एक्सप्लोरर

Uttarakhand Election 2022: सीएम धामी का तंज, साढ़े चार साल गायब रहकर अंत में घोषणाएं करते हैं विपक्षी दल

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बीजेपी के छोड़कर बाकी सभी दल चुनाव के लिए ही काम कर रहे हैं. धामी ने कहा कि विपक्षी दलों का एजेंडा केवल चुनाव है.

Pushkar Singh Dhami on Election: उत्तराखंड (Uttarakhand) के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को कहा कि बीजेपी को छोड़कर राज्य में अन्य सभी पार्टियों का एजेंडा केवल चुनाव है और वह प्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए ईमानदारी से काम कर रहे हैं. धामी ने कहा, ‘‘बीजेपी को छोड़कर सभी पार्टियां उत्तराखंड में चुनाव के लिए काम कर रही हैं. ये साढ़े चार साल गायब रहती हैं और अंत में चुनाव के समय आकर अपनी घोषणाएं करना शुरू कर देती हैं, इसलिए उनका एजेंडा केवल चुनाव है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारा एजेंडा केवल चुनाव नहीं है. हम प्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए ईमानदारी से काम कर रहे हैं. मोदी जी ने हमें ‘विजन-2025’ दिया है. जब 2025 में राज्य 25 वर्ष का होगा, तब यह हर क्षेत्र में आगे होगा और हिंदुस्तान का एक आदर्श राज्य होगा. मोदी ने स्वयं कहा है और वह इसके लिए प्रयासरत हैं. हम इसे साकार बनाने के लिए प्रयासरत हैं. इसके लिए हम सभी का आशीर्वाद चाहते हैं, जो मिल भी रहा है.’’

यशपाल आर्य के बीजेपी छोड़ने पर भी बोले धामी
दलित नेता यशपाल आर्य के बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में जाने के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे बीजेपी पर कोई असर नहीं पड़ेगा. उन्होंने कहा, ‘‘हमारी पार्टी एक लोकतांत्रिक और संगठन आधारित पार्टी है. हमारी पार्टी ‘देश प्रथम, पार्टी द्वितीय और व्यक्ति अंतिम’ के सिद्धांत पर काम करती है और हमारा लक्ष्य प्रदेश को आगे बढाना है.’’ उन्होंने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता इस आधार पर काम नहीं करते कि कौन आता है और कौन जाता है तथा वे इस आधार पर काम करते हैं कि देश और प्रदेश के लिए क्या अच्छा है.

कांग्रेस के दल-बदल को बढ़ावा नहीं देने, लेकिन बीजेपी की ऐसी गतिविधियों का जवाब देने से न चूकने संबंधी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए धामी ने कहा, ‘‘एक तरफ हरीश रावत कहते हैं कि हम दल-बदल को बढ़ावा नहीं देंगे और दूसरी तरफ वह ऐसा कर भी रहे हैं.’’ कांग्रेस महासचिव रावत ने कहा था कि कांग्रेस दल-बदल को बढ़ावा नहीं देती और उत्तराखंड के लिए इसे अशुभ मानती है लेकिन ‘‘अगर बीजेपी दल-बदल की गेंद से हमारे साथ खेलेगी, तो हम भी चूकेंगे नहीं.’’ धामी ने कहा, ‘‘यदि लोग उनकी पसंद के हैं तो वे कहते हैं कि आ जाइए और पसंद के नहीं हैं तो उनके लिए अपने मानक बना देते हैं.’’

किसान आंदोलन के कारण चुनावों में बीजेपी को नुकसान पहुंचने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर धामी ने सीधा जवाब नहीं दिया और कहा कि वह एक सैनिक परिवार के होने के साथ ही स्वयं एक किसान भी हैं. उन्होंने कहा, ‘‘सभी किसान हमारे भाई हैं और हम आपस में मिलते-जुलते और बात करते रहते हैं. हम एक परिवार है. चुनाव एक अलग विषय है. मैं उनके बीच से हूं और मुझे लगता है कि वे ऐसा सोचेंगे भी नहीं.’’

देवस्थानम बोर्ड को लेकर दी ये प्रतिक्रिया
चारधाम प्रबंधन देवस्थानम बोर्ड को भंग किए जाने को लेकर पुरोहितों के आंदोलन के बारे में धामी ने कहा कि वह स्वयं सबसे बात कर रहे हैं और इस संबंध में वरिष्ठ भाजपा नेता मनोहर कांत ध्यानी की अध्यक्षता में बनी समिति सभी पक्षों को सुनकर नवंबर तक अपनी रिपोर्ट दे देगी. 

"पलायन पर काम कर रही सरकार"
पलायन के मुददे पर धामी ने कहा कि वन अनुसंधान संस्थान के पूर्व निदेशक एस एस नेगी की अध्यक्षता में बने पलायन आयोग ने इस पर काम किया है और कई रिपोर्ट तैयार की हैं. उन्होंने कहा, ‘‘हम पलायन रोकने के लिए स्वरोजगार जैसी योजनाएं लाकर नए सिरे से काम कर रहे हैं ताकि लोगों को काम मिले, उनकी आजीविका चल सके.’’

ये भी पढ़ें:

UP Election 2022: ओम प्रकाश राजभर की BJP के साथ वापसी लगभग तय, क्या अब असदुद्दीन ओवैसी का खेल होगा खराब?

Ramlila in Ayodhya: अयोध्या रामलीला कमेटी को पीएम मोदी ने दी बधाई, चिट्ठी लिखकर दिया संदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ के फैजुल्लागंज को बाढ़ से बचाने का बना प्लान, बनेगा तटबंध
लखनऊ के फैजुल्लागंज को बाढ़ से बचाने का बना प्लान, बनेगा तटबंध
पवन सिंह की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने लगाया जुर्माना; पेशी का आदेश
पवन सिंह की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने लगाया जुर्माना; पेशी का आदेश
शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा के ड्राइवर ने खोले कई राज, अमीरों को बनाती थी निशाना
शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा के ड्राइवर ने खोले कई राज, अमीरों को बनाती थी निशाना
मायावती ने आकाश आनंद को दी बड़ी जिम्मेदारी, अशोक सिद्धार्थ पर क्या कहा?
मायावती ने आकाश आनंद को दी बड़ी जिम्मेदारी, अशोक सिद्धार्थ पर क्या कहा?

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget