एक्सप्लोरर

Mussoorie News: मसूरी यमुना पेयजल योजना की अव्यवस्था पर भड़के मुख्य सचिव, सड़क से फौरन मलबा हटाने के दिए निर्देश

Mussoorie: मसूरी में मसूरी यमुना पेयजल योजना के काम में हो रही अव्यवस्था को लेकर मुख्य सचिव ने चीफ इंजीनियर को फटकार लगाई और सड़क से फौरन मलबा हटाने के निर्देश दिए.

Mussoorie: मसूरी में मसूरी यमुना पेयजल योजना के तहत मॉल रोड और कई जगहों पर सड़क को खोद कर पेयजल लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है लेकिन ये इतनी अव्यवस्थित तरीके से किया जा रहा है कि उससे लोगों को परेशानी हो रही है. उत्तराखंड के मुख्य सचिव ने इस मामले को संज्ञान में लिया और सभी संबधित अधिकारियों के साथ जल निगम के चीफ इजीनियर केके रस्तोगी को जमकर फटकार लगाई. इसके साथ ही उन्होंने मसूरी यमुना पेयजल योजना को व्यवस्थित तरीके और क्षतिग्रस्त सड़कों के साथ सड़क किनारे एकत्रित मलबे को तत्काल हटाने के निर्देश दिये. 

मुख्य सचिव ने लगाई फटकार

मुख्य सचिव की फटकार का असर भी देखने को मिला. मुख्य सचिव के निर्देशानुसार चीफ इजीनियर केके रस्तोगी अधिकारियों के साथ मसूरी पहुंचे और मॉल रोड के साथ अन्य क्षेत्रों का निरीक्षण कर ठेकेदार को 24 घंटे काम कर मॉल रोड को दुरस्त करने को कहा. इसके साथ ही मलबा हटाने और एंटिंक रेलिंग और पोलो को फौरन ठीक करने निर्देश दिए.

सड़क पर बड़े मलबे को हटाने के निर्देश

केके रस्तोगी ने बताया कि होली के पर्व और वीक एंड में र्प्यटकों की भारी भीड़ मसूरी में आने की उम्मीद है. ऐसे में मालरोड में एकत्रित मलबे और सड़क को ठीक किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सड़क को पूरी तरह से ठीक करने में समय लगेगा परन्तु उनको पूरी उम्मीद है कि तय समय में मसूरी मालरोड में पेयजल लाइनें डालने के कार्य को पूरा कर लिया जायेगा. 

पर्यटन को देखते हुए फैसला

मसूरी उत्तराखंड का फेमस पर्यटन स्थल है. होली को लेकर मसूरी में पर्यटन की भारी भीड़ होने की संभावना है. जिसको लेकर कुछ समय के लिए मसूरी में पेयजल लाइन डालने के काम को रोका जाएगा. वही 22 मार्च तारीख के बाद इस काम को फिर शुरू किया जाएगा. आगामी पर्यटन सीजन को देखते हुए भी मसूरी माल रोड को तत्काल बनाया जाएगा. के के रस्तोगी ने कहा कि किसी भी विकास कार्य में करने में कुछ दिक्कतें जरूर पेश आती है परंतु वो कोशिश कर रहे हैं कि लोगों को कम परेशानी हो. 
 
इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल और भाजपा नेता सतीश ढौंडियाल भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने भी पेयजल चीफ इंजीनियर से आग्रह किया कि मसूरी में पेयजल लाइन डालने के काम को नियोजित तरीके से कराया जाए. इसके साथ ही पर्यटन सीजन को देखते हुए के पेयजल लाइनों को डालने के काम को जल्द पूरा कर लिया जाए. ताकि मसूरी में पर्यटन सीजन प्रभावित ना हो. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
CM योगी की मौजूदगी में ओपी राजभर का विपक्ष पर वार, 'सपा ने पिछड़ों का...'
CM योगी की मौजूदगी में ओपी राजभर का विपक्ष पर वार, 'सपा ने पिछड़ों का...'
'यौन शोषण कानून की हो समीक्षा, इसके दुरुपयोग से...', बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान
'यौन शोषण कानून की हो समीक्षा, इसके दुरुपयोग से...', बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget