एक्सप्लोरर

Chandra Grahan 2023: आज किस समय से लगेगा चंद्र ग्रहण? राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी ने बताया

Chandra Grahan 2023 Time: चंद्र ग्रहण के कारण काशी विश्वनाथ मंदिर का गर्भ गृह, बदरीनाथ और केदारनाथ मंदिर भी जल्दी बंद कर दिए जाएंगे. दशास्वमेध की गंगा आरती के समय को भी बदला गया है.

Chandra Grahan 2023 News: साल का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण आज लगने वाला है. चंद्र ग्रहण को विज्ञान में खगोलीय घटना माना जाता है हालांकि इसका धार्मिक तोर पर भी काफी महत्व है. ये ग्रहण 28-29 अक्टूबर की मध्यरात्रि से शुरू होगा. राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास ने चंद्र ग्रहण के समय को लेकर जानकारी दी है. 

आचार्य सत्येन्द्र दास ने कहा कि शाम 4.04 बजे से 'सूतक' शुरू हो जाएगा. सभी मंदिर बंद हो जाएंगे और धार्मिक गतिविधियां रोक दी जाएंगी. चंद्र ग्रहण आज रात 1.04 बजे शुरू होगा और रात 1.44 बजे खत्म होगा. चंद्र ग्रहण के कारण जहां मंदिरों के कपाट कुछ समय के लिए बंद किए जाएंगे तो वहीं बनारस में गंगा आरती का समय भी बदला गया है.  

गंगा आरती का समय बदला, मंदिर भी रहेंगे बंद

दशास्वमेध की विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती लगभग शाम 7:00 बजे के आसपास होती है, लेकिन ग्रहण के कारण गंगा आरती के समय में परिवर्तन किया गया है. अब 28 अक्टूबर को गंगा आरती दोपहर 2:30 से शुरू होकर 3:30 तक की जाएगी. इसके अलावा काशी विश्वनाथ मंदिर का गर्भ गृह निर्धारित समय के लिए बंद रहेगा. ग्रहण लगने से कई घंटे पहले ही मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे और ग्रहण के बाद मंगला आरती करके भक्तों के लिए कपाट खोले जाएंगे. 

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर शाम को कर दिए जाएंगे बंद

वहीं, बदरीनाथ और केदारनाथ मंदिर सहित श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के तहत आने वाले सभी मंदिर शनिवार को सायं चार बजे चंद्रग्रहण के कारण बंद कर दिए जाएंगे जो अगली सुबह खुलेंगे. मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने यहां बताया कि ग्रहण का समय रात्रि 1:04 बजे है जिससे नौ घंटे पहले सूतककाल प्रारंभ होने के चलते दोनों मंदिरों सहित अन्य मंदिरों को सायं चार बजे बंद कर दिया जाएगा. 

उन्होंने बताया कि इसके बाद दोनों मंदिर रविवार यानी 29 अक्टूबर को सुबह शुद्धिकरण पूजा के बाद ब्रह्म मुहूर्त में खुल जाएंगे और उसके बाद महाभिषेक, रूद्राभिषेक सहित सभी प्रात:कालीन पूजायें अपने नियत समय पर होंगी. 

ये भी पढ़ें- 

UP Air Pollution: नोएडा-गाजियाबाद में सांस लेना हुआ मुश्किल, AQI पहुंचा 350 के पार, जानें- अन्य शहरों का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी विधानसभा का मॉनसून सत्र 3 अगस्त से, बीजेपी और सपा के बीच हंगामे के आसार, उठेंगे ये मुद्दे
यूपी विधानसभा का मॉनसून सत्र 3 अगस्त से, बीजेपी और सपा के बीच हंगामे के आसार, उठेंगे ये मुद्दे
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए कारसेवा की तैयारी तेज, 8 अगस्त को पूजा फिर 9 को होगा आगाज
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए कारसेवा की तैयारी तेज, 8 अगस्त को पूजा फिर 9 को होगा आगाज
अलीगढ़ः शादी के बाद पत्नी के किन्नर होने का चला पता, पति ने कहा- 'अब मांग रही 6 लाख रुपये'
अलीगढ़ः शादी के बाद पत्नी के किन्नर होने का चला पता, पति ने कहा- 'अब मांग रही 6 लाख रुपये'
छात्रों से बर्बरता पर भड़के अखिलेश यादव, सरकार से पूछा- क्या यही है विश्व गुरु बनने का रास्ता
छात्रों से बर्बरता पर भड़के अखिलेश यादव, सरकार से पूछा- क्या यही है विश्व गुरु बनने का रास्ता

वीडियोज

Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: पीएम आवास के बाहर राहुल-खरगे का बड़ा प्रदर्शन, हिरासत में चन्नी समेत कई कांग्रेस के नेता
LIVE: पीएम आवास के बाहर राहुल-खरगे का बड़ा प्रदर्शन, हिरासत में चन्नी समेत कई कांग्रेस के नेता
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
Embed widget