एक्सप्लोरर

मेरठ: एक घंटे तक लिफ्ट में फंसा रहा बच्चा, चीखने-चिल्लाने पर भी किसी ने नहीं सुनी आवाज, फिर ये हुआ

मेरठ में एक बच्चा एक घंटे तक लिफ्ट में फंसा रहा. आखिरकार एक शख्स ने बच्चे की आवाज सुनी तब उसे बाहर निकाला गया.

मेरठ, बलराम पांडेय: मेरठ में एक बच्चा अपने अपार्टमेंट की लिफ्ट में एक घंटे तक फंसा रहा. वो लिफ्ट के अंदर से अलार्म बजाता रहा. चीखता-चिल्लाता रहा लेकिन किसी ने उसकी आवाज नहीं सुनी. बच्चा लिफ्ट के अंदर फंसा हुआ था और उसके माता पिता घर के बाहर अपने लाल को खोज रहे थे. आखिरकार एक घंटे बाद एक शख्स ने बच्चे की आवाज सुनी तब उसे बाहर निकाला गया. इस घटना से बच्चे और उसके परिवार की रूह कांप गई.

अचानक लिफ्ट बंद हो गई अगर लिफ्ट एक मिनट के लिए बंद हो जाए तो जान के लाले पड़ जाते हैं. सोचिए अगर कोई बच्चा एक घंटे तक अंधेरे में लिफ्ट के अंदर बंद रहा हो तो उस पर क्या बीती होगी. ऐसी ही घटना मेरठ से सामने आई है. यहां एक अपार्टमेंट में एक बच्चा लिफ्ट से वापस अपने घर चौथी मंजिल पर लौट रहा था तभी अचानक लिफ्ट बंद हो गई.

घरवाले भी परेशान हो गए बच्चे ने हिम्मत दिखाई. उसने पहले अलार्म बजाया. फिर चीखा-चिल्लाया लेकिन किसी ने उसकी आवाज नहीं सुनी. इधर एक घंटे तक बच्चे के घर वापस न आने से घरवाले भी परेशान हो गए. आखिरकार एक घंटे बाद एक शख्स ने लिफ्ट के अंदर से बच्चे की आवाज सुनी तब सिक्योरिटी गार्ड आए जिसके बाद बच्चे की जान बची.

चीखने की आवाज सुनी बेटे की स्कूटी अपार्टमेंट में ही खड़ी देख माता-पिता के होश फाख्ता हो गए थे. आखिर उनका बच्चा गया तो गया कहां. वो कभी किसी दोस्त को कॉल करते तो कभी किसी और को, लेकिन क्षितिज का कोई पता नहीं चल पा रहा था. आखिरकार परिवार के एक सदस्य जब लिफ्ट के पास पहुंचे तो उन्होंने बेटे के चीखने की आवाज सुनी. तब जाकर किसी तरह बच्चे की जान बची. मेरठ के गंगानगर स्थित एक अपार्टमेंट की इस घटना के बारे में जिसने भी सुना वो हैरान रह गया.

बच्चे ने गलत बटन दबा दी उधर, अपार्टमेंट के पार्टनर (बिल्डर) का कहना है कि लिफ्ट में कोई खराबी नहीं थी. उन्होंने कहा कि क्योंकि बिजली वोल्टेज में उतार चढ़ाव हो रहा था इसलिए ये हादसा हुआ. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि बच्चे ने गलत बटन दबा दी इसलिए लिफ्ट बंद हो गई.

यह भी पढ़ें:

मेरठ स्वास्थ्य विभाग में सामने आया हाजिरी घोटाला, सीएमओ ने लिया सख्त एक्शन

सुंदर दुल्हन की तलाश में बन गया फर्जी RPF कर्मी, लोगों पर रौब गालिब करता...इस तरह धरा गया

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: 'समाजवादी विजय का शंखनाद हो चुका है', यूपी एमएलसी चुनाव में सपा की जीत पर बोले अखिलेश के चाचा
'समाजवादी विजय का शंखनाद हो चुका है', यूपी MLC चुनाव में सपा की जीत पर बोले अखिलेश के चाचा
LDA नियमों में बदलाव करने की तैयारी में, दो प्लॉट खरीद सकेंगे पति-पत्नी
LDA नियमों में बदलाव करने की तैयारी में, दो प्लॉट खरीद सकेंगे पति-पत्नी
'ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य, शूद्र जातिसूचक शब्द नहीं', रामदेव बोले- सनातन में सब बराबर
'ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य, शूद्र जातिसूचक शब्द नहीं', रामदेव बोले- सनातन में सब बराबर
सपा के जीते MLC बीजेपी में होंगे शामिल? मतगणना के बीच BJP विधायक का बड़ा दावा
सपा के जीते MLC बीजेपी में होंगे शामिल? मतगणना के बीच BJP विधायक का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
Embed widget