एक्सप्लोरर

चुनाव रिजल्ट 2026

(Source: ECI/ABP News)

Chhath Mahaparv: गोरखपुर में नजर आ रहा है छठ महापर्व का उत्साह, तैयारियों में जुटी हैं महिलाएं 

Chhath Puja 2021: गोरखपुर (Gorakhpur) में महिलाएं पति और बच्चों के साथ छठ मईया (Chhathi Maiya) की पूजा के लिए वेदियां बना रही हैं. छठ का महापर्व इस बार सोमवार 8 नवंबर से नहाय-खाय के साथ शुरू होगा. 

Chhath Puja Preparation in Gorakhpur: वैश्विक महामारी कोरोना की दूसरी लहर के बाद छठ महापर्व का उत्साह लोगों में दिखाई दे रहा है. छठ की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. पुत्र रत्न की प्राप्ति के साथ परिवार में खुशहाली और समृद्धि के साथ दीर्घायु की कामना के लिए महिलाएं छठ मईया (Chhathi Maiya) का व्रत करती हैं. बिहार-झारखंड के साथ यूपी और देश-दुनिया में छठ महापर्व का उत्साह दिखाई दे रहा है. इस व्रत में परिवार और समाज में सुख शांति के लिए भी महिलाओं द्वारा कामना की जाती है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के शहर गोरखपुर (Gorakhpur) में भी छठ की तैयारियां जोरों पर हैं. महिलाएं परिवार के साथ घाट पर वेदियां बनाने में जुटी हैं.

तैयारियों में जुटी हैं महिलाएं 
गोरखपुर के महेश्वरा घाट पर महिलाएं पति और बच्चों के साथ छठ मईया की पूजा के लिए वेदियां बना रही हैं. छठ का महापर्व इस बार सोमवार 8 नवंबर से नहाय-खाय के साथ शुरू होगा. मंगलवार 9 नवंबर को खरना, बुधवार 10 नवंबर को अस्ताचलगमी सूर्य को अर्घ्य देने के बाद 11 नवंबर यानी गुरुवार को सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही छठ का महापर्व संपन्न होगा. महिलाएं छठ के महापर्व और कठिन व्रत के लिए घाट पर पति और परिवार के लोगों के साथ तैयारी में जुटी हैं.

छठ मईया से जो मांगते हैं वो पूरा करती हैं
सुनीता पति कैलाश और परिवार के साथ यहं पर आईं हैं. सुनीता बताती हैं कि पिछले 20 साल से छठ मईया का व्रत कर रही हैं. वो बताती हैं कि छठ मईया से जो मांगते हैं, वो पूरा करती हैं. उन्होंने बताया कि उनकी तीन बेटियां हैं और दो बेटे हैं. बेटे की मुराद पूरी होने के बाद से व्रत कर रही हैं. ये व्रत निर्जला करते हैं. कैलाश बताते हैं कि वो वेदी बना रहे हैं. उन्होंने बताया कि पहले दिन पांच फल और गन्ना आदि लेकर पूजा-पाठ किया जाता है. ढलते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है. उसके बाद दूसरे दिन भोर में उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के बाद से व्रत पूरा हो जाता है.

संतान प्राप्ति के लिए करती हैं व्रत 
संजू रामगढ़ताल की रहने वाली हैं. उनका सिक्टौर मानीराम के महेश्वरा में ससुराल है. वो अपने पति गुड्डू के साथ महेश्वरा घाट पर वेदी बनाने के लिए आई हैं. वो बताती हैं कि वो 15 साल ये व्रत कर रही हैं. उन्होंने बताया कि वो निर्जला व्रत रहती हैं. उनकी कोई संतान नहीं है. संतान प्राप्ति के लिए वो ये कठिन व्रत हर साल करती हैं. उन्हें विश्वास है कि छठी मईया एक दिन उनकी मुराद जरूर पूरी करेंगी.

मां में है आस्था 
गुड्डू बताते हैं कि उनकी पत्नी संजू व्रत करती हैं. उन्होंने बताया कि वो पत्नी की मदद करने के लिए यहां पर वेदी बनाकर उसे रंगने के लिए आए हैं. उनके बच्चे नहीं हैं. पत्नी 15 साल से व्रत कर रही हैं. पूरा विश्वास है कि छठी मईया उनकी मुराद जरूर पूरी करेंगी. मां में काफी आस्था है. डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद दूसरे दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही व्रत पूरा होगा.

कठिन होता है व्रत 
बता दें कि, छठ के पहले घाट पर वेदियां बनाने का सिलसिला शुरू हो चुका है. महिलाएं परिवार के साथ वेदियां बनाने में जुटी हैं. छठ के महापर्व पर लाखों की संख्या में महिलाएं इस कठिन व्रत का बेटे और परिवार की खुशहाली के लिए निर्वहन करती हैं. ऐसे में इस व्रत के महत्व को आसानी से समझा जा सकता है.

ये भी पढ़ें: 

UP Politics: संजय निषाद ने दिया विवादित बयान, बोले- अयोध्या के राजा दशरथ के पुत्र नहीं थे राम 

UP Election 2022: संजय निषाद का बड़ा बयान, बोले- भाजपा ने वादा पूरा नहीं किया तो गठबंधन पर पड़ सकता है असर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंबेडकरनगर में 5 हत्याओं का आरोपी आमिर पुलिस मुठभेड़ में मारा गया, 2 पुलिसकर्मी भी हुए घायल
अंबेडकरनगर में 5 हत्याओं का आरोपी आमिर पुलिस मुठभेड़ में मारा गया, 2 पुलिसकर्मी भी हुए घायल
बीजेपी की पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी के पति का निधन, SGPGI लखनऊ में ली अंतिम सांस
बीजेपी की पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी के पति का निधन, SGPGI लखनऊ में ली अंतिम सांस
Bengal Election Results 2026: पश्चिम बंगाल के रुझानों में बीजेपी आगे, यूपी बीजेपी चीफ पंकज चौधरी ने किया बड़ा दावा
पश्चिम बंगाल के रुझानों में बीजेपी आगे, यूपी बीजेपी चीफ पंकज चौधरी ने किया बड़ा दावा
कौशांबी में खुदाई करते समय ढहा मिट्टी का टीला, मां-बेटी समेत तीन की मौत, दो महिलाएं घायल
कौशांबी में खुदाई करते समय ढहा मिट्टी का टीला, मां-बेटी समेत तीन की मौत, दो महिलाएं घायल

वीडियोज

West Bengal Election Results 2026: 6 सीटों पर बीजेपी आगे | BJP vs TMC
West Bengal Election Results: TMC से आगे निकली BJP! | BJP | TMC | Mamata
Vote Counting For Assembly Elections 2026: Bhawanipur में ममता बनर्जी आगे | Mamata | TMC | BJP
West Bengal Election Results: बंगाल में की इस सीट पर नहीं होगी काउंटिंग | BJP VsTMC | Mamata
West Bengal Election Results: काउंटिग से पहले Agnimitra Paul का दावा | BJP VsTMC | Mamata

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में विजय के काम आई प्रशांत किशोर की ये सलाह, 7 महीने पहले कर दिया था ऐलान
तमिलनाडु में विजय के काम आई प्रशांत किशोर की ये सलाह, 7 महीने पहले कर दिया था ऐलान
Bengal Election Results 2026: पश्चिम बंगाल के रुझानों में बीजेपी आगे, यूपी बीजेपी चीफ पंकज चौधरी ने किया बड़ा दावा
पश्चिम बंगाल के रुझानों में बीजेपी आगे, यूपी बीजेपी चीफ पंकज चौधरी ने किया बड़ा दावा
बीजेपी की पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी के पति का निधन, SGPGI लखनऊ में ली अंतिम सांस
बीजेपी की पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी के पति का निधन, SGPGI लखनऊ में ली अंतिम सांस
Share Market: शेयर बाजार पर चढ़ा चुनावी नतीजे का रंग, खुलते ही तेजी से उछले सेंसेक्स और निफ्टी 125 अंक ऊपर
शेयर बाजार पर चढ़ा चुनावी नतीजे का रंग, खुलते ही तेजी से उछले सेंसेक्स और निफ्टी 125 अंक ऊपर
राघव चड्ढा का यह कदम चौंकाने वाला, सीएम भगवंत मान से पहले किससे मिलेंगे BJP सांसद?
राघव चड्ढा का यह कदम चौंकाने वाला, सीएम भगवंत मान से पहले किससे मिलेंगे BJP सांसद?
'सुनील, मेरे दोस्त…15 सीजन…', शाहरुख खान ने 200 विकेट पूरे करने पर नरेन के नाम लिखा खास पोस्ट
'सुनील, मेरे दोस्त…15 सीजन…', शाहरुख खान ने 200 विकेट पूरे करने पर नरेन के नाम लिखा खास पोस्ट
Bidhannagar Election Result 2026: बंगाल में बिधाननगर काउंटिंग सेंटर के बाहर हंगामा! TMC-BJP समर्थकों में हुई झड़प
बंगाल में बिधाननगर काउंटिंग सेंटर के बाहर हंगामा! TMC-BJP समर्थकों में हुई झड़प, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
Toyota Fortuner की टेंशन बढ़ाने आ रही Nissan की यह SUV, डिफेंडर जैसा होगा लुक, जानिए खासियत
Toyota Fortuner की टेंशन बढ़ाने आ रही Nissan की यह SUV, डिफेंडर जैसा होगा लुक
Embed widget