एक्सप्लोरर

UP Election: Prayagraj में योगी सरकार पर हमलावर हुए सीएम Bhupesh Baghel, गाय को लेकर कही ये बात

Bhupesh Baghel In Prayagraj: प्रयागराज में कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार करने उतरे छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने योगी सरकार पर हमला बोला और कहा कि भाजपा गाय का इस्तेमाल राजनीति के लिए करती है.

Bhupesh Baghel Attack on CM Yogi: यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस (Congress) के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए उतरे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने योगी सरकार (Yogi Govt.) पर गाय का इस्तेमाल राजनीति के लिए करने का आरोप लगाया है. प्रयागराज (Prayagraj) में कांग्रेस उम्मीदवार को लिए वोट मांगते हुए उन्होंने कहा कि गाय को माता कहने वालों ने उन्हें बेसहारा बना दिया. छत्तीसगढ़ के हर गांव में गोशाला है. लेकिन यूपी सरकार के पास गाय का हिसाब तक नहीं है. ये गाय का राजनीति के लिए इस्तेमाल करते हैं. 

गाय को लेकर क्या बोले भूपेश बघेल

 सोमवार को प्रयागराज पहुंचे भूपेश बघेल ने कांग्रेस के तमाम प्रत्याशियों के लिए वोट मांगा और भाजपा पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के किसानों पर हुए जुल्म से मतदाता बहुत गुस्से में हैं. इस बार परिवर्तन तय है. उन्होंने दावा किया कि हजारों मतदाता एकजुटता से परिवर्तन के महायज्ञ में आहुति देने के लिए तत्पर हैं. वहीं बारा, करछ्ना और अल्लाहपुर विधानसभा में जनसभा को संबोधित करते हुए बघेल ने कहा कि जब चुनाव करीब आता है तो धर्म खतरे में पड़ जाता है. भाजपा धर्म के नाम पर ढोंग की राजनीति करती है.

भाजपा पर किया जोरदार हमला

भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में दो रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से सरकार गोबर खरीद रही है. वहां किसान प्रतिमाह 30 हजार रुपये कमाई कर रहे हैं. कांग्रेस उत्तर प्रदेश में भी यह व्यवस्था लागू करेगी. अब उत्तर प्रदेश के किसान गोबर से मालामाल होंगे. प्रदेश के हर गांव में गोशाला बनवाएंगे. जिससे किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे बेसहारा जानवरों से राहत मिलेगी. उन्होंने भाजपा को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री के बेटे किसानों की छाती पर कार चढ़ा रहे हैं और जब पार्टी महासचिव प्रियंका वाड्रा किसानों का दर्द बांटने जाती हैं तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाता है. 

कांग्रेस को लेकर किया ये दावा

छत्तीसगढ़ के सीएम ने कहा कि किसानों के हक में आजादी के पहले से ही कांग्रेस लड़ाई लड़ रही है. कांग्रेस ने भोजन, शिक्षा और चिकित्सा का अधिकार जनता को दिया. भाजपा ने जुमलेबाजी की. 15 लाख खाते में भेजने को कहा और दीपावली पर नोटबंदी कर सबका पैसा जमा करा लिया. उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस सरकारों ने हमेशा समाज में दबे कुचले लोगों को ऊपर उठाने का काम किया है. महिलाओं को शिक्षा, रोजगार से लेकर पंचायती राज में आरक्षण दिलाने का काम और समाज में समानता लाने का काम भी कांग्रेस ने किया है.

ये भी पढ़ें-

Ghazipur :  गाजीपुर पुलिस के हाथ चढ़ा इनामी बदमाश, हत्या की कोशिश, ट्रक लूट के मामले में थी तलाश 

Aligarh News: अलीगढ़ में पूर्व मेयर और गनर पर बुजुर्ग से मारपीट का आरोप, गुस्साए लोगों ने किया आगरा रोड जाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह का जिक्र, 'माफी मांगो' नारे के बीच राहुल के बचाव में आए अखिलेश यादव
अमित शाह का जिक्र, 'माफी मांगो' नारे के बीच राहुल के बचाव में आए अखिलेश यादव
मिशन-27 के लिए BJP का खास प्लान तैयार, इन नेताओं को करेगी एक्टिव
मिशन-27 के लिए BJP का खास प्लान तैयार, इन नेताओं को करेगी एक्टिव
UP News: मुख्यमंत्री योगी का 'जनता दर्शन' कार्यक्रम: हर व्यक्ति की समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता- सीएम
मुख्यमंत्री योगी का 'जनता दर्शन' कार्यक्रम: हर व्यक्ति की समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता
UP News: गोरखनाथ मंदिर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव: सीएम योगी ने किया महायोगी गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन
गोरखनाथ मंदिर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव: सीएम योगी ने किया महायोगी गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन

वीडियोज

Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget