एक्सप्लोरर

उत्तराखंड में मदरसों का होगा आधुनिकीकरण, बोर्ड का पाठ्यक्रम होगा लागू, नहीं चलेगी मनमानी

Uttarakhand Waqf Board: उत्तराखंड वक्फ बोर्ड ने निर्देश दिए कि सभी मदरसों को जिला मुख्य शिक्षा अधिकारी से मान्यता प्राप्त करके विद्यालयी शिक्षा परिषद के अनुसार सामान्य पढ़ाई करानी होगी.

Uttarakhand Waqf Board: उत्तराखंड में मदरसों की व्यवस्था को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है. अब प्रदेश के 117 मदरसों में उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम लागू किया जाएगा. उत्तराखंड वक्फ बोर्ड ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए सभी मदरसा प्रबंधकों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने यहां उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के अनुसार सामान्य विषयों की पढ़ाई शुरू करें.

वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने बताया कि प्रदेश के वक्फ बोर्ड से पंजीकृत 117 मदरसों में अब धार्मिक विषयों की पारंपरिक पढ़ाई जैसे तहतानिया, फौकानिया, मुंशी और मौलवी को हटाकर हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, इतिहास और भूगोल जैसे विषय पढ़ाए जाएंगे. इसके साथ ही संस्कृत को वैकल्पिक विषय के रूप में शामिल किया गया है. यह कदम मदरसे में पढ़ने वाले बच्चों को मुख्यधारा की शिक्षा से जोड़ने की दिशा में एक बड़ा प्रयास माना जा रहा है.

इस निर्णय के पीछे प्रदेश सरकार की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और सभी बच्चों को एकसमान शिक्षा मुहैया कराने की नीति है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेश भर में बिना मान्यता के चल रहे मदरसों के खिलाफ अभियान भी चल रहा है. इस अभियान के तहत अब तक 171 मदरसे सील किए जा चुके हैं.

उत्तराखंड बोर्ड से मान्यता लेने के निर्देश
उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एसएस उस्मान की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि वक्फ बोर्ड से पंजीकृत सभी मदरसे अपने-अपने जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) कार्यालय से समन्वय स्थापित कर उत्तराखंड बोर्ड से मान्यता प्राप्त करें. यदि इस प्रक्रिया में किसी प्रकार की कठिनाई आती है तो उसकी लिखित जानकारी बोर्ड कार्यालय को दी जाए. आदेश का पालन न करने वाले मदरसा प्रबंधनों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी.

वक्फ बोर्ड ने निदेशक माध्यमिक शिक्षा को भी पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि वे राज्य के सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक सहयोग करने के निर्देश दें, ताकि यह प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी की जा सके. शादाब शम्स ने कहा कि इन 117 मदरसों को मॉडल मदरसा के रूप में विकसित किया जाएगा. इनमें पढ़ने वाले बच्चे अब उन्हीं विषयों की पढ़ाई करेंगे, जो प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई जाती है.  

इस कदम से मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं में बराबरी का अवसर मिलेगा और वे आधुनिक शिक्षा के साथ भविष्य में बेहतर विकल्प चुन सकेंगे. विशेषज्ञों का मानना है कि यह निर्णय उत्तराखंड में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाएगा और धार्मिक शिक्षण संस्थानों में भी एकरूपता लाने का कार्य करेगा। साथ ही, इससे मदरसों की पारदर्शिता और प्रशासनिक जवाबदेही भी सुनिश्चित होगी. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय की छुट्टी, इस्तीफा मंजूर, अनिल मिश्रा का क्या हुआ?
राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय की छुट्टी, इस्तीफा मंजूर, अनिल मिश्रा का क्या हुआ?
Ram Mandir Trust Meeting Live: चंपत राय का इस्तीफा मंजूर, थोड़ी देर में राम मंदिर ट्रस्ट जारी करेगा बयान
Live: चंपत राय का इस्तीफा मंजूर, थोड़ी देर में राम मंदिर ट्रस्ट जारी करेगा बयान
'10 मिनट में पोस्ट डिलीट करें, वरना...', टिन्नू यादव से रिश्ते जोड़ने पर निशिकांत दुबे को अखिलेश यादव की चेतावनी
'10 मिनट में पोस्ट डिलीट करें, वरना...', टिन्नू यादव से रिश्ते जोड़ने पर निशिकांत दुबे को अखिलेश यादव की चेतावनी
राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच अशोक सिंघल को याद कर भावुक हुए CM योगी, कहा- 'उनका ही सपना था कि...'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच अशोक सिंघल को याद कर भावुक हुए CM योगी, कहा- 'उनका ही सपना था कि...'

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
Explained: अग्निपथ स्कीम में 75% को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा अग्निवीर, बदलाव कितना मुमकिन?
75% अग्निवीरों को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा सैनिक, क्या असर होगा?
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
नीरव मोदी का भारत प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हारा भगोड़ा हीरा कारोबारी
नीरव मोदी के प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हार गया हीरा कारोबारी
Embed widget