एक्सप्लोरर

Champawat Bypolls: आज कांग्रेस से निर्मला गहतोड़ी दाखिल करेंगी नामांकन, CM पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ हैं उम्मीदवार

चंपावत विधानसभा सीट (Champawat Bypolls) पर उपचुनाव में बुधवार को नामांकन के अंतिम दिन कांग्रेस (Congress) उम्मीदवार निर्मला गहतोड़ी (Nirmala Gahtori) अपना नामांकन दाखिल करेंगी.

Uttarakhand Bypolls: उत्तराखंड (Uttarakhand) के चंपावत विधानसभा सीट (Champawat Bypolls) पर उपचुनाव हो रहा है. इस चुनाव में बुधवार को नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है. नामांकन के अंतिम दिन यहां से कांग्रेस (Congress) उम्मीदवार निर्मला गहतोड़ी (Nirmala Gahtori) अपना नामांकन दाखिल करेंगी. उन्हें पार्टी ने इस सीट पर अपना उम्मीदवार बनाया है. निर्मला गहतोड़ी बुधवार करीब 11 बजे अपना नामांकन दाखिल करेंगी. 

क्या बोलीं कांग्रेस उम्मीदवार?
चंपावत उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार निर्मला गहतोड़ी नामांकन दाखिल करेंगी. सुबह 11 बजे निर्मला गहतो़ड़ी भरने के लिए जाएंगी. इस दौरान राज्य में कांग्रेस के कई शीर्ष नेता भी मौजूद रहेंगे. नामांकन भरने से पहले उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के पास सब कुछ है, उनके पास बाहुबल और धनबल भी है. ऐसे में उनका रोड शो कोई बहुत बड़ी बात नहीं है. जब सीएम एवीबीपी के जिला अध्यक्ष हुआ करते थे, तब में जिला कांग्रेस की अध्यक्ष थी. तभी से मैं कांग्रेस से जुड़ी हूं. मैं उनसे कमजोर नहीं हूं. 

UP News: खेलों को बढ़ावा देने के लिए यूपी सरकार का बड़ा फैसला, मेडल जीतने वाले बनेंगे अधिकारी, तय हुए 24 पद

कांग्रेस उम्मीदवार ने कहा कि मैं केवल एक चीज में कमजोर हूं. मैं खनन ठेकेदार नहीं हूं, मेरा कोई गलत धंधा नहीं है. मैं एक शिक्षक परिवार की हूं, मैंने परिवार के बच्चों को संस्कार दिए हैं. ये मुझे ना डिगा सकते हैं, न झुका सकते हैं. मैं कमजोर नहीं हूं, मेरी पार्टी ने मुझे टक्कर का उम्मीदवार समझा तब मुझे ये सम्मान दिया है. मैं किसी भी तरह से उनसे कमजोर नहीं हूं. 

बीजेपी विधायक ने दिया था इस्तीफा
बता दें कि बीजेपी ने चंपावत से राज्य के सीएम पुष्कर सिंह धामी को मैदान में उतारा है. वहीं ये सीट सीएम के लिए बीजेपी विधायक कैलाश गहतोड़ी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. चंपावत विधानसभा सीट मुख्यमंत्री धामी की परंपरागत सीट खटीमा से लगी हुई है. साथ ही विधानसभा के मैदानी क्षेत्र बनबसा और टनकपुर क्षेत्र में पिथौरागढ़ जनपद के रहने वाले मतदाताओं की संख्या काफी अधिक है.

ये भी पढ़ें-

Haridwar Rain: भारी बारिश से सराबोर हुआ हरिद्वार, तेज हवाओं से टिहरी बांध की झील में टकराई कई नावें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: फर्नीचर की दुकान में आग, दम घुटने से 1 शख्स की मौत
ग्रेटर नोएडा: फर्नीचर की दुकान में आग, दम घुटने से 1 शख्स की मौत
सांप ने 3 बार डसा, नशे में युवक ने उसे मारकर गांव में घूमाया
सांप ने 3 बार डसा, नशे में युवक ने उसे मारकर गांव में घूमाया
15 अगस्त से CG सिटी में दिखेगा नौसेना का शौर्य, 2 हफ्ते फ्री एंट्री
15 अगस्त से CG सिटी में दिखेगा नौसेना का शौर्य, 2 हफ्ते फ्री एंट्री
नौकरी का झांसा, फिर बंधक बनाकर महिला से गैंगरेप; SP से लगाई गुहार
नौकरी का झांसा, फिर बंधक बनाकर महिला से गैंगरेप; SP से लगाई गुहार

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget