एक्सप्लोरर

Chardham Yatra 2022: मानसून सीजन समाप्त होने के बाद फिर परवान चढ़ने लगी केदारनाथ यात्रा, 10 सितंबर तक लौट आएंगी हेली सेवाएं

Kedarnath News: केदारनाथ यात्रा के तीसरे चरण की शुरुआत होने के साथ ही अब 10 सितम्बर तक केदारघाटी में आठ हेली सेवाएं पहुंच जाएंगी. हेली सेवाओं के पहुंचने से धाम की यात्रा आसान हो जाएगी.

Rudraprayag News: बाबा केदारनाथ (Kedarnath) की तीसरे चरण की यात्रा अब धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ने लगी है. पहले जहां मानसून सीजन में एक से डेढ़ हजार के करीब तीर्थयात्री बाबा के दर्शनों के लिए पहुंच रहे थे, वहीं अब यात्रा का आंकड़ा साढ़े चार हजार हो गया है. हर दिन यात्रा में आने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है. वहीं बाबा केदारनाथ के दरबार में अब तक 10 लाख 60 हजार से अधिक भक्त मत्था टेक चुके हैं. विश्व विख्यात केदारनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शनों के लिये आने वाले यात्रियों के लिये अच्छी खबर है. धाम जाने वाली हेली सेवाएं जल्द ही केदारघाटी का रूख करने वाली हैं. 

10 सितम्बर तक केदारघाटी में लौट आएंगी हेली सेवाएं
साथ ही बारिश का असर कम होने के बाद एक बार फिर से केदारनाथ धाम में यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है. प्रत्येक दिन चार से पांच हजार के बीच यात्री केदारनाथ धाम पहुंच रहे हैं. 10 सितम्बर तक केदारघाटी में आठ हेली सेवाएं पहुंच जाएंगी. हेली सेवाओं के पहुंचने से धाम की यात्रा आसान हो जाएगी. फिलहाल एक ही हेली सेवा धाम के लिये अपनी सेवाएं दे रही है. द्वादश ज्योतिर्लिंगों में अग्रणी भगवान केदारनाथ की यात्रा पर इस बार रिकार्ड संख्या में तीर्थ यात्री पहुंच रहे हैं. चार माह की यात्रा में दस लाख 60 हजार के करीब यात्री बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं. जो कि अब तक केदारनाथ यात्रा के हिसाब से एक रिकार्ड है

तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ी 
मानसून सीजन शुरू होने पर केदारनाथ यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों की संख्या में कमी आई थी, लेकिन धीरे.धीरे मानसून सीजन समाप्त हो रहा है. ऐसे में एक बार फिर से यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों की संख्या में वृद्धि होने लगी है. मानसून सीजन म केदारनाथ धाम के लिये उड़ाने भरने वाली हेली सेवाएं भी 10 सितम्बर तक केदारघाटी में आ जाएंगी. धाम के लिये नौ हेली सेवाएं चलती हैं, जिनमें से आठ हेली सेवाएं मानसून सीजन में वापस चली गई थी. मानसून सीजन में अधिकांश यात्री 18 किमी पैदल चढ़ाई चढ़कर ही बाबा केदार के दर्शनों के लिये पहुंच रहे थे. अब केदार नगरी में एक बार फिर रौनक लौटने लग गई है. धाम पहुंचने वाले यात्रियों की संख्या अब प्रत्येक दिन चार से पांच हजार के बीच पहुंच चुकी है. रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि मानसून सीजन समाप्त होने के बाद यात्रियों की संख्या में बढोत्तरी हो रही है. क्षतिग्रस्त पैदल मार्ग को भी दुरूस्त किया गया है. हेली सेवाएं भी आठ से दस दिन में पहुंच जाएंगी.

ये भी पढ़ें:-

यूपी में मदरसों के सर्वे के फैसले पर सपा सांसद बर्क ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कहा- पैसा दीजिए तो...

श्रीकांत त्यागी की पत्नी ने बीजेपी सांसद पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- राजनीतिक करियर खत्म करने के लिए रचा षड्यंत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
गोंडा: जेल में प्रेमी से मिलने पहुंची नाबालिग, 10 जिंदा कारतूस और फर्जी ID बरामद
गोंडा: जेल में प्रेमी से मिलने पहुंची नाबालिग, 10 जिंदा कारतूस और फर्जी ID बरामद

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget