एक्सप्लोरर

Kedarnath: केदारनाथ धाम में मौसम की आंखमिचौली जारी, चढ़ते समय श्रद्धालु इन बातों का रखें ध्यान

Chardham Yatra: पल-पल बदलते मौसम के कारण कभी ठंड, कभी बर्फबारी, कभी धूप आम बात है. चार धाम की ठंड पचा पाना हर किसी के बस की बात नहीं है. यात्रियों को चढ़ाई चढ़ते समय कुछ बातों का ध्यान रखना होगा.

Kedarnath Yatra 2023: केदारनाथ धाम में मौसम इस बार विपरीत बना हुआ है. लगातार हो रही बर्फबारी से तीर्थ यात्री बीमार भी पड़ रहे हैं. 14 दिन की यात्रा में अब तक 12 तीर्थ यात्रियों की मौत हो चुकी है, जबकि 6 गंभीर मरीजों को एयर एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया है. 12 हजार से अधिक यात्रियों का ट्रीटमेंट किया गया है तो पांच सौ से अधिक मरीजों को ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है. केदारनाथ धाम लगभग साढ़े ग्यारह हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित है. धाम पहुंचने के लिए पैदल मार्ग से 16 किमी की चढ़ाई चढ़नी होती है.

केदारनाथ धाम में मौसम की आंखमिचौली जारी

रामबाड़ा से आगे नौ किमी तक कई स्थानों पर खड़ी चढ़ाई है और रामबाड़ा से आगे जंगल भी समाप्त और धीरे-धीरे ऑक्सीजन की मात्रा भी कम हो जाती है. इसके अलावा पल-पल बदलते मौसम के कारण कभी ठंड तो कभी बर्फबारी और धूप आम बात है. चार धाम की ठंड पचा पाना हर किसी के बस की बात नहीं है. हालांकि यात्रियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए पैदल मार्ग सहित धाम में स्वास्थ्य केन्द्र खोले गये हैं. बीमार मरीजों का ट्रीटमेंट भी किया जा रहा है, बावजूद इसके यात्रियों को चढ़ाई चढ़ते समय कुछ बातों का ध्यान रखना होगा. यात्रियों को सबसे पहले रुक-रुक कर चलना होगा. एक किमी चलने के बाद कुछ समय तक विश्राम करना ठीक रहेगा.

चढ़ाई चढ़ते समय यात्री इन बातों का रखें ध्यान

चढ़ाई चढ़ते समय कितना भी पसीना आ जाए, लेकिन अपने साथ गर्म कपड़े नहीं उतारने होंगे. हल्का गुनगुना पानी पीते रहना होगा. रेनकोट, छाता और गर्म कपड़े आवश्यक रूप से साथ रखने होंगे. कुछ भी परेशानी महसूस करने पर नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र में चेकअप कराना होगा. स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी सलाह दी जा रही है कि 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोग हर संभव पैदल यात्रा करने से बचें. सीएमओ डॉ एचसीएस मार्तोलिया ने कहा कि यात्रियों को स्वास्थ्य ध्यान में रखते हुए यात्रा करनी चाहिए. खासकर 60 साल पार लोगों को विशेष सावधानी बरतनी होगी. उन्होंने कहा कि धाम सहित सम्पूर्ण पैदल मार्ग पर यात्रियों की सुविधा के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉक्टरों की तैनाती की गई है. धाम आ रहे तीर्थ यात्री अपने साथ गर्म कपड़े आवश्यक लेकर आएं. साथ ही बीमार मरीज अपने साथ आवश्यक रूप से दवाइयां रखना ना भूलें. 

Kedarnath: केदारनाथ में फिर बदला मौसम का मिजाज, बर्फबारी से हेली सेवाएं प्रभावित, यात्रियों के लिए ये है व्यवस्था

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget