एक्सप्लोरर

Video: उत्तरकाशी में तबाही के बीच चमत्कार, मलबे से जिंदा निकलते शख्स का वीडियो वायरल

Cloud Burst Viral Video: उत्तरकाशी में बादल फटने से भारी तबाही मच गई है. हादसे का बाद एक व्यक्ति को मलबे से जिंदा बाहर आते हुए देखा गया है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

Cloud Burst in Uttarakhand: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में बादल फटने की घटना ने इलाके में भारी तबाही मचा दी है. इस प्राकृतिक आपदा के कारण कई घरों, दुकानों और सड़कों को नुकसान पहुंचा है. सबसे ज्यादा नुकसान उन इलाकों में हुआ है जो पहाड़ों के पास बसे हुए हैं.

तबाही के बाद मलबे में फंसा दिखा एक व्यक्ति

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति मलबे में दबा हुआ दिख रहा है. वह व्यक्ति किसी तरह खुद को बाहर निकालने की कोशिश कर रहा है, लेकिन चारों ओर फैले भारी मलबे और कीचड़ के कारण उसकी हालत बहुत खराब नजर आ रही है. यह वीडियो इतना भावुक करने वाला है कि देखने वालों की आंखें नम हो जा रही हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ABP News (@abpnewstv)

स्थानीय लोगों ने बताया कि तेज बारिश के बाद अचानक बादल फटा और तेज बहाव के साथ मलबा पूरे गांव में फैल गया. कई लोग अपनी जान बचाकर भागे, लेकिन कुछ लोग मलबे में फंस गए. प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है.

राहत कार्य में लगी टीमें

एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें भी राहत कार्य में लगी हुई हैं. हेलिकॉप्टर से निगरानी की जा रही है और फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है.

सरकार की ओर से अभी तक किसी के मरने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन कुछ लोगों के लापता होने की खबरें आ रही हैं. राहत शिविर लगाए गए हैं और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है. उत्तरकाशी का यह मंजर हर किसी को झकझोर देने वाला है.

ये भी पढ़ें-

Video: तेज रफ्तार कार ने दुकान के सामने खड़े शख्स को रौंदा, ये वीडियो देख निकल जाएगी चींख!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी बोले- 'यूपी में माफियाराज खत्म, अब कानून का राज'
CM योगी बोले- 'यूपी में माफियाराज खत्म, अब कानून का राज'
आजमगढ़: प्रेमिका के घर मिलने गए प्रेमी की संदिग्ध मौत, हिरासत में युवती
आजमगढ़: प्रेमिका के घर मिलने गए प्रेमी की संदिग्ध मौत, हिरासत में युवती
महोबा में 50 साल से सड़क की बदहाली, ग्रामीणों ने तहसील दिवस पर किया प्रदर्शन
महोबा में 50 साल से सड़क की बदहाली, ग्रामीणों ने तहसील दिवस पर किया प्रदर्शन
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
Embed widget