एक्सप्लोरर

UP Politics: 'मंदिर भी बना रहे हैं और तारीख भी बता रहे हैं', छत्तीसगढ़ में सीएम योगी का कांग्रेस पर हमला

Chhattisgarh Elections 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में बीजेपी को जीत दिलाने के लिए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने छत्तीसगढ़ के बस्तर में जनता को संबोधित किया. जहां उन्होंने कांग्रेस को जमकर घेरा.

UP CM Yogi Adityanath in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में अब कुछ ही दिन बचे हैं. चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है. छत्तीसगढ़ में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है. दोनों पार्टियां चुनाव में अपनी पकड़ मजबूत बनाने की पूरी तैयारी में लगी हुई हैं. इसी बीच उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) भी छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार के लिए मैदान में उतर चुके हैं. चुनावी प्रचार को लेकर सीएम योगी आज यानी शनिवार (4 नवंबर) को छत्तीसगढ़ के बस्तर पहुंचे हैं. यहां वह चुनावी कार्यक्रम का हिस्सा बने हैं. 

छत्तीसगढ़ के दौरे पर गए सीएम योगी ने जनता को संबोधित किया. उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर तंज कसा. चुनावी मैदान में कांग्रेस को घेरते हुए सीएम योगी ने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार आती है तो अपराधियों का साहस बढ़ जाता है. उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही धर्मांतरण बढ़ जाता है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचारी है.

उन्होंने श्री राम का जिक्र करते हुए कहा, "उन्होंने इसी धरती पर सबसे अधिक समय बिताया था और यहीं पर उन्होंने घोषणा की थी कि जब तक इस धरती से राक्षसों को समाप्त नहीं कर दूंगा मेरा यह संकल्प होगा कि मैं इस धरती को छोडूंगा नहीं." उन्होंने कहा, "जो भ्रष्टाचारी है, जो अराजकतावादी है, जो गरीब का निवाला छीन लेता है, जो गरीब के अधिकार को छीन लेता है. बेटियों की सुरक्षा में सेंध लगाने का काम करता है.वह किसी राक्षस से कम नहीं है और उस राक्षस को हटाने के लिए हम सबका संकल्प होना चाहिए". 

चुनावी कार्यक्रम के दौरान यूपी के सीएम योगी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा, "वे लोग बीजेपी को कहते थे कि बीजेपी के लोग केवल कहते हैं कि रामलला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे लेकिन तारीख नहीं बताएंगे. लेकिन बीजेपी सत्ता आई. केंद्र में पीएम मोदी आए उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार आई और बीजेपी ने जो कहा सो करके दिखा दिया. मंदिर भी बता रहे हैं और अब तारीख भी बता रहे हैं कि 22 जनवरी 2024 को श्री रामलला अपने मंदिर में विराजमान हो जाएंगे".

ये भी पढ़ें: UP Politics: 'अउ नइ सहिबो, बदल के रहिबो', CM योगी का आरोप- 'कांग्रेस लव जिहाद के उपद्रवियों को संरक्षण देती है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले CM सम्राट चौधरी?
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले सम्राट चौधरी?
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget