एक्सप्लोरर

सिलक्यारा सुरंग के पास नवनिर्मित बाबा बौखनाग मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा, CM धामी भी रहे मौजूद

Uttarakhand News: सीएम पुष्कर सिंह धामी आज उत्तरकाशी के सिलक्यारा सुरंग के पास नवनिर्मित बाबा बौखनाग मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में शामिल रहे, उन्होंने यहां बाबा बौखनाग की पूजा की.

CM Dhami News: प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज उत्तरकाशी के सिलक्यारा सुरंग के पास नवनिर्मित बाबा बौखनाग मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुए. यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे आयोजित किया गया था. इसके लिए मुख्यमंत्री धामी देहरादून से कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए सुबह ही रवाना हो चुके थे. यह मंदिर न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बनेगा, बल्कि एक ऐतिहासिक संकल्प की पूर्णता का प्रतीक भी है.

गौरतलब है कि नवंबर 2023 में सिलक्यारा सुरंग निर्माण के दौरान हुए हादसे में 41 मजदूर सुरंग के भीतर फंस गए थे. यह स्थिति पूरे देश के लिए चिंता का विषय बन गई थी. मुख्यमंत्री धामी लगातार घटनास्थल पर डटे रहे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार तथा विभिन्न केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग से 17 दिनों के कठिन परिश्रम के बाद सभी मजदूरों को सकुशल बाहर निकाला गया. इसी रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मुख्यमंत्री ने बाबा बौखनाग के मंदिर निर्माण का संकल्प लिया था.

सीएम धामी ने अपने संकल्प को किया पूरा
अब उसी संकल्प की पूर्ति करते हुए बाबा बौखनाग मंदिर का निर्माण पूर्ण हुआ है और आज वहां प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है. बाबा बौखनाग को स्थानीय जनता सुरंग की रक्षा करने वाले देवता के रूप में मानती है. रेस्क्यू के दौरान भी मजदूरों और स्थानीय लोगों ने बाबा से प्रार्थना की थी.

मुख्यमंत्री धामी की इस पहल को जहां आस्था से जोड़कर देखा जा रहा है, वहीं इसे राज्य की आधारभूत संरचना और आपदा प्रबंधन के दृष्टिकोण से भी एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. बाबा बौखनाग मंदिर अब क्षेत्र में श्रद्धा, संकल्प और सुरंग हादसे से जुड़े साहसिक रेस्क्यू का प्रतीक बन चुका है.

सिलक्यारा सुरंग की लागत 853 करोड़
चारधाम यात्रा मार्ग के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही सिलक्यारा सुरंग लगभग 853 करोड़ रुपये की लागत से बन रही है. यह सुरंग 4.531 किलोमीटर लंबी है और दो लेन तथा दो दिशा वाली है. इसके निर्माण से गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के बीच की दूरी 26 किलोमीटर कम हो जाएगी, जिससे यात्रियों को न केवल समय की बचत होगी बल्कि यात्रा भी सुगम होगी.

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में मदरसों का होगा आधुनिकीकरण, बोर्ड का पाठ्यक्रम होगा लागू, नहीं चलेगी मनमानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

और्रैया: जेल में बीतेगी सपा नेता की जिन्दगी? हत्या के मामले में कोर्ट ने सुनाई सजा
और्रैया: जेल में बीतेगी सपा नेता की जिन्दगी? हत्या के मामले में कोर्ट ने सुनाई सजा
UP Politics: बिजनौर की नजीबाबाद सीट पर मुस्लिम करेंगे फैसला कौन होगा विधायक, 2022 में जीती थी सपा
बिजनौर की नजीबाबाद सीट पर मुस्लिम करेंगे फैसला कौन होगा विधायक, 2022 में जीती थी सपा
'ED कर रही अपना काम', आजम की यूनिवर्सिटी पर एक्शन को लेकर बोले आशीष पटेल
'ED कर रही अपना काम', आजम की यूनिवर्सिटी पर एक्शन को लेकर बोले आशीष पटेल
कांग्रेस-सपा के अलायंस का क्या होगा? विवाद के बीच सपा MLA का आया बयान
कांग्रेस-सपा के अलायंस का क्या होगा? विवाद के बीच सपा MLA का आया बयान

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget