एक्सप्लोरर

Watch: चंद्रयान 3 की सफलता पर 'भारत माता की जय' के नारों से गूंज उठा केदारनाथ धाम, देखें- Video

Chandrayaan 3 Landing: चंद्रयान 3 का शानदार सफलता के बाद देशभर में जश्न का माहौल है. हर कोई इस ऐतिहासिक पल को अपने तरीके से मना रहा है. जश्न की ऐसी ही तस्वीरें केदारनाथ से भी आई हैं.

Chandrayaan 3 Landing on Moon: भारत ने चांद की सतह पर अपना कदम रख दिया है. चंद्रयान 3 की सफलता पर आज हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है. जिसके बाद पूरा देश जश्न में डूबा हुआ है. चंद्रयान 3 के लैंडर विक्रम ने जैसे ही चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग की हर कोई खुशी से झूम उठा, कहीं ढोल नगाड़े बजने लगे तो कई लोग नाचने गाने लगे. हर किसी ने अपनी तरीके से इस सफलता का जश्न मनाया. ऐसी ही तस्वीरे हजारों फीट की ऊंचाई पर बसे केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) से भी देखने को मिलीं, जहां लोगों ने हाथ में तिरंगा लेकर जयकारे लगाए. 

इसरो के मिशन चंद्रयान 3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के बाद पूरे देश के साथ केदारनाथ धाम में भी लोग जश्न में डूब गए और भारत माता की जयकारे के नारे लगाए. खुशी के इस मौके पर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति यानी बीकेटीसी की ओर से केदारनाथ परिसर में तिरंगा यात्रा निकाली गई है. इस दौरान यात्रा में शामिल सभी लोगों के हाथों में तिरंगा नजर आया. 

केदारनाथ धाम में निकाली गई तिरंगा यात्रा

मंदिर समिति की ओर से चंद्रयान 3 की सफलता पर निकाली गई तिरंगा यात्रा का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें समिति के सभी सदस्यों को हाथों में तिरंगा झंडा दिखाई दे रहा है और ये सभी केदारनाथ मंदिर का चक्कर काटते हुए तिरंगा यात्रा निकालते हुए दिखाई दे रहे हैं. उनका जोश आर उत्साह भी हाई है और ये लोग भारत माता की जय के नारे लगाते मंदिर के चारों ओर घूम रहे हैं. देश की इस बड़ी कामयाबी का जश्न कोने-कोने में मनाया गया. 

प्रज्ञान ने चांद पर शुरू की चहलकदमी

आपको बता दें कि चंद्रयान 3 ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव का सफल लैंडिंग कर ली है. जिसके बाद लैंडर विक्रम से प्रज्ञान रोवर भी बाहर आ गया है. लैंडिंग के ढाई घंटे बाद जब सारी धूल छंट गई, इसके बाद प्रज्ञान बाहर आया और उसने चांद पर चहलकदमी शुरू कर दी है. प्रज्ञान अब चांद पर वॉक कर रहा है. वो 14 दिन तक चांद पर रहकर स्टडी करेगा और डेटा कलेक्ट करके लैंडर विक्रम को भेजेगा. यहां से सभी जानकारियां धरती पर बैठे इसरो के साइंटिस्टों को भेजी जाएंगी. 

Chandrayaan 3 Landing: चंद्रयान 3 की सफलता में लखनऊ की बेटी ने निभाई अहम भूमिका, दी गई थी ये बड़ी जिम्मेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चारा घोटाले से भी...', योगी सरकार की गोमूत्र योजना पर बोली कांग्रेस
'चारा घोटाले से भी...', योगी सरकार की गोमूत्र योजना पर बोली कांग्रेस
आकाश आनंद के अंकल वाले बयान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
आकाश आनंद के अंकल वाले बयान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'अमित शाह तैयार, राहुल भागना नहीं...', CM योगी ने क्यों कहा ऐसा?
'अमित शाह तैयार, राहुल भागना नहीं...', CM योगी ने क्यों कहा ऐसा?
लेखपाल-पटवारी भर्ती पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार और UKSSSC से मांगा जवाब
लेखपाल-पटवारी भर्ती पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार और UKSSSC से मांगा जवाब

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
आकाश आनंद के अंकल वाले बयान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
आकाश आनंद के अंकल वाले बयान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget