एक्सप्लोरर

चारधाम यात्रा में टूटे रिकॉर्ड: श्रद्धालुओं की संख्या ने पार किया 41 लाख का आंकड़ा, आस्था ने हर चुनौती को दी मात

Dehradun News:चारधाम यात्रा नोडल अधिकारी योगेंद्र गंगवार ने बताया कि यात्रा 30 अप्रैल से शुरू हुई और सुचारू रूप सेचल रही है.रोजाना 2,000 से अधिक तीर्थयात्रीपंजीकरण केंद्रोंपर रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं.

उत्तराखंड में चल रही चारधाम यात्रा  में अब तक 41 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और हेमकुंड साहिब के दर्शन किए हैं. पिछले साल की तुलना में इस साल मई, जून और जुलाई में तीर्थयात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है. मौसम की मार, भूस्खलन और बारिश जैसी चुनौतियों के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था अडिग रही है.

चारधाम यात्रा नोडल अधिकारी योगेंद्र गंगवार ने बताया कि यात्रा 30 अप्रैल  से शुरू हुई और अभी भी सुचारू रूप से चल रही है. रोजाना 2,000 से अधिक तीर्थयात्री ऋषिकेश, हरबर्टपुर और विकासनगर में ऑफलाइन पंजीकरण केंद्रों पर रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं.

 आंकड़ों के अनुसार:

  • वर्ष 2024:
    • मई: 4,61,690 तीर्थयात्री
    • जून: 14,58,428 तीर्थयात्री
    • जुलाई: 2,88,634 तीर्थयात्री
  • वर्ष 2025:
    • मई: 18,38,464 तीर्थयात्री
    • जून: 18,64,583 तीर्थयात्री
    • जुलाई: 33,20,500 तीर्थयात्री

धाम-वार तीर्थयात्री आंकड़े (2025):

  • बद्रीनाथ: 11,99,440
  • केदारनाथ: 14,29,502
  • गंगोत्री: 6,61,057
  • यमुनोत्री: 5,79,200
  • हेमकुंड साहिब: 2,21,497

मौसम की चुनौतियां और आस्था की जीत

उत्तराखंड में मॉनसून के दौरान भारी बारिश, भूस्खलन और बादल फटने की घटनाएं यात्रा को चुनौतीपूर्ण बनाती हैं. बावजूद इसके तीर्थयात्रियों का उत्साह कम नहीं हुआ. गंगवार ने कहा कि पंजीकरण प्रक्रिया को और सुगम बनाया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो. ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण ने यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाया है.

पंजीकरण प्रक्रिया

चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण अनिवार्य है. श्रद्धालु आधिकारिक वेबसाइट या ‘Tourist Care Uttarakhand’ ऐप के जरिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. ऑफलाइन केंद्रों पर भी सुविधा उपलब्ध है. यात्रा के दौरान यात्री पास और क्यूआर कोड की जांच चेकपॉइंट्स पर की जाती है.

यहां बता दें कि चारधाम यात्रा 2025 में श्रद्धालुओं की संख्या में भारी वृद्धि ने उत्तराखंड के धार्मिक और पर्यटन महत्व को रेखांकित किया है. मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद, तीर्थयात्रियों की आस्था और सरकार की बेहतर व्यवस्था ने इस यात्रा को और भी खास बना दिया है. यात्रा नवंबर तक जारी रहेगी, अधिकारियों ने श्रद्धालुओं से अपील है कि वे पंजीकरण और सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रदर्शन में यूपी पुलिस की भी ड्यूटी, 300 महिला पुलिसकर्मी दिल्ली रवाना
CJP प्रदर्शन में यूपी पुलिस की भी ड्यूटी, 300 महिला पुलिसकर्मी दिल्ली रवाना
‘दिल्ली किसी की बपौती नहीं’, ट्रेन-मेट्रो बंद करने पर बोले संजय सिंह
‘दिल्ली किसी की बपौती नहीं’, ट्रेन-मेट्रो बंद करने पर बोले संजय सिंह
नोएडा में 11 दिन तक धारा 163 लागू, पुलिस ने जारी की गाइडलाइन
नोएडा में 11 दिन तक धारा 163 लागू, पुलिस ने जारी की गाइडलाइन
लखनऊ: होमगार्ड ने पत्नी-बेटी की गला दबा कर की हत्या, खुद पहुंचा थाने
लखनऊ: होमगार्ड ने पत्नी-बेटी की गला दबा कर की हत्या, खुद पहुंचा थाने

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget