एक्सप्लोरर

Champawat By-poll: धामी के चुनाव प्रचार में CM योगी बोले- चंपावत को विधायक नहीं, मुख्यमंत्री चुनने का मिला है मौका

Uttarakhand bypolls: सीएम योगी ने कहा, "यह चंपावत का सौभाग्य है कि मुख्यमंत्री का चुनाव उसके हाथ में है. उत्तराखंड की विकास यात्रा में चंपावत के लिए यह आगे रहकर नेतृत्व करने का एक मौका है."

Champawat by-Election: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) के पक्ष में प्रचार करते हुए शनिवार को कहा कि यह चंपावत (Champawat) के लोगों के लिए उत्तराखंड की विकास यात्रा में आगे रहकर नेतृत्व करने का अवसर है. चंपावत विधानसभा सीट पर 31 मई को होने जा रहे उपचुनाव में मुख्यमंत्री धामी बीजेपी के उम्मीदवार हैं. भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने फरवरी में उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में 70 विधानसभा सीट में से 47 पर कब्जा कर बड़ी जीत दर्ज की थी, लेकिन धामी खटीमा से हार गए थे, जहां वह 2012 और 2017 के विधानसभा चुनावों में विजयी रहे थे.

हालांकि, बीजेपी ने उन पर विश्वास जताया और उन्हें दूसरी बार मुख्यमंत्री बनाया. मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के छह महीने के भीतर धामी के लिए सीट जीतकर सदन का सदस्य बनना एक संवैधानिक आवश्यकता है, जिसे उन्हें पद पर बने रहने के लिए पूरा करना होगा. फरवरी में विधानसभा चुनाव में चंपावत निर्वाचन क्षेत्र से जीतने वाले बीजेपी के कैलाश गहतोड़ी ने मुख्यमंत्री के चुनाव लड़ने के लिए अपनी सीट खाली कर दी थी.

योगी ने टनकपुर में एक चुनावी रैली में धामी के लिए प्रचार करते हुए कहा, ''1997 में जिला बनने के बाद पहली बार चंपावत को एक विधायक नहीं, बल्कि एक मुख्यमंत्री चुनने का मौका मिला है. आपको इस अवसर को व्यर्थ नहीं करना चाहिए. मैं आपसे क्षेत्र के तेजी से विकास के लिए पुष्कर सिंह धामी के युवा नेतृत्व के पक्ष में भारी मतदान करने की अपील करता हूं.''

चंपावत के लिए यह आगे रहकर नेतृत्व करने का एक मौका- योगी
सीएम योगी ने कहा, "यह चंपावत का सौभाग्य है कि मुख्यमंत्री का चुनाव उसके हाथ में है. उत्तराखंड की विकास यात्रा में चंपावत के लिए यह आगे रहकर नेतृत्व करने का एक मौका है." योगी ने गहतोड़ी के सीट खाली करने की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह उनकी दूरदर्शिता को दर्शाता है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा, "धामी के युवा और ऊर्जावान नेतृत्व में रोजगार सृजन एवं पर्यटन विकास के संबंध में राज्य की सभी आकांक्षाएं पूरी होने जा रही हैं."

योगी ने उत्तराखंड के अपने समकक्ष के प्रचार के लिए गहतोड़ी और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष मदन कौशिक के साथ टनकपुर में एक रोड शो भी किया. इस दौरान धामी भी उनके साथ थे.

यह भी पढ़ें-

UP Government New Rule: महिलाओं को शाम 7 बजे के बाद काम के लिए बाध्य नहीं करने का क्या है नया नियम? जानिए- पूरी डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Amethi News: शादी का झांसा, दो बार अबॉर्शन और फिर धोखा, पीड़िता ने युवक पर लगाए गंभीर आरोप
अमेठी: शादी का झांसा, दो बार अबॉर्शन और फिर धोखा, पीड़िता ने युवक पर लगाए गंभीर आरोप
गोरखपुर में 'कूड़े का पहाड़' बना पर्यटन स्थल, ईको पार्क और फोरलेन का सीएम योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर में 'कूड़े का पहाड़' बना पर्यटन स्थल, ईको पार्क और फोरलेन का सीएम योगी करेंगे लोकार्पण
UP ITS 2026: यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 की तारीख तय! 25-29 सितंबर तक होगा भव्य आयोजन
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 की तारीख तय! 25-29 सितंबर तक होगा भव्य आयोजन
गन्ने से जुड़ा 60 साल पुराने कानून में बदलाव के आसार, यूपी में होगा बड़ा असर! इंदिरा गांधी सरकार में हुआ था लागू
गन्ने से जुड़ा 60 साल पुराने कानून में बदलाव के आसार, यूपी में होगा बड़ा असर! इंदिरा गांधी सरकार में हुआ था लागू

वीडियोज

Khabar Filmy Hain: अहान-अनीत की धमाकेदार वापसी, सतरंगा' से मचाएंगे बवाल! | Bollywood Masala
Iran US War ceasefire: ईरान का Trump को करारा जवाब! Ceasefire को बताया 'धोखा'! | IRGC | Ghalibaf
IRGC Firing On Ship in Hormuz:Trump के Ceasefire बढ़ाते ही भड़का ईरान ,IRGC की ताबड़तोड़ फायरिंग!
US-Iran War: Trump की नाकाबंदी से भड़का ईरान | Strait of Hormuz Crisis | Ceasefire | Middle East
Islamabad Peace Talks : इंटरनेशनल मंच पर Pakistan शर्मिंदा Iran ने पलटी मार दी! | Ceasefire | USA

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाली या बाहरी, चुनाव जीती तो बीजेपी किसे बनाएगी मुख्यमंत्री, भरे मंच से अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान
बंगाली या बाहरी, चुनाव जीती तो बीजेपी किसे बनाएगी मुख्यमंत्री, भरे मंच से अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान
नेपाल की बालेन शाह सरकार के गृहमंत्री पर लगे भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, 26 दिन में ही दिया इस्तीफा
नेपाल की बालेन शाह सरकार के गृहमंत्री पर लगे भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, 26 दिन में ही दिया इस्तीफा
पश्चिम बंगाल चुनाव: अरविंद केजरीवाल ने CM ममता बनर्जी से की बात, 'वो एक बेहद मुश्किल...'
पश्चिम बंगाल चुनाव: अरविंद केजरीवाल ने CM ममता बनर्जी से की बात, 'वो एक बेहद मुश्किल...'
सेकंड प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद दीपिका की पहली तस्वीर आई सामने, रणवीर सिंह नहीं इस शख्स के साथ आईं नजर
सेकंड प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद दीपिका की पहली तस्वीर आई सामने, रणवीर सिंह नहीं इस शख्स के साथ आईं नजर
MI vs SRH: 68 गेंद, 10 चौके, 10 छक्के नाबाद 135 रन, दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों की जमकर धुलाई करने के बाद अभिषेक शर्मा ने ये क्या कह दिया
MI vs SRH: 68 गेंद, 10 चौके, 10 छक्के नाबाद 135 रन, दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों की जमकर धुलाई करने के बाद अभिषेक शर्मा ने ये क्या कह दिया
Explained: क्या दिन से ज्यादा खतरनाक है रात की लू? अगर लग गई तो नतीजे गंभीर, मध्यप्रदेश में पहली बार अलर्ट
क्या दिन से ज्यादा खतरनाक है रात की लू? अगर लग गई तो नतीजे गंभीर, MP में पहली बार अलर्ट
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भारतीय वायुसेना ने दिखाई ताकत, आसमान में गरजे तेजस-सुखोई और जगुआर, देखें Video 
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भारतीय वायुसेना ने दिखाई ताकत, आसमान में गरजे तेजस-सुखोई और जगुआर, देखें Video 
स्मार्ट मीटर गड़बड़ है या नहीं, कैसे लगाएं पता? ये 5 टिप्स आसान करेंगे हर दिक्कत
स्मार्ट मीटर गड़बड़ है या नहीं, कैसे लगाएं पता? ये 5 टिप्स आसान करेंगे हर दिक्कत
Embed widget