एक्सप्लोरर

Chard Dham Yatra 2024: चारधाम यात्रा को लेकर सीएम धामी खुद कर रहे हैं मॉनिटरिंग, अब तक 67 लोगों की हो चुकी है मौत

Uttarakhand News: चार धाम यात्रा को लेकर सीएम धामी लगातार खुद ही मॉनिटरिंग कर रहे है. वहीं सरकार की ओर से श्रद्धालु से अपील की जा रही है कि वो यात्री की पूरी जानकारी लेकर ही घर से निकले.

Char Dham Yatra 2024: चार धाम यात्रा को लेकर लगातार सीएम धामी भी बैठक कर रहे है. वहीं अधिकारियों को दिशा निर्देश भी जारी कर रहे है. स्वास्थ्य विभाग भी चार धाम यात्रा में लगातार यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से हार संभव काम कर रहा है. वहीं इस यात्रा में अब तक 67 लोगो की मौत हो चुकी है. जो पिछले बार के आंकड़ों के हिसाब से काफी काम है क्योंकि इस बार राज्य सरकार ने हर स्टेट में उनकी भाषा में यात्रा से संबंधित लगभग 14 भाषाओं में  एसओपी जारी की थी. वही लगातार यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है. अधिक बीमार लोगो को समझाकर उनकी यात्रा को कुछ समय के लिए रोका जा रहा है.

 साल 2023 में यहां 245 लोगों की मौत हुई थी जबकि इस साल मात्र 67 लोगो की मौत हुई है. जिनमे अधिकतर मौते यात्रियों की यात्रा मार्ग पर हुई है. प्रशासन लगातार अपील कर रहा है कि 50 साल से ऊपर के जो श्रद्धालु हैं वो अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाकर ही यात्रा पर आएं. क्योंकि देखने में ये आया है कि 50 वर्ष से अधिक और जिनको बीपी, दमा या अन्य गंभीर बीमारी है. उन लोगों की ही कैजुअल्टी हो रही है. अधिकतर मौत दिल का दौरा पड़ने या कार्डियक अरेस्ट से हुई है. वहीं अधिकतर मौत यात्रा मार्ग पर हुई है, अब तक चारो धामों में 13 लाख 40 हजार से अधिक तीर्थ यात्री दर्शन कर चुके है.

पूरी जानकारी लेकर घर से निकले श्रद्धालु
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से अब तक 40 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को ओपीडी और 15 हजार से अधिक भक्तों को ऑक्सीजन की सुविधा दी गई है. इतना ही नहीं, केदारनाथ मार्ग पर 13 स्वास्थ्य केंद्र बनाए गए हैं. जबकि 15 एंबुलेंस भी तैनात की गई हैं.ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो,अब तक जिन लोगों की मृत्यु हुई है. उनको पहले से ही कुछ ना कुछ दिक्कत रही है. केदारनाथ की यात्रा बेहद कठिन चढ़ाई चढ़कर पूरी होती है. इसलिए यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से सरकार लगातार ये अपील कर रही है कि वो यात्रा की पूरी जानकारी लेकर ही घर से निकलें.

सीएम धामी खुद कर रहे यात्रा की मॉनीटरिंग
वही इस बार जिस प्रकार से रजिस्ट्रेशन हुए और श्रद्धालुओं में यात्रा के प्रति जोश देखा गया उसे हिसाब से उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार यह आंकड़ा काफी बढ़ सकता है. एक अनुमान के अनुसार इस बार 75 लाख के आसपास यात्री चार धाम की यात्रा कर सकते हैं. फिलहाल राज्य सरकार चार धाम यात्रा को सुचारू और व्यवस्थित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है. चार धाम यात्रा पर आने वाले तमाम यात्रियों के स्वास्थ्य से लेकर उनके सुरक्षा के इंतजामों के लिए राज्य सरकार लगातार काम कर रही है. इसमें राज्य सरकार ने कई वरिष्ठ अधिकारियों को लगाया है. खुद सीएम धामी लगातार चार धाम यात्रा की मॉनिटरिंग कर रहे हैं.  

ये भी पढ़ें: कानपुर पुलिस का फर्जी मैसेज और मेल पर बड़ा एक्शन, बच्चों से हुई गलती तो पेरेंट्स जा सकते हैं जेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अब क्या नाव चलेगी?' जेवर एयरपोर्ट पर पानी भरा तो अखिलेश यादव ने कसा तंज
'अब क्या नाव चलेगी?' जेवर एयरपोर्ट पर पानी भरा तो अखिलेश यादव ने कसा तंज
Exclusive Video: अतीक अहमद के बेटे आबान की कार का एक्सीडेंट कैसे हुआ? सामने आया ये वीडियो
Exclusive Video: अतीक अहमद के बेटे आबान की कार का एक्सीडेंट कैसे हुआ? सामने आया ये वीडियो
'अंकल' के बहाने आकाश आनंद की GenZ पॉलिटिक्स, BSP ने सेट किया एजेंडा
'अंकल' के बहाने आकाश आनंद की GenZ पॉलिटिक्स, BSP ने सेट किया एजेंडा
पीलीभीत में बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़, टीन शेड में संचालित स्कूल की छत गिरी
पीलीभीत में बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़, टीन शेड में संचालित स्कूल की छत गिरी

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
Salt Dry In Monsoon: मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
German language: जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
Embed widget