी पढ़ें -

UP News: दबंगों और माफियाओं को CM योगी आदित्यनाथ की सख्त चेतावनी, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Varanasi Weather: वाराणसी में मौसम हुआ सुहाना, अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, 30 के नीचे आया तापमान
वाराणसी में मौसम हुआ सुहाना, अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, 30 के नीचे आया तापमान
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
मुजफ्फरनगर में बारिश का कहर, कच्चे मकान की छत गिरी; 4 बच्चों सहित एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
मुजफ्फरनगर में बारिश का कहर, कच्चे मकान की छत गिरी; 4 बच्चों सहित एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
UP Weather: यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget