एक्सप्लोरर

Chandra Grahan 2022: यूपी में अयोध्या, काशी, मथुरा समेत इन शहरों में बंद रहेंगे मंदिर के कपाट, जानें फिर कब होंगे भगवान के दर्शन

Lunar Eclipse 2022: वृंदावन में ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए. मथुरा में श्री कृष्ण जन्मस्थान के कपाट सुबह 8 बजे बंद कर दिए गए. गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर के कपाट बंद हैं.

Chandra Grahan 2022 Sutak Kaal Time: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कई शहरों में चंद्रग्रहण (Chandra Grahan 2022) के कारण मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए हैं. आज गोरखपुर (Gorakhpur), मथुरा (Mathura), कानपुर (Kanpur) और अयोध्या (Ayodhya) के मंदिर बंद दिखे. कानपुर में चंद्र ग्रहण के कारण मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे. इस दौरान यहां श्रद्धालु बाहर से ही पूजा करते दिखे. गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर (Gorakhnath Temple) के पट चंद्र ग्रहण में शाम 5 बजे बंद होंगे. 6:30 बजे श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए फिर से कपाट खोल दिए जाएंगे.

अयोध्या, वृंदावन में भी मंदिर बंद
अयोध्या में सूतक काल से पहले सरयू घाट से मंदिरों तक भक्तों की भारी भीड़ रही लेकिन मंदिर बंद होने से बड़ी संख्या में श्रद्धालु निराश हुए क्योंकि वे मंदिर में जाकर भगवान के दर्शन नहीं कर पा रहे थे. हर कोई सरयू स्नान कर अपने आराध्य के दर्शन की जल्दी में दिखा. चंद्र ग्रहण के कारण आज एक नहीं बल्कि तीन-तीन बार श्रद्धालु सरयू में डुबकी लगाएंगे. 

वृंदावन में आज लगने वाले चंद्रग्रहण के चलते ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के कपाट भी बंद कर दिए गए. श्रद्धालु सुबह 8:00 बजे से मंदिर में दर्शन नहीं कर पा रहे हैं. अब शाम 6.50 पर श्रद्धालुओं का मंदिर में फिर से प्रवेश होगा और शाम 7:30 बजे दर्शन के लिए कपाट खुलेंगे. मथुरा में श्री कृष्ण जन्मस्थान के कपाट सुबह 8 बजे बंद कर दिए गए.

चंद्र ग्रहण होने के चलते ऋषिकेश के सभी मंदिर बंद कर दिए गए हैं. ऋषिकेश के सभी मंदिर पूजा अर्चना के बाद बंद किए गए हैं. सूतक काल लगने के चलते मंदिर सुबह 8 बजकर 20 मिनट पर बंद किए गए. अब सभी मंदिर चंद्र ग्रहण समाप्त होने के बाद शाम 6:20 बजे खुलेंगे. 

कौशांबी में भी कपाट बंद
51 शक्तिपीठों में शुमार कौशांबी में कड़ा धाम के शीतला माता मंदिर का कपाट चन्द्र ग्रहण की वजह से सुबह 8 बजे बंद हो गया. अब मंदिर का कपाट भक्तों के लिए शाम 7 बजे खुलेगा. मंदिर प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष उदय प्रकाश पंडा ने बताया कि सनातन धर्म की परंपरा के अनुसार चंद्र ग्रहण की वजह से सूतक लग जाता है. इस दौरान मंदिर में मूर्तियों को स्पर्श करना अशुभ माना जाता है. सूतक लगने के कारण 9 घंटे पहले ही कपाट बंद हो जाते हैं.

क्यों बंद किए जाते हैं मंदिर
बता दें कि कार्तिक मास की पूर्णिमा पर आज यानी मंगलवार 8 नवंबर की दोपहर से चंद्र ग्रहण लग रहा है. यह चंद्रग्रहण भारत में शाम 5.40 बजे से दिखाई देगा. ग्रहण के दौरान सभी तरह के धार्मिक अनुष्ठान और पूजा-पाठ नहीं होते हैं. इस दौरान मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं. यह परंपरा आज भी निभाई जाएगी. ऐसा माना जाता है कि ग्रहण के दौरान असुरीय शक्तियों का प्रभाव बढ़ जाता है और दैवीय शक्तियों का प्रभाव कम हो जाता है. इस दौरान लोग कुछ खाते पीते भी नहीं हैं और ज्यादातर लोग घरों के अंदर ही रहते हैं. घरों के अंदर बने पूजा घर को भी ढंक या बंद कर दिया जाता है.

गौरतलब है कि आज सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीध में आएंगे. भारत में चंद्र ग्रहण की शुरुआत दोपहर 2.39 से हो जाएगी और यह अपनी पूर्ण अवस्था में दोपहर 3.46 से शुरू होगी. शाम 5.12 पर चंद्र ग्रहण पूर्ण अवस्था में आ जाएगा और शाम 6.12 पर समाप्त होगा. 

कार्तिक पूर्णिमा पर देव दीपावली में दिखा भव्य नजारा, रोशनी से जगमगा उठे काशी, मथुरा और हरिद्वार के घाट, देखें तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget