एक्सप्लोरर

'तो सीएम आवास का घेराव करेंगे..', प्रयागराज हिंसा के सवाल पर भड़के चंद्रशेखर आजाद, CBI जांच की मांग की

Chandrashekhar Azad ने प्रयागराज हिंसा की सीबीआई जांच की मांग की और कहा कि जो दोषी हो उस पर कार्रवाई होनी चाहिए. जो गाड़ियां जली हैं वो हमारी हैं, नुक़सान हमारा हुआ है.

Chandrashekhar Azad News: उत्तर प्रदेश की नगीना सीट से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने प्रयागराज में हुई हिंसा में आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी की कोई भी भूमिका होने से इनकार किया है. उन्होंने कहा कि वहां की पुलिस और स्थानीय नागरिकों ने उन्हें बदनाम करने के लिए हिंसा फैलाई है इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए. वहीं जब पत्रकारों ने इस मुद्दे पर उनसे सवाल किया तो वो बुरी तरह बौखला गए और मुकदमा करने की धमकी तक दे डाली. 

प्रयागराज में हुई हिंसा के बाद सोमवार को चंद्रशेखर आजाद मुजफ्फरनगर पहुंचे थे जहां उन्होंने महाभारत कालीन शुक्रताल में स्थित बाबा समान दास की गद्दी के विवाद को सुलझाने के लिए संतो से बात की. इस दौरान उन्होंने अपने समर्थकों से बात करते हुए कहा कि वो कौशांबी में पीड़ित परिवार से मिलने के लिए जा रहे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें सर्किट हाउस में डिटेन कर लिया. जिसकी वजह से वो पीड़ित परिवार से नहीं मिल पाए. 

'स्थानीय लोगों और पुलिस ने मिलकर की हिंसा'
नगीना सांसद ने सवाल किया कि ऐसा वहां क्या था जो उन्हें पीड़ितों से मिलने से रोका गया. वहां पर क्या छुपाया जा रहा है. इसका जवाब यूपी पुलिस अधिकारियों को देना चाहिए. हम अंबेडकर साहब को मानने वाले लोग हैं. हम कभी हिंसा का न सहारा लेते हैं ना कभी हिंसा में शामिल होते. कमजोर वर्गों के लोगों पर हिंसा का आरोप लगाना सबसे आसान काम है. मैंने बहुत सारी वीडियो देखी है जिसमें पुलिस के साथ मिलकर वहीं के स्थानीय लोग पथराव कर रहे हैं. बहुत सारी गाड़ियां जलने की तस्वीरें भी आई हैं. 

उन्होंने कहा कि मैं इस पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग करता हूं. जो दोषी हो उस पर कार्रवाई होनी चाहिए. जो गाड़ियां जली हैं वो हमारी हैं, हमारे लोगों पर पुलिस ने लाठी चार्ज किया और पथराव किया है. ये स्थानीय लोगों और पुलिस की मिली भगत से हुआ है. सीबीआई जांच के बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा. भीम आर्मी का जो वर्चस्व बढ़ रहा है इसलिए उनके लोगों को चिन्हित कर झूठे मुकदमे लगाए जा रहे हैं. लेकिन, हम डरने वाले नहीं है. अगर हमारे कार्यकर्ताओं को परेशान किया गया तो इस बार आंदोलन लखनऊ में होगा. हम सीएम आवास का घेराव करेंगे. यूपी विधानसभा के सामने भी विरोध प्रदर्शन करेंगे. 

पत्रकार को दी मुकदमा लगाने की धमकी
इस दौरान जब एक पत्रकार ने उनसे सवाल किया तो आसपा सांसद ने कहा कि सोच समझ कर बोलो हवा में बात नहीं करनी चाहिए. टीआरपी के लिए लोग पता नहीं क्या-क्या बोलते हैं. मुख्यमंत्री ने अगर मेरा नाम लिया तो बताओ वरना मैं तुम्हारे खिलाफ एफआईआर कर दूंगा कि मेरे खाते से लिया जाएगा बताओ मेरा नाम लिया क्या मैं फिर आपसे कह रहा हूं मेरे ऊपर इससे बड़ा आरोप लगा था जब हाथरस की घटना हुई थी. 

इनपुट- अभिषेक बेनीवाल

UP Politics: बृजभूषण शरण सिंह ने की अखिलेश यादव की तारीफ, कहा- वो धार्मिक हैं लेकिन...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी, जगदगुरू परमहंस आचार्य ने आरोपी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
CM योगी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी, जगदगुरू परमहंस आचार्य ने आरोपी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
मुजफ्फरनगर में भारी बारिश का कहर, जर्जर पुलिस चौकी में घुसा पानी; आम जनता परेशान
मुजफ्फरनगर में भारी बारिश का कहर, जर्जर पुलिस चौकी में घुसा पानी; आम जनता परेशान
यूपी में देर रात 20 IAS अधिकारियों के तबादले; बलिया, आजमगढ़ और इटावा में बड़े बदलाव
यूपी में देर रात 20 IAS अधिकारियों के तबादले; बलिया, आजमगढ़ और इटावा में बड़े बदलाव
यूपी में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर हाईकोर्ट ने उठाए सवाल, राज्य सरकार से जवाब तलब
यूपी में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर हाईकोर्ट ने उठाए सवाल, राज्य सरकार से जवाब तलब

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Delhi DTC Bus Viral Video : दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
Embed widget