एक्सप्लोरर

UP Politics: संजय निषाद ने दिया विवादित बयान, बोले- अयोध्या के राजा दशरथ के पुत्र नहीं थे राम 

UP Assembly Election: निषाद पार्टी (Nishad Party) के अध्यक्ष संजय निषाद (Sanjay Nishad) ने भगवान राम को लेकर विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि भगवान राम राजा दशरथ के पुत्र नहीं थे. 

Prayagraj Sanjay Nishad Comment On Lord Ram: भाजपा की सहयोगी निषाद पार्टी (Nishad Party) के अध्यक्ष डॉक्टर संजय निषाद (Sanjay Nishad) ने भगवान राम को लेकर विवादित बयान दिया है. संजय निषाद ने कहा है कि भगवान राम अयोध्या (Ayodhya) के राजा दशरथ के पुत्र नहीं थे, बल्कि वो पुत्रेष्टि यज्ञ कराने वाले श्रृंगी ऋषि (Shringi Rishi) के बेटे थे. संजय निषाद का कहना है कि भगवान राम को राजा दशरथ (King Dashrath) का तथाकथित पुत्र कहा जा सकता है, लेकिन वो वास्तविक बेटे नहीं थे. 

श्रृंगी ऋषि से कराया था यज्ञ 
संजय निषाद (Sanjay Nishad) के मुताबिक राजा दशरथ को जब कोई संतान नहीं हो रही थी तो उन्होंने श्रृंगी ऋषि से यज्ञ कराया था. ये यज्ञ सिर्फ कहने के लिए ही था. कहा जाता है कि श्रृंगी ऋषि (Shringi Rishi) द्वारा खीर दिए जाने से राजा दशरथ (King Dashrath) की तीनों रानियों के पुत्र पैदा हुए थे, जबकि हकीकत ये है कि खीर खाने से कोई भी महिला गर्भवती नहीं हो सकती. 

लोग राम को सिर्फ राजकुमार ही समझते थे
डॉक्टर संजय निषाद के मुताबिक राजा दशरथ और उनके साथ के लोग राम को सिर्फ राजकुमार ही समझते थे. उन्हें कभी इस बात का एहसास नहीं हुआ कि राम के रूप में खुद भगवान उनके यहां मौजूद हैं. संजय निषाद ने कहा कि राम को भगवान समझने की क्षमता सिर्फ निषाद राज में ही थी. जो भगवान को पहचान लेता है उसका दर्जा भगवान से भी बड़ा हो जाता है. निषाद राज का यही दर्जा है. संजय निषाद के मुताबिक उस वक्त के इतिहासकारों ने भी सच नहीं लिखा था. 

बीजेपी ने पूरा नहीं किया वादा 
संगम नगरी प्रयागराज में मीडिया से बात करते हुए डॉक्टर संजय निषाद ने बताया कि निषादों को अलग आरक्षण दिए जाने की मांग को लेकर उनकी पार्टी 9 नवंबर से समूचे उत्तर प्रदेश में आंदोलन करेगी. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि बीजेपी ने उन्हें एमएलसी बनाते वक्त ये वादा किया था कि आरक्षण की मांग को एक महीने में पूरा कर दिया जाएगा. तकरीबन 2 महीने का वक्त बीतने को है, लेकिन बीजेपी ने अभी तक अपना वादा पूरा नहीं किया. इससे निषाद समाज काफी आक्रोशित है और अब वो अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरने को मजबूर है. 

उम्मीद से ज्यादा सीटें मिलेंगी
संजय निषाद ने कहा कि निषाद पार्टी ने 21 नवंबर को लखनऊ में एक बड़ी रैली रखी है. इस रैली में भारी भीड़ जुटाकर निषाद समाज की ताकत का प्रदर्शन किया जाएगा. संजय निषाद ने बताया कि 21 नवंबर को लखनऊ में होने वाली रैली में गृहमंत्री अमित शाह को मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाया गया है. अमित शाह देश के गृह मंत्री भी हैं. उम्मीद है कि वो इस रैली में आकर निषादों के लिए कोई बड़ा एलान करेंगे. उन्होंने दावा किया कि बीजेपी अगर निषादों को अलग आरक्षण दिए जाने की मांग को पूरा कर देती है तो उसे उम्मीद से ज्यादा सीटें मिलेंगी. उनका कहना है कि अभी तक आरक्षण पर कोई फैसला नहीं होने से लोग तमाम सवाल उठा रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: 

UP Election 2022: संजय निषाद का बड़ा बयान, बोले- भाजपा ने वादा पूरा नहीं किया तो गठबंधन पर पड़ सकता है असर

UP Politics: अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर कसे तंज, बोले- ये सरकार और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है  

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड: 8 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा, हाई अलर्ट जारी
उत्तराखंड: 8 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा, हाई अलर्ट जारी
हरिद्वार: नदी में फंसीं 2 कारें, पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू
हरिद्वार: नदी में फंसीं 2 कारें, पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू
ऊधम सिंह नगर: 20 घंटे तहसील में विजिलेंस टीम को किया 'कैद'
ऊधम सिंह नगर: 20 घंटे तहसील में विजिलेंस टीम को किया 'कैद'
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget