एक्सप्लोरर

'मैं PAK को कहना चाहता हूं...', सीजफायर उल्लंघन पर चंद्रशेखर आजाद की पाकिस्तान को चेतावनी

India Pakistan Ceasefire: नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा पड़ोसी देश अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए सभी विपक्षी दलों ने सरकार को अपना समर्थन दिया था.

Chandra Shekhar Aazad on India Pakistan Ceasefire: आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच बड़ा बयान दिया है. नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा, "जब देश में यह परिस्थिति बनी तो मैंने पूरे देश को आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए एकजुट देखा.

चंद्रशेखर आजाद ने कहा आज देश एकजुट खड़ा है और इंतजार कर रहा है कि आतंकवाद पर कड़ा प्रहार करेंगे. इसके बाद सीजफायर हुआ और दोनों देश इस पर सहमत हुए. यह कैसा सीजफायर है, जिसका खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है. मैं पाकिस्तान को कहना चाहता हूं कि वे अपने देश में आतंकियों को पनाह देना बंद करें, इसी में उनकी भलाई है."

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा, "हमारा पड़ोसी देश अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए सभी विपक्षी दलों ने सरकार को अपना समर्थन दिया था और हमने धैर्यपूर्वक इंतजार किया. मैं सेना के साथ-साथ बहन कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर बहन व्योमिका सिंह को भी देश का गौरव बढ़ाने और दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए दिल से धन्यवाद देता हूं. 

चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि आजादी के बाद यह एक दुर्लभ क्षण था जब पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट हुआ और राजनीतिक दलों ने देश को सबसे ऊपर रखा. सरकार को यह भी समझना चाहिए कि हमारी विदेश नीति मजबूत होनी चाहिए ताकि कोई भी देश आतंकवाद का समर्थन करने की हिम्मत न कर सके.

हापुड़ में प्रबुद्धजन एवं भाईचारा सम्मेलन में पहुंचे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा, "आज हापुड़ में आजाद समाज पार्टी का उत्तर प्रदेश में दूसरा मंडल स्तरीय कार्यक्रम हुआ, सहारनपुर में पहले कार्यक्रम के बाद. मैं मेरठ मंडल के आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से जुड़ने के लिए हापुड़ पहुंचा था. मैं सभी से आग्रह करता हूं कि अपने क्षेत्र, जिले और परिवार की तरक्की के लिए सही मायने में काम करने वालों को मौका दें, आजाद समाज पार्टी का साथ दें."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'
VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
उद्घाटन से पहले कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की मिट्टी बही, योगी के मंत्री बोले- आप अपने आप सड़क बना लो...
उद्घाटन से पहले कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की मिट्टी बही, योगी के मंत्री बोले- आप अपने आप सड़क बना लो...
मेरठ के SSP अविनाश पांडेय कौन हैं? थप्पड़ विवाद के बाद आए चर्चा में, विपक्ष ने बताया 'गुंडा'
मेरठ के SSP अविनाश पांडेय कौन हैं? थप्पड़ विवाद के बाद आए चर्चा में, विपक्ष ने बताया 'गुंडा'

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget