एक्सप्लोरर

चारधाम यात्रा 2025: पर्थाडीप में हाईवे की खस्ता हालत, तीर्थयात्री कर रहे धूलभरी यात्रा का सामना

Chardham Yatra 2025: कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता तेजवीर कंडारी ने इस स्थिति पर नाराजगी जताई है. उन्होंने कहा कि एनएचआईडीसीएल को जल्द से जल्द पर्थाडीप क्षेत्र में डामरीकरण कार्य पूरा करना चाहिए

Uttarakhand News: चारधाम यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों को बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब की ओर जाते समय नंदप्रयाग के समीप पर्थाडीप भूस्खलन क्षेत्र में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इस क्षेत्र में एनएचआईडीसीएल (राष्ट्रीय राजमार्ग एवं ढांचागत विकास निगम) द्वारा मलबा हटाने का कार्य तो पूरा कर लिया गया है, लेकिन अब तक डामरीकरण नहीं किया गया है. इसके चलते यहां से गुजरने वाले वाहनों को उड़ती धूल के बीच यात्रा करनी पड़ रही है.

करीब 120 मीटर के हिस्से में सड़क पर केवल मिट्टी और बजरी बिछी हुई है, जिससे भारी वाहनों के गुजरते ही धूल का गुबार उड़ता है. यह स्थिति न केवल तीर्थयात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन रही है, बल्कि स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर डाल रही है. पर्थाडीप क्षेत्र बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब जैसे प्रमुख तीर्थ स्थलों की यात्रा का अहम हिस्सा है, इसलिए यहां की सड़क व्यवस्था का ठीक होना बेहद जरूरी है.

वहीं, नंदप्रयाग बाजार में पार्किंग की समस्या भी जाम का कारण बन रही है. बाजार क्षेत्र से लेकर झूलाबगड़ तक सड़क पर दोनों ओर से वाहनों के आने-जाने से जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है. झूलाबगड़ की सड़क पहले से ही संकरी है, ऐसे में तीर्थयात्रा के दौरान बढ़ा यातायात दबाव और भी समस्या खड़ी कर रहा है.

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता तेजवीर कंडारी ने इस स्थिति पर नाराजगी जताई है. उन्होंने कहा कि एनएचआईडीसीएल को जल्द से जल्द पर्थाडीप क्षेत्र में डामरीकरण कार्य पूरा करना चाहिए ताकि तीर्थयात्रियों को धूलभरी यात्रा से राहत मिल सके. साथ ही नंदप्रयाग में स्थायी वाहन पार्किंग व्यवस्था की भी मांग की है.

उधर, चमोली थाने के थानाध्यक्ष अनुरोध व्यास ने बताया कि नंदप्रयाग क्षेत्र में यातायात को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. उन्होंने दावा किया कि जाम की स्थिति को रोकने के प्रयास लगातार जारी हैं और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है. हालांकि, जब तक सड़क का डामरीकरण नहीं होता और पार्किंग की स्थायी व्यवस्था नहीं की जाती, तब तक यात्रियों और स्थानीय लोगों को असुविधा से राहत मिलना मुश्किल नजर आ रहा है.

क्या बोले चमोली के जिलाधिकारी

एबीपी लाइव ने चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी से बात की तो उन्होंने बताया कि इस इलाकेम काफी भूस्खलन हुआ था जिसे ठीक किया गया है साथी केंद्र की एजेंसी के द्वारा उसका काम किया जाना है हमारे द्वारा इनको पत्राचार कर दिया गया है और उम्मीद जताई जा रही है कि एक हफ्ते के अंदर इस सड़क पर डामरीकरण कर दिया जाएगा यात्राम मै किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी हमारे सभी अधिकारी लगतार इस विषय पर नजर बनाए हुए है, और उम्मीद है कि एक हफ्ते में इस समस्या का समाधान कर दिया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा में अधिवक्ता पर जानलेवा हमला: 10-10 हजार के दो इनामी आरोपी पुलिस ने किए गिरफ्तार
महोबा में अधिवक्ता पर जानलेवा हमला: 10-10 हजार के दो इनामी आरोपी पुलिस ने किए गिरफ्तार
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
गाजियाबाद: तांत्रिक बनने की सनक में बना साइको किलर! दोस्त की कर दी बेरहमी से हत्या, अब गिरफ्तार
गाजियाबाद: तांत्रिक बनने की सनक में बना साइको किलर! दोस्त की कर दी बेरहमी से हत्या, अब गिरफ्तार
CM योगी का दो दिवसीय वाराणसी दौरा, काशी विश्वनाथ मंदिर में करेंगे पूजा अर्चना, जानें- कार्यक्रम
CM योगी का दो दिवसीय वाराणसी दौरा, काशी विश्वनाथ मंदिर में करेंगे पूजा अर्चना, जानें- कार्यक्रम

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
बेटी ने माता-पिता से छिपाया सच, जब फ्लाइट में सामने आई एयर होस्टेस बिटिया तो भावुक हुए पैरेंट्स- वीडियो वायरल
बेटी ने माता-पिता से छिपाया सच, जब फ्लाइट में सामने आई एयर होस्टेस बिटिया तो भावुक हुए पैरेंट्स
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
Embed widget