एक्सप्लोरर

यूपी: CM योगी आदित्यनाथ ने अभ्युदय योजना का किया शुभारंभ, आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं को मिलेगा फायदा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अभ्युदय योजना का शुभारंभ किया. इस योजना का आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं को लाभ मिल सकेगा. इसको लेकर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अभ्युदय योजना का शुभारंभ किया, जिसका सीधा प्रसारण राजकीय इंटर कॉलेज में किया गया. इस अवसर पर मंडलायुक्त रणवीर प्रसाद और डीएम नी‍तीश कुमार मौजूद रहे. इस योजना में पंजीकृत अभ्यर्थी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे. पुलिस कमिश्नर ने बताया की लोगों में अभ्युदय योजना को लेकर काफी उत्साह है. इस योजना से उन गरीब छात्र-छात्राओं को लाभ मिलेगा जो आईएएस, आईपीएस, नीट, आईआईटी की तैयारियों के लिए पैसों के अभाव में कोचिंग नहीं कर पाते थे. लेकिन अब सभी को मौका मिल सकेगा.

डीएम नी‍तीश कुमार ने बताया, "300 लोगों की फैकल्टी तैयार की गई है. कोचिंग रुहेलखंड यूनिवर्सिटी, बरेली कॉलेज, जीआईसी के स्मार्ट क्लास में होगी. क्लास सुबह और शाम को होंगी. लाइव सेशन होगा. हमने यूट्यूब के चार चैनल बनाए हैं, जिनके जरिए छात्र-छात्राएं लेक्चर की रिकार्डिंग को देखकर फायदा उठा सकेंगे. आईएएस, पीसीएस के साथ सीडीएस, एनडीए, जेईई, नीट और बैंकिंग समेत तमाम प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी."

आपको बता दे कोचिंग में कमिश्नर के द्वारा फिजिक्स और डीएम के द्वारा इतिहास पढ़ाया जाएगा. इसी के साथ कई अन्य प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा भी छात्र छात्राओं को पढ़ाया जाएगा.

छात्रों को दी जाएगी बेहतर सुविधा 

छात्रों को माध्यमिक स्कूल और प्राइवेट कोचिंग के उत्कृष्ट शिक्षा विषय विशेषज्ञ भी कोचिंग प्रदान करेंगे. योजना के अंतर्गत केवल कोचिंग ही नहीं बल्कि आईएएस, आईपीएस और पीसीएस की तैयारी करने वाले छात्रों को मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाएगा. ऑफलाइन क्लासेज में विभिन्न विषयों के शिक्षक छात्रों का मार्गदर्शन करेंगे. आईएएस, पीसीएस परीक्षा के छात्रों के लिए प्रशिक्षु आईएएस, आईपीएस, आईएफएस, पीसीएस अधिकारी और एनडीए और सीडीएस के छात्रों के लिए सैनिक स्कूल के प्राचार्य मार्गदर्शन प्रदान करेंगे.

गेस्ट फैकल्टी के तौर पर बुलाए जाएंगे विशेषज्ञ 

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत विषय के विशेषज्ञों को गेस्ट फैकल्टी के तौर पर भी बुलाया जाएगा. मंडल स्तर पर इस योजना के अंतर्गत परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सिलेबस और परीक्षा पैटर्न की जानकारी भी नि:शुल्क प्रदान की जाएगी. आधिकारिक वेबसाइट पर क्वेश्चन बैंक की डिटेल भी छात्र प्राप्त कर सकेंगे. इसके अलावा, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत उच्च स्तरीय कोचिंग संस्थाओं के स्टडी मैटेरियल भी छात्रों को प्रदान किए जाएंगे.

यह भी पढ़ें -

कन्हैया कुमार को लेकर नीतीश कुमार के दो मंत्री आमने-सामने, कर दी आपत्तिजनक टिप्पणी

महिला का शव फंदे से झूलता मिला, भाई ने ससुरालवालों पर लगाया हत्या का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फतेहपुर: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, शिक्षक पति गिरफ्तार
फतेहपुर: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, शिक्षक पति गिरफ्तार
राहुल गांधी पर भड़के पंकज चौधरी, 'अपने शासनकाल का हिसाब दें'
राहुल गांधी पर भड़के पंकज चौधरी, 'अपने शासनकाल का हिसाब दें'
मुजफ्फरनगर: पत्नी के प्रेमी ने पति को उतारा मौत के घाट, CCTV में कैद
मुजफ्फरनगर: पत्नी के प्रेमी ने पति को उतारा मौत के घाट, CCTV में कैद
पंचायत चुनाव और आरक्षण पर ओपी राजभर का बड़ा बयान, क्या बोले?
पंचायत चुनाव और आरक्षण पर ओपी राजभर का बड़ा बयान, क्या बोले?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget