एक्सप्लोरर

Aligarh News: नई नवेली दुल्हन ने दांतों से काटकर किया पति को घायल, घबराए युवक ने पुलिस से लगाई गुहार

Aligarh News: यूपी के अलीगढ़ में एक नई नवेली दुल्हन ने दांतों से काटकर अपने पति को घायल कर दिया. घायल पति ने थाने में पत्नी के खिलाफ तहरीर दी है और गंभीर आरोप लगाया है.

Aligarh News: यूपी के अलीगढ़ (Aligarh) में एक नई नवेली दुल्हन ने दांतों से काटकर अपने पति को घायल कर दिया. ये घटना यहां के थाना टप्पल (Tappal) क्षेत्र के खंडेया गांव की है. घायल पति ने थाने में पहुंचकर पत्नी के खिलाफ तहरीर दी है. उसने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी कई तरह का नशा करती है और नशे की हालत में हंगामा और मारपीट करती है. पुलिस (Aligarh Police) मामले में जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है.

पीड़ित युवक ने पत्नी पर लगाया गंभीर आरोप
पीड़ित युवक ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उसकी पत्नी शराब और भांग का सेवन करती है. इसके बाद घर में कलह करती है देर रात 12 बजे गहरी नींद से पत्नी ने जगा दिया और उसके साथ झगड़ा करने लगी. झगड़ा करते हुए उसने अपनी चूड़ियां तोड़ दी और सिर दीवार पर पटक दिया. इसके बाद हाथापाई करते हुए उसके हाथ और छाती में दांतों से बुरी तरह काटकर उसे घायल कर दिया. यही नहीं उसने बुजुर्ग पिता को भी जान से मारने की धमकी दी और जमकर शोर-शराबा करने लगी. जिसके बाद परिवार ने 112 नंबर पर सूचना देने पर पुलिस को बुलाया. युवक ने नवविवाहिता पत्नी से छुटकारा दिलाने की मांग भी की है.

पीड़ित युवक की तहरीर के आधार पर थाना टप्पल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी. पीड़ित युवक ने अपनी नवविवाहिता दुल्हन पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है और नवविवाहिता पत्नी से छुटकारा दिलाने की मांग भी की है. 

UP News: मुख्तार अंसारी के फरार MLA बेटे की तलाश में लखनऊ पुलिस की दबिश, कई राज्यों में चल रही छापेमारी

मामले की जांच में जुटी पुलिस
इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए सीओ आर के सिसौदिया ने बताया कि युवक ने थाना टप्पल पर एक प्रार्थना पत्र दिया है कि उसकी पत्नी भांग का नशा करती है. उसने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी ने 19/20 की रात को गाली गलौज करते हुए झगड़ा किया. तहरीर प्राप्त करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. शीघ्र ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें-

UP Politics: प्रियंका गांधी से वापस लिया जा सकता है यूपी का प्रभार, कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सावन के बाद वाराणसी आ सकते हैं PM मोदी, काशी में होगा यह बड़ा काम
सावन के बाद वाराणसी आ सकते हैं PM मोदी, काशी में होगा यह बड़ा काम
'भाई तो बहुत बने लेकिन..', उमाशंकर सिंह को याद करते हुए बोलीं मायावती
'भाई तो बहुत बने लेकिन..', उमाशंकर सिंह को याद करते हुए बोलीं मायावती
केदारनाथ-बद्रीनाथ हाईवे पर आया मलबा, आवागमन रुका; चारधाम यात्रा पर भी असर
केदारनाथ-बद्रीनाथ हाईवे पर आया मलबा, आवागमन रुका; चारधाम यात्रा पर भी असर
सुनियोजित साजिश थी संभल हिंसा? सपा सांसद बर्क पर लोगों को भड़काने का आरोप!
सुनियोजित साजिश थी संभल हिंसा? सपा सांसद बर्क पर लोगों को भड़काने का आरोप!

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बॉर्डर पर बवाल! SSB जवानों पर नेपाल के नागरिकों ने फेंके पत्थर, 200 लोगों के खिलाफ केस
बॉर्डर पर बवाल! SSB जवानों पर नेपाल के नागरिकों ने फेंके पत्थर, 200 लोगों के खिलाफ केस
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज
Parliament Monsoon Session LIVE: 'डरने दीजिए, हम भी डराते रहेंगे...' संसद सत्र शुरू होने से पहले बोले पवन खेड़ा
Monsoon Session 2026: 'डरने दीजिए, हम भी डराते रहेंगे...' संसद सत्र शुरू होने से पहले बोले पवन खेड़ा
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget