एक्सप्लोरर

Prayagraj News: संगम नगरी की इस शक्तिपीठ में नहीं है कोई भी मूर्ति, श्रद्धालु यहां करते हैं एक पालने की पूजा

UP News: प्रयागराज में चैत्र नवरात्र पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. यहां अलोप शंकरी ऐसी शक्तिपीठ है जहां देवी मां की कोई मूर्ति नहीं है. यहां श्रद्धालु एक पालने की पूजा करते है.

Prayagraj News: चैत्र नवरात्र आज से शुरू हो गया है. इसे संगम नगरी प्रयागराज में भी पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. आज पहले दिन देवी मां शैलपुत्री स्वरूप में अपने भक्तों को दर्शन व आशीर्वाद दे रही है. नवरात्रि के पहले दिन आज प्रयागराज में शक्तिपीठ अलोप शंकरी समेत तमाम दूसरे देवी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी हुई है. श्रद्धालु देवी मां को चुनरी - नारियल व श्रृंगार की दूसरी सामग्रियां चढ़ाकर उनका दर्शन कर रहे हैं. उनसे आशीर्वाद ले रहे हैं.

दर्शन -पूजन का यह सिलसिला आधी रात के बाद से ही शुरू हो गया था. शक्तिपीठ अलोप शंकरी में तो श्रद्धालुओं की इतनी भीड़ उमड़ी हुई है कि वहां तिल रखने तक की जगह नहीं है. मंदिर परिसर के साथ ही बाहर सड़क तक श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी हुई है. चैत्र नवरात्र के मौके पर शक्तिपीठ आलोक शंकरी समेत देवी मंदिरों में सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए हैं. सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों के जरिए निगरानी की जा रही है. 

इस शक्तिपीठ में कोई मूर्ति नहीं
अलोप शंकरी ऐसी शक्तिपीठ है जहां देवी मां की कोई मूर्ति नहीं और यहां श्रद्धालु सिर्फ एक पालने का दर्शन कर उसकी पूजा अर्चना करते है. इसकी कथा स्कंद पुराण से जुड़ी हुई है. स्कंद पुराण के मुताबिक भगवान शिव ने जब सती के शरीर के टुकड़े किए थे तो उनके दाहिने हाथ की छोटी उंगली प्रयागराज में संगम किनारे इसी जगह गिरकर अलोप यानी अदृश्य हो गई थी. उस वक्त यहां एक कुंड हुआ करता था. सती की उंगली इसी कुंड में गिरकर अलोप यानी अदृश्य होने की वजह से ही इस शक्तिपीठ को अलोप शंकरी नाम दिया गया है.

यहां श्रद्धालु एक पालने की करते हैं पूजा
यहां देवी मां की कोई मूर्ति नहीं है और श्रद्धालु एक पालने की पूजा करते हैं. यह पालना यहां देवी मां के प्रतीक स्वरूप रखा गया है. नवरात्र के पहले दिन आज इस शक्तिपीठ के गर्भ गृह को बेहद खूबसूरती के साथ सजाया गया है. वाराणसी और कोलकाता से मंगाए गए फूलों से पालने समेत पूरे गर्भगृह की सजावट की गई है. श्रद्धालु यहां आज पहले दिन नारियल चुनरी व फूल चढ़ाकर देवी मां का आशीर्वाद ले रहे हैं.

9 दिनों तक अलग- अलग स्वरूप में श्रृंगार
 पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक नवरात्र के मौके पर इस शक्तिपीठ में सच्चे मन से जो भी कामना की जाती है. उसे देवी मां जरूर पूरा करती हैं. देवी मां के दरबार से कोई भी खाली हाथ नहीं जाता. यहां पूरे नौ दिनों तक अलग-अलग स्वरूपों में मां का मनोहारी श्रृंगार किया जाता है. देवी मां के दर्शन पूजन के लिए देश के कोने-कोने से श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं. कोई अपने व परिवार की सुख समृद्धि की कामना कर रहा है तो कोई देश व समाज में शांति व एकता बने रहने की.

ये भी पढ़ें: अलीगढ़ के चुनावी मैदान में कुल 14 प्रत्याशी, इन बड़े चेहरों की दांव पर लगी साख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कारगिल विजय दिवस पर धामी सरकार का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को अब मिलेंगे 2 करोड़
कारगिल विजय दिवस पर धामी सरकार का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को अब मिलेंगे 2 करोड़
रामपुर: जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन रोकने की अपील, छात्रों ने DM को सौंपा ज्ञापन
रामपुर: जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन रोकने की अपील, छात्रों ने DM को सौंपा ज्ञापन
'मुसलमान अपने दोस्त और रास्ता खुद...', योगी सरकार पर भड़के SP सांसद मोहिबुल्लाह नदवी
'मुसलमान अपने दोस्त और रास्ता खुद...', योगी सरकार पर भड़के SP सांसद मोहिबुल्लाह नदवी
उत्तराखंड में कुदरत का कहर! भूस्खलन से 71 सड़कें बंद, अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट
उत्तराखंड में कुदरत का कहर! भूस्खलन से 71 सड़कें बंद, अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा अर्धशतक, दौड़कर बना डाले इतने रन
तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा अर्धशतक, दौड़कर बना डाले इतने रन
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget