एक्सप्लोरर

UP News: 'लव जिहाद के नाम पर BJP कार्यकर्ताओं की हत्या नहीं होगी बर्दाश्त', छत्तीसगढ़ में गरजे सीएम योगी

Chhattisgarh Elections 2023: सीएम योगी आदित्यनाथ ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण के चुनाव प्रसार के अंतिम दिन ताबड़तोड़ रैली की हैं. जिस दौरान उन्होंने कांग्रेस समेत नक्सलवाद पर निशाना साधा.

Chhattisgarh Election 2023: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने पहुंचे थे. इस दौरान रविवार के दिन उन्होंने तीन जिलों में ताबड़तोड़ सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा लेकर जनसभा को संबोधित किया. जहां से उन्होंने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधने के साथ ही लव जिहाद के नाम पर हो रही बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्याओं को लेकर कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लिया.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज छत्तीसगढ़ के सुकमा, बस्तर और राजनांदगांव में बीजेपी प्रत्याशियों के पक्ष में वोट दिए जाने की अपील की है. इस दौरान उन्होंने बस्तर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी मनीराम कश्यप, सुकमा जिले की कोंटा विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी स्वंय मुक्का के पक्ष में वोट करने की अपील की है. इस दौरान बस्तर में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने लव जिहाद के नाम पर बीजेपी कार्यक्रताओं की हत्या पर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा.

लव जिहाद पर कांग्रेस पर साधा निशाना

जनसभा को संबोधित करते हुए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि साजा विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी ईश्वर साहू के बेटे की हत्या कांग्रेस नेताओं के इशारों पर की गई. उन्होंने कहा कि ईश्वर साहू का बेटा लव जिहाद के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर रहे थे और लव जिहाद के माध्यम से एक युवती को फंसा कर उसे मुसलमान बनाए जाने पर उसकी मदद कर रहे थे. ऐसे में उसकी हत्या करवा दी गई. सीएम योगी ने कड़े शब्दों में कहा कि 'लव जिहाद के नाम पर भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या स्वीकार्य नहीं हो सकती.' 

यूपी का बुलडोडर करेगा नक्सलवाद का खात्मा

बस्तर में चुनाव प्रचार के दौरान जनसभा को संबोधित करने से पहले सीएम योगी ने मंच से जिला पंचायत सदस्य और बीजेपी के जिलाध्यक्ष रतन दुबे को श्रद्धांजलि देते हुए नक्सल पर भी अपनी आवाज बुलंद की है. उन्होंने कहा कि कायराना तरीके से कांग्रेस के इशारे पर नक्सली तत्वों ने रतन दुबे की हत्या की है. ऐसा करने वालों को इसका खामियाजा उठाना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार आते ही यूपी का बुलडोडर नक्सलवाद के खात्मे का काम करेगा.

यह भी पढ़ेंः 
UP News: बनारस के पप्पू चाय वाले की बिगड़ी तबीयत, हालचाल जानने के लिए PMO से आया फोन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर: हिंदू बस्ती में मुस्लिम परिवारों के मकान खरीदने पर बवाल, पढ़ी गई हनुमान चालीसा
मुजफ्फरनगर: हिंदू बस्ती में मुस्लिम परिवारों के मकान खरीदने पर बवाल, पढ़ी गई हनुमान चालीसा
Agra News: 50 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़, फर्जी लिंक से साफ करते थे अकाउंट, 2 आरोपी गिरफ्तार
50 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़, फर्जी लिंक से साफ करते थे अकाउंट, आगरा से 2 गिरफ्तार
जेपी नड्डा की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर अखिलेश यादव बोले, 'विभाग किसी और मंत्री का, जवाब किसी और का'
जेपी नड्डा की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर अखिलेश यादव बोले, 'विभाग किसी और मंत्री का, जवाब किसी और का'
देहरादून: राहुल गांधी के खिलाफ BJP का हल्लाबोल, कांग्रेस भवन कूच के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की
देहरादून: राहुल गांधी के खिलाफ BJP का हल्लाबोल, कांग्रेस भवन कूच के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget