एक्सप्लोरर

चारधाम यात्रा: पहले दिन 1.65 लाख से अधिक यात्रियों ने कराया पंजीकरण, केदारनाथ के लिए सबसे ज्यादा

Chardham Yatra 2025: पर्यटन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पहले दिन सबसे ज्यादा 53,570 यात्रियों ने केदारनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण कराया.

Chardham Yatra 2025: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है. यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण के पहले ही दिन 1.65 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया. इनमें सबसे ज्यादा पंजीकरण केदारनाथ धाम के लिए हुए हैं. इस बार चारधाम यात्रा का शुभारंभ 30 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ होगा, जबकि दो मई को केदारनाथ और चार मई को बदरीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे.

पर्यटन विभाग ने गुरुवार को सुबह सात बजे यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल और मोबाइल एप "Tourist Care Uttarakhand" को खोला था. शाम पांच बजे तक 1.65 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने अलग-अलग तिथियों में यात्रा के लिए पंजीकरण करा लिया. पंजीकरण के लिए आधार कार्ड को अनिवार्य किया गया है

पर्यटन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पहले दिन सबसे ज्यादा 53,570 यात्रियों ने केदारनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण कराया. बदरीनाथ धाम के लिए 49,385, गंगोत्री के लिए 30,933 और यमुनोत्री के लिए 30,224 यात्रियों ने पंजीकरण कराया. इसके अलावा, हेमकुंड साहिब के लिए भी 1,180 यात्रियों ने रजिस्ट्रेशन कराया. पहले ही दिन इतने बड़े पैमाने पर पंजीकरण होने से इस साल यात्रा में तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ रहने की उम्मीद जताई जा रही है

चारधाम यात्रा के दौरान केदारनाथ के लिए हेली सेवा की ऑनलाइन बुकिंग अप्रैल के पहले सप्ताह में शुरू होने की संभावना है. इसके लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (UCADA) ने तैयारियां पूरी कर ली हैं. गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा से नौ एविएशन कंपनियां हेली सेवा का संचालन करेंगी. हेली टिकट की बुकिंग IRCTC के माध्यम से की जाएगी. हेली सेवा का लाभ उठाने के लिए यात्रियों का चारधाम यात्रा पंजीकरण अनिवार्य होगा.

होटलों में अभी से बुकिंग तेज
यूसीएडीए की सीईओ सोनिका ने बताया कि हेली सेवा संचालन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. यात्रा के दौरान यात्रियों को किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं

यात्रियों की सुविधा के लिए पर्यटन विभाग ने पंजीकरण के लिए मोबाइल एप Tourist Care Uttarakhand लॉन्च किया है. इसके अलावा, 24 घंटे संचालित टोल-फ्री नंबर 0135-1364 जारी किया गया है, ताकि यात्रियों को पंजीकरण में किसी प्रकार की समस्या न हो.

महेंद्र भट्ट पर हरक सिंह रावत का तीखा हमला, कहा- 'बंदर के सिर पर टोपी रख दो तो वो नाचने लगता है'

इस साल चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण में आधार नंबर अनिवार्य किया गया है. पिछले साल की तुलना में इस बार पंजीकरण प्रक्रिया को अधिक सुगम बनाया गया है. पर्यटन विभाग के सचिव सचिन कुर्वे ने बताया कि पोर्टल और मोबाइल एप सुचारू रूप से काम कर रहे हैं और यात्रियों को किसी प्रकार की तकनीकी दिक्कत नहीं आ रही है

पंजीकरण के पहले ही दिन 1.65 लाख श्रद्धालुओं का रजिस्ट्रेशन होना इस बात का संकेत है कि इस साल चारधाम यात्रा में बड़ी संख्या में यात्री पहुंचेंगे. पर्यटन विभाग ने भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं. हर धाम में पुलिस बल, मेडिकल टीम और रेस्क्यू दलों की तैनाती की जाएगी. साथ ही, हेली सेवा और अन्य परिवहन साधनों के संचालन में सख्ती बरती जाएगी, ताकि अव्यवस्था न हो.

30 अप्रैल: गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे

02 मई: केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे

04 मई: बदरीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे


हेली सेवा के प्रमुख बेस कैंप

गुप्तकाशी
सिरसी
फाटा

चारधाम यात्रा के लिए भारी संख्या में हो रहे पंजीकरण का असर होटल और लॉज बुकिंग पर भी दिखने लगा है. केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के आसपास के होटलों में अभी से बुकिंग तेज हो गई है.

चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में इस बार जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. पहले ही दिन 1.65 लाख से अधिक यात्रियों का पंजीकरण होना इस बात का संकेत है कि इस साल यात्रा ऐतिहासिक रूप से सफल रहने वाली है. प्रशासन ने भीड़ नियंत्रण और यात्रा को सुगम बनाने के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं. हेली सेवा, मेडिकल सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान कोई परेशानी न हो.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अग्निवीरों की सेवा बढ़ाने के फैसले पर बृजभूषण शरण सिंह बोले, 'कहीं न कहीं...'
अग्निवीरों की सेवा बढ़ाने के फैसले पर बृजभूषण शरण सिंह की प्रतिक्रिया, क्या कहा?
देहरादून: गड्ढे और अंधेरे ने ली 4 जानें, NHAI और PWD के अफसरों पर FIR
देहरादून: गड्ढे और अंधेरे ने ली 4 जानें, NHAI और PWD के अफसरों पर FIR
दिवाली से पहले उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों को तोहफा, धामी सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता
दिवाली से पहले उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों को तोहफा, धामी सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता
मथुरा में बेकाबू कार ने खेत में काम कर रहे 3 लोगों को रौंदा, पिता-पुत्र और नाती की मौत
मथुरा में बेकाबू कार ने खेत में काम कर रहे 3 लोगों को रौंदा, पिता-पुत्र और नाती की मौत

वीडियोज

तीसरी शादी के 5 महीने बाद Aamir Khan ने छोड़ा घर, Gauri Spratt के साथ क्या है वजह?
Salman Khan के ‘Teri Sexy Beauty’ पर मचा बवाल, Matrubhumi के गाने को लेकर भड़के लोग
Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोटा भाई, गृह मंत्रालय आपसे संभल नहीं रहा', पवन खेड़ा ने अरुणाचल-मणिपुर मामले में अमित शाह को घेरा
'मोटा भाई, गृह मंत्रालय आपसे संभल नहीं रहा', पवन खेड़ा ने अरुणाचल-मणिपुर मामले में अमित शाह को घेरा
अग्निवीरों की सेवा बढ़ाने के फैसले पर बृजभूषण शरण सिंह बोले, 'कहीं न कहीं...'
अग्निवीरों की सेवा बढ़ाने के फैसले पर बृजभूषण शरण सिंह की प्रतिक्रिया, क्या कहा?
NEET पेपर लीक प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई का मामला, SC ने पीड़ितों से मांगी शिकायत
NEET पेपर लीक प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई का मामला, SC ने पीड़ितों से मांगी शिकायत
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल, शेयर की वीडियो
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल
'कैसे बढ़ेंगे कांग्रेस के सांसद', राहुल गांधी को किरेन रिजिजू ने बताया 7 फॉर्मूला
'कैसे बढ़ेंगे कांग्रेस के सांसद', राहुल गांधी को किरेन रिजिजू ने बताया 7 फॉर्मूला
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
अमेरिकी चुनाव में ट्रंप को झटका, डेमोक्रेट्स की जीत से भारत को कितनी राहत? शशि थरूर ने बताया आगे का रास्ता
अमेरिकी चुनाव में ट्रंप को झटका, डेमोक्रेट्स की जीत से भारत को कितनी राहत? शशि थरूर ने बताया आगे का रास्ता
Embed widget