एक्सप्लोरर

हरिद्वार का औरंगजेबपुर अब हुआ शिवाजी नगर, धामी सरकार ने कई जगहों के बदले नाम

Dehradun News: सीएम धामी ने सोमवार को उत्तराखंड के हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल और उधम सिंह नगर जनपदों में स्थित विभिन्न स्थानों के नाम बदलने की घोषणा की है.

Uttarakhand News: उत्तराखंड सरकार ने राज्य में भारतीय संस्कृति और विरासत को सहेजने के लिए एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने सोमवार को राज्य के हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल और उधमसिंह नगर जनपदों में स्थित विभिन्न स्थानों के नाम बदलने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि यह निर्णय जनभावना और भारतीय संस्कृति के अनुरूप लिया गया है, जिससे लोग अपने इतिहास, महापुरुषों और सांस्कृतिक धरोहर से प्रेरणा ले सकें.

मुख्यमंत्री ने कहा कि औपनिवेशिक और आक्रांताओं के प्रभाव वाले नामों को हटाकर उन स्थानों का नामकरण किया जाएगा, जो भारतीय मूल्यों, महापुरुषों और संस्कृति का सम्मान करते हैं. उन्होंने कहा कि सरकार का यह कदम धरोहर संरक्षण और सांस्कृतिक पुनर्जागरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है.

हरिद्वार में इन जगहों के बदले जाएंगे नाम
मुख्यमंत्री धामी ने घोषणा की है कि हरिद्वार जनपद में कई स्थानों के नाम बदले जाएंगे. इनमें वे स्थान शामिल हैं, जिनके नाम मुगल आक्रांताओं या औपनिवेशिक युग की छाप को दर्शाते थे. अब इनका नामकरण महापुरुषों और भारतीय संस्कृति के प्रतीक नामों पर किया जाएगा.

जानकारी के मुताबिक, औरंगजेबपुर का नाम बदलकर शिवाजी नगर किया जाएगा. गाजीवाली का नाम अब आर्य नगर होगा. चांदपुर का नाम बदलकर ज्योतिबा फुले नगर रखा जाएगा. मोहम्मदपुर जट का नाम बदलकर मोहनपुर जट किया जाएगा. खानपुर कुर्सली का नाम अब अंबेडकर नगर होगा. इंदरीशपुर का नाम बदलकर नंदपुर किया जाएगा. खानपुर का नया नाम श्री कृष्णपुर होगा. अकबरपुर फाजलपुर का नाम बदलकर विजयनगर किया जाएगा. 

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भी कई स्थानों के नाम बदले जाएंगे. मुख्यमंत्री ने बताया कि इन नामों को भारतीय संस्कृति, वीरता और विरासत को ध्यान में रखते हुए बदला जा रहा है. मियांवाला का नाम बदलकर रामजी वाला किया जाएगा, जो भगवान राम के आदर्श और मर्यादा को दर्शाता है. पीरवाला का नाम अब केसरी नगर होगा, जो साहस और बलिदान का प्रतीक है. इसके अलावा चांदपुर खुर्द का नाम बदलकर पृथ्वीराज नगर किया जाएगा.

नैनीताल में दो जगहों के बदले जाएंगे नाम
प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नैनीताल में भी सरकार ने दो स्थानों के नाम बदलने की घोषणा की. मुख्यमंत्री धामी ने घोषणा की है कि नवाबी रोड का नाम बदलकर अटल मार्ग किया जाएगा. यह नाम भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सम्मान में रखा गया है. पनचक्की से आईटीआई मार्ग का नाम बदलकर गुरु गोवलकर मार्ग किया जाएगा, जो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के दूसरे सरसंघचालक गुरु गोलवलकर के सम्मान में किया गया है.

उधम सिंह नगर में भी एक महत्वपूर्ण नाम परिवर्तन किया गया है. नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी का नाम बदलकर कौशल्या पुरी कर दिया गया है. यह नाम भगवान श्रीराम की माता माता कौशल्या के सम्मान में रखा गया है, जो भारतीय संस्कृति और मर्यादा का प्रतीक हैं.

नाम परिवर्तन प्रतीकात्मक नहींं- सीएम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ये नाम परिवर्तन केवल प्रतीकात्मक नहीं हैं, बल्कि यह राज्य की सांस्कृतिक विरासत और इतिहास को पुनर्जीवित करने का प्रयास है. उन्होंने कहा कि इस बदलाव का उद्देश्य राज्य के नागरिकों में स्वाभिमान और सांस्कृतिक चेतना को जागृत करना है.

धामी ने कहा, "हमारी सरकार का प्रयास है कि आक्रांताओं के नाम हटाकर भारतीय महापुरुषों, संतों, समाज सुधारकों और स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर स्थानों का नामकरण किया जाए. इससे हमारी आने वाली पीढ़ियां प्रेरणा लेंगी और अपनी जड़ों से जुड़ी रहेंगी."

ये भी पढ़ें: लैंबोर्गिनी से 2 श्रमिकों को टक्कर मारने वाले दीपक को मिली बेल, चुप्पी साधे कोर्ट से बाहर निकला और...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर में ब्लड तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून के साथ दो गिरफ्तार
गोरखपुर में ब्लड तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून के साथ दो गिरफ्तार
बरेली में 26 हिंदू वोटरों के नाम काटने का आरोप, BLO नफीस खान सस्पेंड
बरेली में 26 हिंदू वोटरों के नाम काटने का आरोप, BLO नफीस खान सस्पेंड
रामपुर में युवक की हत्या का खुलासा, दोस्तों ने ही उतारा मौत के घाट, 2 गिरफ्तार
रामपुर में युवक की हत्या का खुलासा, दोस्तों ने ही उतारा मौत के घाट, 2 गिरफ्तार
'UP का अब्दुल नहीं झुकेगा', ओवैसी के बयान पर कांग्रेस बोली, 'भारत में मुसलमान...'
'UP का अब्दुल नहीं झुकेगा', ओवैसी के बयान पर क्या बोली कांग्रेस-सपा?

वीडियोज

Bollywood News: Ramayana Part 1 देखकर क्या बोले दर्शक? Ranbir के Ram Avatar में कितना दम? (05.11.26)
Yeh Fitoor Tera:🫣Jeet ने Saumya के लिए तैयार की बाइक! स्पेशल सीट लगाकर जताया अपना प्यार #sbs
तीसरी शादी के 5 महीने बाद Aamir Khan ने छोड़ा घर, Gauri Spratt के साथ क्या है वजह?
Salman Khan के ‘Teri Sexy Beauty’ पर मचा बवाल, Matrubhumi के गाने को लेकर भड़के लोग
Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरोप में 12 विमान को उड़ाने की धमकी, हवा में अटकी लोगों की सांसें, पेरिस से रोम तक हड़कंप
यूरोप में 12 विमान को उड़ाने की धमकी, हवा में अटकी लोगों की सांसें, पेरिस से रोम तक हड़कंप
Exclusive: आखिर सम्राट चौधरी से क्यों मिले MLC राहुल राज? साफ की पूरी तस्वीर
Exclusive: आखिर सम्राट चौधरी से क्यों मिले MLC राहुल राज? साफ की पूरी तस्वीर
US मिडटर्म इलेक्शन से सबक! डेमोक्रेटिक पार्टी की लीडरशिप में बड़े बदलाव की आहट
US मिडटर्म इलेक्शन से सबक! डेमोक्रेटिक पार्टी की लीडरशिप में बड़े बदलाव की आहट
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल, शेयर की वीडियो
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल
गोवा SIR पर बॉम्बे हाईकोर्ट का EC को आदेश, '6 डिलीट वोटर के नाम वापस जोड़ें'
गोवा SIR पर बॉम्बे हाईकोर्ट का EC को आदेश, '6 डिलीट वोटर के नाम वापस जोड़ें'
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Sugar Free Mishti Doi: शुगर के डर से नहीं खा पा रहे मिष्टी दोई? बिना चीनी घर पर ऐसे बनाएं
शुगर के डर से नहीं खा पा रहे मिष्टी दोई? बिना चीनी घर पर ऐसे बनाएं
Embed widget