एक्सप्लोरर

Chandrayaan 3: ओम प्रकाश राजभर ने चांद की जगह धरती पर करा दी चंद्रयान 3 की लैंडिंग! सोशल मीडिया पर मजे ले रहे यूजर्स

Chandrayaan 3 Landing on Moon: चंद्रयान 3 की चांद पर लैंडिग को लेकर सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने एक ऐसा बयान दे दिया है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर उनका मजाक उड़ रहा है.

Om Prakash Rajbhar News: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) अक्सर अपने बड़बोलेपन और बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने कुछ ऐसा बोल दिया है कि सोशल मीडिया (Social Media) पर अब उनका ही मजाक बनना शुरू हो गया है. बुधवार को जब चंद्रयान 3 की चांद पर सफल लैंडिग के लिए हर कोई पूजा और प्रार्थना कर रहा था और अपनी शुभकामनाएं दे रहा था, उस वक्त चंद्रयान 3 (Chandrayaan 3) को लेकर ओम प्रकाश राजभर ने कुछ ऐसा कह दिया कि हर किसी ने अपना माथा पकड़ लिया. 

दरअसल एक निजी चैनल ने ओम प्रकाश राजभर से चंद्रयान 3 की चांद पर सफल लैंडिंग को लेकर सवाल कर दिया लेकिन ओम प्रकाश राजभर ने बिना सोचे-समझे ही बोलना शुरू कर दिया और चांद की जगह धरती पर ही चंद्रयान की लैंडिंग करा दी राजभर इतना भावनाओं में बह गए कि चंद्रयान की जमीन पर लैंडिंग के लिए उन्होंने वैज्ञानिकों को भी बधाई देनी शुरू कर दी. 

राजभर ने जमीन पर कराई चंद्रयान 3 की लैंडिंग

ओम प्रकाश राजभर से सवाल किया गया कि आज चंद्रयान 3 चांद की सतह पर लैंडिंग करने जा रहा है तो आप इस पर क्या कहेंगे? इसके जवाब ओम प्रकाश राजभर ने कहा, 'मैं भारत के उन वैज्ञानिकों को धन्‍यवाद देता हूं जो दिन प्रतिदिन रिसर्च करके नई खोज कर रहे हैं.  चंद्रयान 3 के लिए हम उनको बधाई देते हैं. चंद्रयान 3 के सकुशल धरती पर आने का जो समय है. आने के बाद उसका स्‍वागत पूरे देश को करना चाहिए.' उनका ये बयान अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग उनके मजे ले रहे हैं. 

ओम प्रकाश राजभर अक्सर अपने बयानों को लेकर छाए रहते हैं. एनडीए में शामिल होने के बाद से सपा प्रमुख अखिलेश यादव के पर काफी तीखे हमले रहे हैं. पिछले दिनों उन्होंने अहीर जाति को लेकर भी ऐसा बयान दे दिया था, जिसपर विवाद हो गया था. हालांकि बाद में उन्होंने सफाई देते हुए ये भी कहा कि वो तो सिर्फ पूर्वांचल की कहावत के बारे में बात कर रहे थे.  

Watch: चंद्रयान 3 की सफलता पर 'भारत माता की जय' के नारों से गूंज उठा केदारनाथ धाम, देखें- Video

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में बारिश का दौर जारी, आज इन 42 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज इन 42 जिलों में बारिश का अलर्ट
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
AIIMS Dual Kidney Transplant: सेना के हेलीकॉप्टर से ट्रांसपोर्ट हुई ब्रेन डेड महिला की किडनी, AIIMS में हुआ ड्यूल ट्रांसप्लांट
सेना के हेलीकॉप्टर से ट्रांसपोर्ट हुई ब्रेन डेड महिला की किडनी, AIIMS में हुआ ड्यूल ट्रांसप्लांट
Embed widget