एक्सप्लोरर

Chardham Yatra 2023: चारधाम यात्रा के मुख्य पड़ाव चिरबटिया में सुविधाओं का अभाव, स्थानीय लोगों ने बताईं समस्याएं 

Chirbatiya News: चिरबटिया बेहद ही खूबसूरत प्राकृतिक स्थल है. इसके बावजूद भी चिरबटिया मूलभूत सुविधाओं की परेशानी से घिरा हुआ है. यात्रियों और पर्यटकों की सुविधाओं के लिये यहां एक शौचालय तक नहीं है.

Rudraprayag News: प्रकृति की खूबसूरती के बीच टिहरी और रुद्रप्रयाग के बोर्डर पर चिरबटिया कस्बा बसा हुआ है. इस स्थल को चारधाम यात्रा का मुख्य पड़ाव भी कह सकते हैं. गंगोत्री और यमुनोत्री से आने के बाद तीर्थयात्री यहीं से होकर गुजरते हैं. चिरबटिया बेहद ही खूबसूरत प्राकृतिक स्थल है. इसके बावजूद भी चिरबटिया मूलभूत सुविधाओं की परेशानी से घिरा हुआ है. यात्रियों और पर्यटकों की सुविधाओं के लिये यहां एक शौचालय तक नहीं है जबकि सबसे गंभीर समस्या यहां पानी की है. 

रुद्रप्रयाग और टिहरी को चिरबटिया पर्यटक स्थल विभाजित करता है. रुद्रप्रयाग जनपद मुख्यालय से चिरबटिया की दूरी लगभग पचास किलोमीटर है. चिरबटिया को पर्यटक स्थल के रूप में जाना जाता है. ऊंचाई पर स्थित होने के कारण शीतकाल में जमकर बर्फबारी होती है. बर्फबारी का दीदार करने के लिये प्रत्येक साल यहां लाखों की संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं जबकि गंगोत्री-यमुनोत्री से केदारनाथ आने वाले तीर्थ यात्री भी इस स्थान पर भारी संख्या में पहुंचते हैं. 

मूलभूत सुविधाएं भी नहीं हैं मौजूद
पर्यटक स्थल होने और चार धाम यात्रा का मुख्य पड़ाव होने के बाद भी चिरबटिया आज तक मूलभूत सुविधाओं से नहीं जुड़ पाया है. स्थिति इतनी बदहाल है कि चिरबटिया बाजार में यात्रियों और पर्यटकों के लिये एक शौचालय तक की व्यवस्था नहीं है जबकि पानी की भी यहां गंभीर समस्या है. मूलभूत सुविधाओं के न होने से पर्यटकों के अलावा यहां के स्थानीय निवासियों को भी भारी परेशानियां का सामना करना पड़ता है. 

स्थानीय लोगों ने बताई समस्याएं 
स्थानीय निवासी दिनेश कैंतुरा का कहना है कि चिरबटिया में शौचालय का होना जरूरी है. कई बार शासन-प्रशासन को अवगत करा दिया गया है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है. यह एक पर्यटक स्थल है, लेकिन यहां पर सुविधाओं का अभाव है. चिरबटिया सिर्फ नाम का है, लेकिन काम यहां कुछ नहीं होते हैं. टिहरी-घनसाली से होकर तीर्थ यात्री इसी रास्ते केदारनाथ को जाते हैं, लेकिन यहां पर पानी की भी गंभीर समस्या है.

स्थानीय निवासी महावीर सिंह का कहना है चिरबटिया का जो विकास होना चाहिये था, वह नहीं हो पाया. पर्यटक स्थल और चारधाम यात्रा का मुख्य पड़ाव होने के बावजूद भी यहां सबसे बड़ी समस्या पानी की है. इसके अलावा यह स्थल कई अन्य समस्याओं से भी घिरा हुआ है. चारधाम यात्रा के दौरान घनसाली से चिरबटिया-मयाली होकर तिलवाड़ा से केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम को निकलने वाले तीर्थयात्रियों को सड़क मार्ग पर भी भारी दिक्कतों से गुजरना पड़ता है.  

इस स्टेट हाईवे के तिलवाड़ा से मयाली के बीच कई स्थानों पर डेंजर जोन बने हुए हैं. इन डेंजर जोनों पर किसी समय भी पहाड़ी से पत्थर गिरने लगते हैं, जिस कारण लोगों को आवागमन में दिक्कतें होती हैं. खासकर जब यात्रा चरम पर रहती है और स्टेट हाईवे बंद हो जाता है तो घंटों जाम की स्थिति भी बन जाती है. लोनिवि रुद्रप्रयाग की ओर से इन डेंजर जोनों का ट्रीटमेंट नहीं किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें:-

UP News: जितेंद्र त्यागी उर्फ वसीम रिजवी ने वेस्ट बंगाल के हालात पर बनाई फिल्म, ममता सरकार पर लगाए गंभीर आरोप 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुंगेरी लाल के हसीन सपने', शिवपाल यादव के आजम खान वाले बयान पर बोले संजय निषाद
'मुंगेरी लाल के हसीन सपने', शिवपाल यादव के आजम खान वाले बयान पर बोले संजय निषाद
Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली हादसे में 6 लोगों की मौत, टनल में पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
Live: चमोली हादसे में 6 लोगों की मौत, टनल में पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
झारखंड में छात्रों के प्रोटेस्ट के बीच धनंजय सिंह ने दिया ये सुझाव, मानेंगे CM सोरेन?
झारखंड में छात्रों के प्रोटेस्ट के बीच धनंजय सिंह ने दिया ये सुझाव, मानेंगे CM सोरेन?
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार, जानें मौसम का अपडेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
किसकी टेंशन बढ़ाने वाले हैं सोनम वांगचुक? कर दिया बड़ा ऐलान
किसकी टेंशन बढ़ाने वाले हैं सोनम वांगचुक? कर दिया बड़ा ऐलान
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मानसून सत्र! लोकसभा में सिर्फ 19 फीसदी काम, राज्यसभा भी पीछे
हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मानसून सत्र! लोकसभा में सिर्फ 19 फीसदी काम, राज्यसभा भी पीछे
Embed widget