एक्सप्लोरर

Chitrakoot News: चित्रकूट में डायरिया से दो सगी बहनों की मौत, एक का चल रहा इलाज, गांव में फैली दहशत

Diarreha Deaths: यूपी के चित्रकूट में डायरिया से पीड़ित दो सगी बहनों की मौत हो गई है तो एक बहन की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है.

Chitrakoot News: चित्रकूट (Chitrakoot) में डायरिया (Diarreha)के प्रकोप से लगातार बच्चों की मौत होने का सिलसिला जारी है. जिले में डायरिया से पीड़ित दो सगी बहनों की मौत हो गई है तो एक बहन की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जिले में अब तक डायरिया से 4 लोगों की मौत हो चुकी है. इसके बावजूद प्रशासन लापरवाह बना हुआ है. बता दें कि मानिकपुर तहसील में लगातार आए दिन किसी न किसी गांव में डायरिया के मरीज देखने को मिल रहे हैं. 

क्या है पूरा मामला?
मानिकपुर के चूल्हि गांव में डायरिया से दो सगी बहनों की मौत होने से गांव में दहशत फैल गई है. बताया जा रहा है कि शीतल, निर्मला, और राधिका नाम की तीनो बच्चियों की डायरिया से हालत बिगड़ गई थी जिनका इलाज गांव में ही करवाया था लेकिन उनको सही इलाज न मिलने के कारण शीतल और निर्मला की मौत हो गई और उसकी तीसरी बहन राधिका की हालत गंभीर होने पर आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है.

प्रशासन बना हुआ है लापरवाह
इस घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत का माहौल है. इसके बावजूद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के बड़े अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे हैं. पहले भी मानिकपुर तहसील के निही गांव में अजीत नाम के 3 वर्ष की बच्चे की डायरिया से मौत हो चुकी है और छेरिरिया गांव में सुआकली नाम की 70 वर्षीय महिला की डायरिया से मौत हो चुकी है. अब तक जिले में कुल 3 बच्चे सहित चार लोगों की मौत हुई है. लगातार गांव में डायरिया से मौत होने के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी गांव पहुंचने की जहमत नहीं उठा रहे हैं. वहीं अपर मुख्य चिकित्साधिकारी रमाकांत चौरिहा ने कहा कि मानिकपुर के चूल्हि गांव में दो बच्चों की मौत की जानकारी प्राप्त हुई है, आज ही टीम के साथ जाकर बीमार लोगों के बीच दवाओं का वितरण करवाएंगे.

ये भी पढ़ें:-

Aligarh News: नई नवेली दुल्हन ने दांतों से काटकर किया पति को घायल, घबराए युवक ने पुलिस से लगाई गुहार

UP Politics: प्रियंका गांधी से वापस लिया जा सकता है यूपी का प्रभार, कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इस्लाम की बात करने वाले अब...', ओम प्रकाश राजभर ने साधा अखिलेश यादव पर निशाना
'इस्लाम की बात करने वाले अब...', ओम प्रकाश राजभर ने साधा अखिलेश यादव पर निशाना
उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित डंपर गहरी खाई में गिरा, चालक की मौके पर मौत
उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित डंपर गहरी खाई में गिरा, चालक की मौके पर मौत
Uttarakhand Weather: 14 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, भूस्खलन का बढ़ा खतरा; लोगों से सतर्क रहने की अपील
उत्तराखंड में 14 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, भूस्खलन का बढ़ा खतरा; लोगों से सतर्क रहने की अपील
Mahoba News: महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
Alpha Box Office Collection Day 8: 'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म, जानें- कलेक्शन
'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget