एक्सप्लोरर

Muzaffarnagar में दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे, रुपये वापस मांगने पर हुआ बवाल

Muzaffarnagar Crime News: मुजफ्फरनगर में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले हैं. ये विवाद तब शुरू हुआ जब एक शख्स ने गांव के ही दूसरे युवक से अपने पैसे मांगे.

Clash in Muzaffarnagar: यूपी (Uttar Pradesh) के मुजफ्फरनगर जिले में पैसों के लेनदेन के चलते दो पक्षों के बीच जमकर संघर्ष हुआ है. इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों के बीच लाठी-डंडे भी चले. दो पक्षों के बीच हुए संघर्ष का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

झड़प का ये मामला बड़कता गांव का है. खबर के मुताबिक, शमीम ना के शख्स ने गांव में पंचायत बुलाई थी. शमीम ने पंचायत के दौरान गांव के ही पप्पन नाम के शख्स से अपने ढाई लाख रुपये मांगे थे. बताया जा रहा है कि पप्पन ने पुलिस को ढाई लाख रुपये रिश्वत देने के बहाने से शमीम से पैसे लिए थे. जिस मामले में रिश्वत दी गई थी उस मामले में शमीम के बेटे को 4 महीने जेल में रहना पड़ा था. जिसके बाद गांव में आने के बाद शमीम ने पप्पन से अपने ढाई लाख रुपए की मांग की तो हंगामा खड़ा हो गया. इसी बात को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए. जिसमें दोनों पक्षों की ओर से जमकर लाठी-डंडे चले. हालांकि इस घटना में कोई व्यक्ति गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया. 

बताया जा रहा है कि शमीम के लड़के को चोरी के एक मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था. पप्पन नाम के व्यक्ति पर आरोप है कि उसने शमीम से उसके बेटे को पुलिस से छुड़वाने और मामले को रफा-दफा करने की एवज में तत्कालीन चौकी प्रभारी के नाम से ढाई लाख रुपए बतौर रिश्वत देने के नाम के लिए थे. मगर उसके बावजूद भी शमीम के लड़के को जेल जाना पड़ा था और उसे 4 महीने जेल में रहना पड़ा था. जेल से छूटने के बाद शमीम ने गांव में पंचायत बुलाकर पप्पन से पुलिस के नाम पर दिए गए ढाई लाख रुपए की मांग की तो हंगामा खड़ा हो गया.

ये भी पढ़ें:

Narendra Giri News Live Updates: आरोपी संदीप तिवारी गिरफ्तार, आद्या तिवारी और आनंद गिरी के साथ कोर्ट में पेश करेगी पुलिस

Narendra Giri Death News: शिष्य, पुजारी, गनर और नेता, नरेंद्र गिरि की मौत से जुड़े ये 7 किरदार

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश की PDA रथ यात्रा में बुलडोजर के क्या मायने? पुराने बयान से मिल रहे ये संकेत
अखिलेश की PDA रथ यात्रा में बुलडोजर के क्या मायने? पुराने बयान से मिल रहे ये संकेत
लवप्रीत की संवेदनशील सोच ने छुआ सीएम धामी का दिल, घर पहुंचा टैब
लवप्रीत की संवेदनशील सोच ने छुआ सीएम धामी का दिल, घर पहुंचा टैब
देहरादून: महिला को किडनैप करने की कोशिश, सफाईकर्मियों ने ऐसे बचाया
देहरादून: महिला को किडनैप करने की कोशिश, सफाईकर्मियों ने ऐसे बचाया
परिवार के लिए कभी चलाई कैब... दिल छू लेगी Asian Games में ब्रॉन्ज जीतने वाले सलमान की कहानी
परिवार के लिए कभी चलाई कैब... दिल छू लेगी Asian Games में ब्रॉन्ज जीतने वाले सलमान की कहानी

वीडियोज

नए वीडियो में आखिरी पलों का राज !
EC में 'बगावत' का 'संपूर्ण सत्य'
UPI बारकोड रखकर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
क्या विपक्ष के 'वोट चोरी' के आरोप सही?
जेल, इस्तीफा...Gyanesh Kumar पर होगा एक्शन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अलविदा कहने को तैयार मानसून: आपके राज्य से किस तारीख को थमेगी बारिश? जानें
अलविदा कहने को तैयार मानसून: आपके राज्य से किस तारीख को थमेगी बारिश? देखें राज्यवार चार्ट
'SIR का कोई मतलब नहीं, EC की छवि हो रही खराब', ABP से बोले पूर्व आयुक्त अशोक लवासा
'SIR का कोई मतलब नहीं, EC की छवि हो रही खराब', ABP से बोले पूर्व आयुक्त अशोक लवासा
राहुल गांधी ने उठाया OBC छात्रों का मुद्दा, CM मोहन यादव को लिखा पत्र
राहुल गांधी ने उठाया OBC छात्रों का मुद्दा, CM मोहन यादव को लिखा पत्र
ऑस्ट्रेलिया ने अचानक बदला ODI कप्तान, जानें किसने ली पैट कमिंस की जगह
ऑस्ट्रेलिया ने अचानक बदला ODI कप्तान, जानें किसने ली पैट कमिंस की जगह
मलयालम की 2026 की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, जिसने तोड़ा 'जन नायकन' का रिकॉर्ड
मलयालम की 2026 की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, जिसने तोड़ा 'जन नायकन' का रिकॉर्ड
ईरान की टॉप लीडरशिप में दो फाड़, किस वजह से पड़ी दरार, खुल गया राज
ईरान की टॉप लीडरशिप में दो फाड़, किस वजह से पड़ी दरार, खुल गया राज
चक्रवाती तूफान अर्नब भारत से टकराया, ये राज्य प्रभावित, कई पुल टूटे, NH-326 बंद
चक्रवाती तूफान अर्नब भारत से टकराया, ये राज्य प्रभावित, कई पुल टूटे, NH-326 बंद
अखिलेश के सियासी सफर में कितनी मददगार रहीं यात्राएं? कभी बने सीएम तो कभी बढ़ी सीट
अखिलेश के सियासी सफर में कितनी मददगार रहीं यात्राएं? कभी बने सीएम तो कभी बढ़ी सीट
Embed widget